Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कार्यवाहक DIC मनीष राज गुप्ता के Bhilai Steel Plant, सेक्टर 9 हॉस्पिटल, रावघाट और राजहरा में पड़े कदम, भर गए दम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कार्यवाहक DIC मनीष राज गुप्ता के Bhilai Steel Plant, सेक्टर 9 हॉस्पिटल, रावघाट और राजहरा में पड़े कदम, भर गए दम

19/05/2025 1 minute read
Acting DIC Manish Raj Gupta visits Bhilai Steel Plant, Sector 9 Hospital, Rawghat and Rajhara

एमआर गुप्ता ने दल्ली राजहरा खदान समूह और रावघाट खदानों का भी दौरा किया। खदानों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

  • निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं एवं कच्चा माल) एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक प्रभारी (बीएसपी) मनीष राज गुप्ता ने विभागों का निरीक्षण कर कार्य-निष्पादन की समीक्षा बैठक ली।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं एवं कच्चा माल) तथा अतिरिक्त प्रभार निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र Bhilai Steel plant) मनीष राज गुप्ता ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रवास (Bhilai Steel Plant) के दौरान संयंत्र के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। संचालन से जुड़े विविध पहलुओं की गहन समीक्षा की। अधिकारियों को प्रोत्साहित किया और बेहतर कामकाज के लिए दम भर गए।

Acting DIC Manish Raj Gupta visits Bhilai Steel Plant, Sector 9 Hospital, Rawghat and Rajhara

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: छत्तीसगढ़ के सीएम दंतेवाड़ा-बीजापुर पहुंचे, योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत, CRPF जवानों का बढ़ाया हौसला

इस दौरान उन्होंने उत्पादन, परियोजनाओं की प्रगति, तकनीकी-आर्थिक निष्पादन, मानव संसाधन विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) तथा सुरक्षा से संबंधित विषयों का व्यापक अवलोकन किया।
मनीज राज गुप्ता ने अपने भ्रमण की शुरुआत ब्लास्ट फर्नेस-5, 6 और 8 के दौरे से की, जहां उन्होंने संयंत्र की मॉडेक्स इकाइयों, विशेषकर ब्लास्ट फर्नेस-8 और यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में हो रहे कार्यों का विशेष रुचि के साथ अवलोकन किया।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: सीएम साय बोले-छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र

उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस-8 में हॉट मेटल उत्पादन प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखा तथा यूआरएम में विश्व की सबसे लंबी 130 मीटर रेल की रोलिंग प्रक्रिया का भी साक्षात्कार किया। संयंत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: तिरंगा थामे सड़क पर निकल पड़े सीएम साय संग मंत्री-विधायक, सांसद

उन्होंने अक्षय पात्र मिड-डे मील किचन तथा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई (Jawaharlal Nehru Hospital and Research Center, Bhilai) का भी दौरा किया। चिकित्सालय में एम आर गुप्ता ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग सामूहिक को संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम. रविंद्रनाथ, डाक्टर उदय, डाक्टर विनीता द्विवेदी, शाहिद अहमद आदि अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात देने वाले डॉ. अजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का संभाला पदभार

उल्लेखनीय है कि अपने भिलाई दौरे के दौरान एमआर गुप्ता ने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL -Bhilai Steel Plant) की दल्ली राजहरा खदान समूह और रावघाट खदानों का भी दौरा किया तथा इन खदानों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सेक्टर 9 हॉस्पिटल: बर्न वार्ड देशभर में कमा रहा नाम, कराह रहा यूरोलॉजी-नेफ्रोलॉजी विभाग, ईडी मेडिकल को CITU ने थमाया 29 सुझाव

दौरे का समापन इस्पात भवन में आयोजित समीक्षात्मक बैठक के साथ हुआ, जिसमें संयंत्र के कार्यपालक निदेशकगण, मुख्य महाप्रबंधकगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए मनीष राज गुप्ता ने संचालन, उत्पादन, वित्त, लाभप्रदता एवं सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सविस्तार मार्गदर्शन एवं सुझाव साझा किए।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूर भी किसी से कम नहीं, जीते पुरस्कार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC ने दंतेवाड़ा के शंकिनी-डंकिनी नदी पर बनाया घाट, पर्यटकों को आया पसंद
Next: भिलाई स्टील प्लांट के मॉक ड्रिल में गैस रिसाव, 4 कर्मचारी आए चपेट में, उठाकर ले गए अस्पताल

Related Stories

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.