Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durgapur Steel Plant के आंगन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा ने किया लोटपोट
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Durgapur Steel Plant के आंगन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा ने किया लोटपोट

20/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
All-India-Kavi-Sammelan-in-the-courtyard-of-Durgapur-Steel-Plant-comedian-Surendra-Sharma-laughed-a-lot
  • बर्नपुर और दुर्गापुर के निदेशक प्रभारी बीपी सिंह ने कवियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के दुर्गापुर स्टील प्लांट के आंगन में कवियों ने शाम को खुशनुमा बना दिया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन-2023 का आयोजन दुर्गापुर क्लब के प्रांगण में हुआ। इस सम्मेलन में कॉमेडियन पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा ने सबको हंसी के फव्वारे से सराबोर कर दिया। पति-पत्नी के तकरार और युवाओं के जोश को अपनी कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। अधिकारियों पर भी चुटकी ली और शब्दों के ताने-बाने से सबको हास्य व्यंग से आनंदित कर दिया।

सुरेंद्र शर्मा के अलावा रवीन्द्र रवि, भूषण त्यागी, सरदार मंजीत सिंह, अजय अटपटू, श्वेता सिंह ने अपनी कविताओं से सभी श्रोताओं को भाव विभोर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान से हुआ। तत्पश्चात बर्नपुर और दुर्गापुर के निदेशक प्रभारी बीपी सिंह ने कवियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत निदेशक प्रभारी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

इस मौके पर जिला मजिस्ट्रेट एस अरूण प्रसाद( IAS), पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम(IPS) ,डीआरएम परमानंद शर्मा,एसडीएम सौरव चटर्जी ,कार्यपालक निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, नराकास के संस्थान प्रमुख आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि अध्यक्ष,नराकास के तौर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति,दुर्गापुर की गत बैठक में यह निर्णय लिया था कि कवि सम्मेलन का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाएगा और आज उसी का शुभारंभ किया जा रहा है।

उन्होने कवियों को धन्यवाद दिया कि वे उनके आमंत्रण पर आए। कवि सम्मेलन की शुरूआत भूषण त्यागी की राम वंदना से हुई। उसके बाद बारी बारी से सभी कवियों ने अपनी बेहतर रचना की प्रस्तुति दी और श्रोताओं की तालियाँ खूब बटोरी। ग्वालियर के प्रसिद्ध कवि रवीन्द्र रवि इस सम्मेलन का संचालन कर रहे थे। कुल मिलाकर यह एक यादगार पल बना।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: Tax Regime Declaration की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर तक, मई के लिए आज आखिरी दिन
Next: SAIL दुर्गापुर स्टील प्लांट में Old Age Home, रहना, खाना और हॉस्पिटल की सेवा भी, कीजिए आवेदन

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.