Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 14 अप्रैल को भिलाई में डॉ. अंबेडकर जयंती पर राज्य स्तरीय मेला महोत्सव और महारैली, आएंगे ये दिग्गज
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

14 अप्रैल को भिलाई में डॉ. अंबेडकर जयंती पर राज्य स्तरीय मेला महोत्सव और महारैली, आएंगे ये दिग्गज

Azmat ali 12/04/2026 1 minute read
State Level Fair and Mega Rally to be Held on Dr Ambedkar Jayanti in Bhilai on April 14 these Dignitaries will be Present

पावर हाउस डॉ. अंबेडकर चौक में दोपहर 1 बजे से विशाल राज्य स्तरीय जयंती मेला महोत्सव एवं महारैली का आयोजन होगा। तैयारी पूरी।

  • प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री ऊषा बारले द्वारा बाबा साहेब पर पंडवानी गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को पावर हाउस स्थित डॉ. अंबेडकर चौक में दोपहर 1 बजे से विशाल राज्य स्तरीय जयंती मेला महोत्सव एवं महारैली का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 25 वर्षों से लगातार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों के साथ भिलाई-दुर्ग अंचल के विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। इसमें अल्पसंख्यक, बौद्ध समाज, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में संरक्षक दिलीप वासनीकर, सलाहकार अशोक धावले, राजेश वंजारी, पार्षद चंद्रशेखर गवई, दशरथ अहिरवार, चिन्ना केशवलु, आनंद रामटेके, प्रभुनाथ बैठा, अनिल मेश्राम और राजन पाटिल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुनील रामटेके ने की।

महारैली में सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, पूर्व सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, विधायक देवेंद्र यादव, रायपुर संभाग कमिश्नर महादेव कावरे, एपेक्स बैंक चेयरमैन के.एन. कांडे और समाजसेवी इंद्रजीत सिंह (छोटू) के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

महिला प्रतिनिधियों में वर्षा बागड़े, सुजाता रामटेके, सरोज बोरकर, संगीता पटेल और अनीता मेश्राम भी उपस्थित रहीं। रैली विभिन्न क्षेत्रों से निकाली जाएगी। इसमें बांबे आवास, मॉडल टाउन, कोसानगर, राधिका नगर, कृष्णा नगर, डॉ. अंबेडकर नगर, भीम नगर, सुपेला, जीई रोड, पांच रास्ता, चंद्रमणि नगर और अन्य क्षेत्रों से लोग शामिल होंगे।

वहीं छावनी, हथखोज, शारदा पारा, बैकुंठ नगर, हाउसिंग बोर्ड, हुडको, सेक्टर-6, बुद्ध विहार, सेंट्रल एवेन्यू, भिलाई-3, खुर्सीपार, बापूनगर और सेक्टर-11 से भी रैलियां पहुंचेंगी।

कार्यक्रम में प्रतिमा प्रबंध समिति के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल रहेंगे। इस अवसर पर सुगत वंदना संघ द्वारा विशाल महाभोजन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री ऊषा बारले द्वारा बाबा साहेब पर पंडवानी गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वाह…राहगीरों को ठंडा पानी, लस्सी, जलजीरा, मट्ठा और बताशा, एसएसपी विजय अग्रवाल, सीजू एंथोनी बने साक्षी
Next: बोकारो स्टील प्लांट में 60 फीट ऊंचाई से गिरा क्रेन ऑपरेटर, मौत

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.