बोकारो स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

Accident in Bokaro Steel Plant Worker Severely Burnt
  • प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो जनरल हॉस्पिटल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। ब्लास्ट फर्नेस 5 के कास्ट हाउस में हादसा हुआ है। ठेका मजदूर विनय कुमार गंभीर रूप से झुलस गया है। प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो जनरल हॉस्पिटल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

बोकारो स्टील प्लांट के बीएफ 5 कास्ट हाउस नंबर 9 में मैकेनिकल का मजदूर बिनय कुमार कार्य के दौरान अनियंत्रित होकर स्लैग के नाले में गिर गया, जिससे वह काफी झुलस गया है। हादसे की खबर लगते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं, घायल मजदूर के परिवार वालों को भी सूचित कर दिया गया है। बीजीएच में कर्मचारी नेताओं का जमावड़ा भी शुरू होने लगा है।

ये खबर भी पढ़ें: Tata Steel: न्यूनतम बोनस 39,004 और अधिकतम 3,92,213 रुपए

बोकारो स्टील प्लांट हादसे में जख्मी बिनय कुमार अनस्किल्ड वर्कर हैं। 37 वर्षीय मजदूर के इलाज में चिकित्सकों की टीम जुटी हुई है। अतुल कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधीन बिनय कुमार कार्य कर रहे थे।

ये खबर पढ़ें: SAIL NEWS: आवंटित मकान किराए पर देने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों पर Bokaro Steel Plant सख्त, एक्शन की बारी