Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सावधान…: बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ में एसआइआर, वोटर लिस्ट से कटेंगे-जुड़ेंगे नाम, ये है खास तारीख
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सावधान…: बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ में एसआइआर, वोटर लिस्ट से कटेंगे-जुड़ेंगे नाम, ये है खास तारीख

Azmat ali 29/10/2025 1 minute read
After Bihar Now SIR in Chhattisgarh Names will be Added and Deleted from Voter List this is the Special Date

फॉर्म के साथ किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे, अपात्र व्यक्ति न जुड़े, इस पर फोकस।

  • मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
  • गणना चरण के दौरान गणना फॉर्म के साथ किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है।
  • कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति उसमें शामिल न हो।
  • छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक।
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की महत्वपूर्ण तिथियां जारी।
  • 4 नवम्बर 2025 से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रारंभ।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। बिहार में काफी विवादों और सुर्खियों में रहे एसआइआर की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ में शुरू होने जा रही है। छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टरों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, नगर निगम आयुक्तों तथा सहायक प्रोग्रामरों की बैठक लेकर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुमार ने एसआईआर की प्रक्रिया, उसके विभिन्न चरणों तथा संबंधित अधिकारियों की भूमिकाओं की जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि सभी बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम, पते एवं विवरण का सत्यापन करें।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) नियुक्त होता है, जो मतदाता सूची तैयार करने की जिम्मेदारी निभाता है। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रमुख चरणों में बीएलओ, ईआरओ और डीईओ का प्रशिक्षण, राजनीतिक दलों की भागीदारी, घर-घर सत्यापन, मतदाता सूची का प्रकाशन, दावे-आपत्तियां प्राप्त करना तथा अंतिम प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन शामिल है।

छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ को वर्ष 2025 की मतदाता सूची की तुलना वर्ष 2003 की एसआईआर सूची से करने के निर्देश दिए, ताकि त्रुटियां न हो। उन्होंने कहा कि बीएलओ नए मतदाताओं के फॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र एकत्र करें और मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान करें।

श्री कुमार ने बताया कि गणना चरण के दौरान गणना फॉर्म के साथ किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। ईआरओ/एईआरओ को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति उसमें शामिल न हो।

सीईओ यशवंत कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी- मुद्रण/प्रशिक्षण कार्य 28 अक्टूबर 2025 से 03 नवम्बर 2025 तक, घर घर गणना चरण अवधि (घर-घर जाकर सत्यापन) कार्य 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक, मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन 4 दिसम्बर 2025 तक, नियंत्रण तालिका का अद्यतन और ड्राफ्ट रोल की तैयारी 5 दिसम्बर 2025 से 8 दिसम्बर 2025 तक, मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 09 दिसम्बर 2025, दावे और आपत्ति की अवधि 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक, नोटिस चरण ( सुनवाई और सत्यापन) 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026, मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जांच करना तथा अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना 3 फरवरी 2026 और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

सीईओ ने अधिकारियों से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पूरी की जाए ताकि आगामी निर्वाचन में सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर सिल्ली थॉमस, नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल, नगर निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा आयुक्त दशरथ राजपूत, एसडीएम महेश राजपुत एवं लवकेश ध्रुव सहित सहायक प्रोग्रामर उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कलेक्टर का आदेश ठेंगे पर रखने वाले 2 पेट्रोल पंप पर एक्शन, बिना हेलमेट दे रहे थे पेट्रोल, सप्लाई रुकी
Next: SAIL Financial Results H1 FY-26: पीएटी में 32% की वृद्धि, सीएमडी अमरेंदु प्रकाश ने ये कहा…

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.