Suchnaji

मैत्रीबाग के बाद अब सेक्टर-2 में लीजिए म्यूजिकल फाउंटेन का मजा, यहां पढ़िए डेवलपमेंट की पूरी रिपोर्ट

मैत्रीबाग के बाद अब सेक्टर-2 में लीजिए म्यूजिकल फाउंटेन का मजा, यहां पढ़िए डेवलपमेंट की पूरी रिपोर्ट

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर-2 तालाब में छत्तीसगढ़ महतारी और म्यूजिकल फाउंटेन का विधायक देवेंद्र यादव ने लोकार्पण किया। अधिकारियों की मानें तो यह प्रदेश का पहला तालाब होगा जिसमें DMX सिकवेंशियल म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया है।
दुर्ग और भिलाई में पर्यटन क्षेत्र और लोगों के सैरसपाटे के लिए नएनए जगहों को डेवलप किया जा रहा है। इसी में भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-2 तालाब को भी डेवलप कर शुक्रवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामजी और छत्तीसगढ़ महतारी के दर्शन
दीवार पर दिखेंगे। साथ ही रामायण का म्यूरल चित्रांकन किया गया है।
अधिकारियों ने बतायाक कि सेक्टर-2 तालाब भिलाई शहर का ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ का एकमात्र ऐसा तालाब बन गया गया हैं जहां प्रभु श्री रामजी के साथ माता सीता, भगवान लक्ष्मण जी के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी के भी दर्शन होंगे। यहां भिलाई नगर एमएलए देवेंद्र यादव की पहल से तालाबा को डेवलप किया गया। यहां म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया गया है, जो म्यूजिक के हिसाब से रंगीन लाइटों को लोगों का मनोरंजन करेगा। इसका आज शुक्रवार को विधायक देवेंद्र यादव ने लोकार्पण किया। इस दौरान जब रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन को लोकार्पित आयोजन के दरमियान जब इसे स्टार्ट किया गया तो लोग मंत्रमुग्ध होकर देखते ही रह गए। तालाब का सौंदर्यीकरण देख लोग काफी उत्साहित दिखे।
दरअसल सेक्टर-2 तालाब में वृहद तौर पर महापर्व छठ मनाया जाता है। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त सूर्य देवता को अर्घ्य देने यहां पहुंचते है। इस तालाब के विकास कार्य के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। उनके पहल से तालाब का पूरा स्वरूप ही बदल गया और यह तालाब शहर में एक बड़े और मनमोहक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो गया। यहां अब लोग सपरिवार तफरीह करने आएंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई के महापौर नीरज पाल, लोक कर्म प्रभारी एकांश बंछोर, सेक्टर-2 की पार्षद और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

AD DESCRIPTION


-मनोरंजन के लिए हुई व्यवस्था
सेक्टर-2 तालाब सौंदर्यीकरण हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यहां बच्चों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। बच्चों के लिए यहां खेल मैदान, झूला और लॉन तैयार किया गया है। साथ ही यहां सभी के लिए फूड पार्क भी तैयार किया गया है। इसके अलावा यहां सबसे आकर्षण का केंद्र छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। तालाब के किनारे बने वॉल पर रामगमन पथ का म्यूरल्स को चित्रांकित किया गया है। यह भी आकर्षण का केंद्र है। म्यूरल चित्रकला से प्रभु श्री रामजी की यात्रा को प्रदर्शित करने की बात कही जा रही है। इन सब के साथ अब यहां मनमोहक मनोरंजन के लिए रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया गया है।

AD DESCRIPTION AD DESCRIPTION

-भक्ति का केंद्र है सेक्टर 2 तालाब
यहां विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सेक्टर-2 तालाब भक्ति, श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। लोगों की श्रद्धा इस तालाब से गहरी जुड़ी हुई हैं। लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया। हमने और हमारी सरकार ने बीते पांच वर्ष में जितने भी वादे किए उन्हें पूर्ण किया गया है।