Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG में 5 साल बाद बढ़ी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की 5% फीस, जानिए किस कोर्स की कितनी फीस
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CG में 5 साल बाद बढ़ी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की 5% फीस, जानिए किस कोर्स की कितनी फीस

11/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
After-5-years-in-CG-the-fees-of-professional-courses-increased-by-5-know-the-fees-of-which-course
  • शिक्षण सत्र 2023-2024, 2024-2025 एवं 2025-2026 के लिए निर्धारित की गई फीस।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा प्रदेश में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों क्रमशः बी.एड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बी.टेक, एम.टेक, एमबीए, एमसीए, डी. फार्मेसी, बी. फार्मेसी, एम. फार्मेसी, बी.एस.सी. नर्सिंग (पोस्ट बेसिक), बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग, पी.एच.डी., बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में फीस का अंतिम निर्धारण शिक्षण सत्र 2023-2024, 2024-2025 एवं 2025-2026 के लिए विस्तृत संकल्प पारित कर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  भारत दाल 60 रुपए किलो, 30 किलो का पैकेट मिलेगा 55 रुपए के हिसाब से

प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार शास्त्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों फीस में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई है। पूर्व में लगभग तीन से पांच वर्ष पूर्व इन शिक्षण संस्थाओं की फीस निर्धारित हुई थी, इतने वर्षों के पश्चात इस बार फीस में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। भिन्न-भिन्न शिक्षण संस्थाओं की भिन्न-भिन्न फीस उनके मूल्यांकन के आधार पर समिति द्वारा निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें:  गेंहू की कीमत एक साल में 6.77% और चावल की 10.63% बढ़ी, जनता को राहत देने सरकार ने उठाया बड़ा कदम

फीस के निर्धारण के समय पड़ोस के राज्यों की फीस, छत्तीसगढ़ राज्य की प्रति व्यक्ति आय आदि तथ्यों को ध्यान में रखते हुए समिति ने उपरोक्त निर्णय लिया है। समिति की 10 अगस्त 2023 को आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष के अलावा संचालक तकनीकी शिक्षा, सदस्य (पदेन), संचालक चिकित्सा शिक्षा, सदस्य (पदेन), सदस्य (वित्त) योगेश वर्ल्यानी एवं सदस्य (विधि) सैयद अफसर अली शामिल हुए

ये खबर भी पढ़ें:  70 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, जीवन प्रमाणपत्र पर अपडेट

प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति निर्धारित शुल्क में समस्त अन्य तथ्यों को सम्मिलित किया गया है, जिसमें यूनिफार्म, आई.डी. कार्ड, लेबोरेटरी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि मद में अतिरिक्त राशि शिक्षण संस्थाएं नहीं ले सकेंगी। केवल छात्रावास, वाहन सुविधा और मेस के लिए ‘नो प्राफिट, नो लॉस‘ के आधार पर अतिरिक्त राशि ली जा सकती है।
प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित फीस इस प्रकार है- बी.एड.-अधिकतम फीस 34,697 रुपए, न्यूनतम फीस 31,670 रुपए प्रति वर्ष, एम.एड.-अधिकतम फीस 53,850 रुपए, न्यूनतम फीस 52,850 रुपए प्रति वर्ष, बी.पी.एड.-अधिकतम फीस 34,140 रुपए, न्यूनतम फीस 33,840 रुपए प्रति वर्ष, एम.पी.एड.-अधिकतम फीस 46,500 रुपए प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें:  सेल और सरकार के खिलाफ सभी यूनियनों ने मिलाया हाथ, बोकारो में उतरे सड़क पर

इसी तरह बी.टेक-अधिकतम फीस 40,200 रुपए, न्यूनतम फीस 38,300 रुपए प्रति सेमेस्टर, एम.टेक- अधिकतम फीस 37,500 रुपए, न्यूनतम फीस 32,400 रुपए प्रति सेमेस्टर, एम.बी.ए.-अधिकतम फीस 34,500 रुपए, न्यूनतम फीस 33,750 रुपए प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें:  अमृत युवा कलोत्सव: संगीत, नृत्य और नाटक की जुगलबंदी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

इसी तरह एम.सी.ए.-अधिकतम फीस 31,950 रूपए प्रति सेमेस्टर, डी. फार्मेसी– अधिकतम फीस 60,750 रूपए, न्यूनतम फीस 56,700 रूपए प्रति वर्ष, बी.फार्मेसी– अधिकतम फीस 39,600 रूपए, न्यूनतम फीस 35,150 रूपए प्रति सेमेस्टर, एम.फार्मेसी– अधिकतम फीस 60,300 रूपए, न्यूनतम फीस 56,070 रूपए प्रति सेमेस्टर, बी.एस.सी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक)- अधिकतम फीस 52,950 रूपए, न्यूनतम फीस 46,450 रूपए प्रति वर्ष, बी.एस.सी. नर्सिंग-अधिकतम फीस 63,900 रूपए, न्यूनतम फीस 58,022 रूपए प्रति वर्ष, एम.एस.सी नर्सिंग-अधिकतम फीस 95,200 रूपए, न्यूनतम फीस 92,111 रूपए प्रति वर्ष निर्धारित की है।

ये खबर भी पढ़ें:  तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में फिर बवाल, धमकी पर FIR लिखवाने थाने पहुंचे सुनील चौरसिया

पी.एच.डी (इंजीनियरिंग)-अधिकतम फीस 35,000 रूपए से 26,500 रुपए-प्रथम सेमेस्टर हेतु एवं द्वितीय सेमेस्टर से 20,000 रुपए से 17,000 रूपए, बी.एच.एम.एस.- अधिकतम फीस 70,000 रुपए प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की तिरंगा यात्रा होगी खास, जानिए रूट, आप भी आमंत्रित
Next: बोकारो स्टील प्लांट में ईडी वर्क्स के नाम पर हुआ खास आयोजन, मिला पुरस्कार

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.