Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात सचिव दिनभर रहेंगे भिलाई स्टील प्लांट में, इन्हें भनक तक नहीं
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात सचिव दिनभर रहेंगे भिलाई स्टील प्लांट में, इन्हें भनक तक नहीं

19/03/2025 1 minute read
Steel Secretary Sandeep Paundrik to visit Bhilai Steel Plant on March 20

सेल के अधिकारी काला बिल्ला 20 मार्च को लगाएंगे। अब देखना यह है कि इस्पात सचिव के सामने भी काला बिल्ला नजर आएगा या नहीं।

  • यूनियन नेताओं ने कहा-इस्पात सचिव के दौरे की आधिकारिक जानकारी प्रबंधन की ओर से नहीं दी गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) के दौरे पर आ रहे हैं। 20 मार्च को सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए रवाना हो जाएंगे। दिनभर प्लांट के अंदर दौरा करेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ मीटिंग का प्रोग्राम हैं।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात राज्य मंत्री संग जुटे SAIL, JSW, JSPL, टाटा स्टील, NMDC, JSL, RINL, मेकॉन के दिग्गज, 11% स्टील पर अमरेंदु प्रकाश ये बोले

वहीं, बीएसपी की ट्रेड यूनियन नेताओं का कहना है कि इस्पात सचिव के दौरे की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। कर्मचारियों की आवाज को इस्पात सचिव के सामने उठाए जाने का मौका दिया जाना चाहिए,लेकिन यूनियनों से दूरी बनाई जा रही है। जिस अफोर्डेबिलिटी क्लास का हवाला देकर 39 माह के एरियर को रोका गया है। वह सरकार से जुड़ी है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में नारी शक्ति पर ईडी वर्क्स और सीजीएम की पत्नी का खास मंत्र

इस्पात सचिव सीधे तौर पर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि माने जाते हैं। वहीं, सेल में 11 अधिकारियों के जबरिया रिटायरमेंट के खिलाफ स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी के आह्वान पर सेल के अधिकारी काला बिल्ला 20 मार्च को लगाएंगे। अब देखना यह है कि इस्पात सचिव के सामने अधिकारी काला बिल्ला लगाकर नजर आएंगे या नहीं…।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की महिला डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ से मिलकर सीटू नेताओं ने दी बधाई, कर्मियों ने झूला घर की याद दिलाई

इधर-बीएसपी प्रबंधन ने इस्पात सचिव के दौरे की तैयारियां कर रखी है। हर विभाग को सतर्क कर दिया गया है। जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सवा 11 बजे भिलाई निवास पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे सेफ्टी एक्सीलेंट सेंटर से दौरे की शुरुआत होगी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, देखिए फोटो

कोक ओवन बैटरी नंबर 7, 8, ब्लास्ट फर्नेस 8, स्टील मेल्टिंग शॉप-3, बीआरएम, यूआरएम के दौरे पर रहेंगे। दोपहर ढाई बजे के बाद इस्पात भवन स्थित डायरेक्टर इंचार्ज सभागार में उच्चाधिकारियों के साथ मीटिंग होगी।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: सरकार के गले की हड्डी बनी ईपीएस 95 पेंशन, पेंशनभोगी भड़के

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Placement Camp: 150 पदों पर नौकरी, 24 मार्च को डाक्यूमेंट लेकर आइए
Next: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, क्रेन की स्प्रिंग टूटकर गिरी मजदूर के कंधे पर, बची जान

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.