Suchnaji

BMS में बगावत के बाद इनके हाथ नई कमान, पढ़िए ताजा खबर

BMS में बगावत के बाद इनके हाथ नई कमान, पढ़िए ताजा खबर
  • भिलाई इस्पात मजदूर संघ कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की मान्यता प्राप्त यूनियन बीएमएस (BMS) में गुटबाजी चरम पर है। दो खेमा हो गया है। वर्तमान अध्यक्ष, महासचिव व कार्यकारी अध्यक्ष के खिलाफ एक नया गुट खड़ा हो गया है। बकायदा चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई BMS में दो फाड़, वसूली का होने जा खुलासा, मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा खतरे में

कार्यकारी अध्यक्ष एके माहौर के मुताबिक भिलाई इस्पात मजदूर संघ (Bhilai Steel Workers Union) कार्यकारिणी का चुनाव 1 अक्टूबर 2023 को सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यूनियन कार्यालय सेक्टर 5 में संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से महामंत्री अरविंद कुमार पांडे एवं अध्यक्ष रामजी सिंह बनाए गए। अशोक कुमार माहौर कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए।

EPS 95 पेंशन की ताजा खबर: बैंक में जमा नहीं हो रहा पेमेंट, ब्याज से हजारों का नुकसान, खत्म हो जाएगा Higher Pension का अधिकार

भिलाई इस्पात मजदूर संघ (Bhilai Steel Workers Union) का पिछला कार्यकाल 12 सितंबर 2023 को समाप्त हो चुका था। इसमें रजिस्ट्रार रायपुर के निर्देशानुसार तथा प्रदेश बीएमएस (BMS) के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। इसमें स्वतंत्र चुनाव अधिकारी के रूप में आलोक कुमार जैन (Alok Kumar Jain) द्वारा चुनाव संपन्न करवाया गया। आम सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम भारती ने की थी। रजिस्ट्रार के पास 3 अक्टूबर 2023 को कार्यकारिणी की लिस्ट भेज दी गई है।

EPS 95 पेंशन की ताजा खबर: बैंक में जमा नहीं हो रहा पेमेंट, ब्याज से हजारों का नुकसान, खत्म हो जाएगा Higher Pension का अधिकार

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117