Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • सेल और सरकार के खिलाफ सभी यूनियनों ने मिलाया हाथ, बोकारो में उतरे सड़क पर
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल और सरकार के खिलाफ सभी यूनियनों ने मिलाया हाथ, बोकारो में उतरे सड़क पर

09/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
All-unions-join-hands-against-SAIL-and-Government-Protest-at-Bokaro-Steel-Plant
  • बोकारो स्टील प्लांट की ट्रेड यूनियनों ने अगस्त क्रांति दिवस पर एकजुटता दिखाई। मजदूरों के मुद्दे पर आवाज उठाई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और सेल व आरआइएनएल के कर्मचारियों के मुद्दे को लेकर बोकारो स्टील प्लांट में प्रदर्शन किया गया। सेल, आरआईएनएल (RINL)के मजदूरों के वेज रिवीजन, 39 महीने की एरियर, ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन के लिए 9 अगस्त क्रांति दिवस पर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने जुलूस निकाला।

ये खबर भी पढ़ें:  RINL को बेचिए मत, बचा लीजिए मंत्रीजी, वेज एग्रीमेंट भी पूरा करा दीजिए

मजदूर जुलूस नया मोड़ से चलकर गांधी चौक पर एक आम सभा में तब्दील हो गया। अध्यक्षता आईडी प्रसाद ने किया। सभा को संबोधित करते हुए घटक के नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मजदूरों किसानों छात्रों नौजवानों और आम जनता पर लगातार हमलाबार रही है। आज देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें:  SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो के नेता बीएसएल प्रबंधन से मिले, समस्याओं का खोला पिटारा

सामाजिक ताना-बाना को तोड़ा जा रहा है। देश की तमाम वैधानिक संस्थाओं की आजादी को कमजोर कर दिया गया है। देश के संविधान की मूल भावनाओं पर चोट किया जा रहा है। देश के मजदूर किसान का हित भाजपा सरकार के एजेंडे से बाहर है, उनके एजेंडे में सिर्फ और सिर्फ बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घराने, पूंजी पतियों का हित हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant के स्कूली बच्चों ने खेल के मैदान में उड़ाया गर्दा, नेशनल अवॉर्ड तक जीते, 74 बच्चे ED-CGM से सम्मानित

यही कारण है कि आज आधे भारत की संपत्ति 21 अरबपतियों के पॉकेट में है। राष्ट्रीय संपत्ति, सार्वजनिक उद्योग और वित्तीय संस्थाओं को कौड़ी के भाव में मोदी सरकार अपने चहेते उद्योगपतियों को दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  विश्व आदिवासी दिवस 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए की सौगात, 2300 कार्य शुरू

श्रमिक नेताओं ने कहा-सरकार अपनी मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मजदूरों के पक्ष में कोई हस्तक्षेप नहीं करती। मजदूरों की बुनियादी और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप नहीं करती आज ठेका प्रणाली को तेज गति से बढ़ावा दिया जा रहा है अनिश्चित श्रम बल के रूप में अप्रेंटिस प्रशिछू प को बहाल किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL Mediclaim Scheme 2023-24: इलाज कराएं 100 रुपए तक के प्रीमियम में, 10 अगस्त आखिरी तारीख

फिक्स्ड टर्म रोजगार अपनाया जा रहा है और आउटसोर्स की प्रथा तेजी से लागू की जा रही है और इस प्रकार के मजदूरों को श्रम कानूनों से वंचित किया जा रहा है। श्रम कानून को समाप्त कर चार लेबर कोर्ट लाया जा रहा है। इसके खिलाफ मजदूरों का संघर्ष लगातार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें:  विश्व आदिवासी दिवस 2023: बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में खुलेंगे बीएड-डीएड कॉलेज, सीएम की ये भी घोषणाएं

इस्पात मजदूरों का वेज रिवीजन आधा अधूरा पड़ा हुआ है। 39 महीने का एरियर अभी तक बकाया है। पर्क के एरियर के भुगतान नहीं हो रहा। वेतन समझौता का उल्लंघन कर ग्रेच्युटी पर सीलिंग लगा दिया गया है। नाइट शिफ्ट एलाउंस जैसे मुद्दे अभी तक अधूरे पड़े हुए हैं। ठेका मजदूर जो इस्पात उत्पादन के रीढ़ हैं, उनकी मजदूरी और सुविधा बढ़ाना नहीं चाहती, जिससे इनका वेज रिवीजन अभी तक लटका हुआ है। और यह गरीब मजदूर प्रबंधन और ठेकेदार के शोषण के शिकार हो रहे हैं। आंदोलन करने पर इस्पात कर्मियों को श्रम नियम का उल्लंघन कर ट्रांसफर कर दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें:  नक्सल प्रभावित जगदलपुर जिला अस्पताल को मिली सौगात, अम्बक का शुभारंभ

श्रमिक नेताओं ने कहा कि यह सब केंद्र की मजदूर विरोधी नीति के कारण से हो रहा है, उसके खिलाफ संघर्ष को तेज करना होगा। 10 अगस्त 2023 को रांची राज्य भवन पर महापड़ाव में हजारों की संख्या में भाग लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  अमृत युवा कलोत्सव 2023: राउरकेला स्टील प्लांट के मंच पर कलाकारों की और निखरी प्रतिभा

जुलूस में बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) के वीरेंद्र नाथ चौबे, बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के रामाश्रय प्रसाद सिंह, सत्येंद्र कुमार, इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) के बीडी प्रसाद, आरके गोराई, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) के राजेंद्र सिंह, सेंट्रल ऑफ स्टील वर्कर्स (एक्टू) के देव दीप सिंह दिवाकर, जेएन सिंह, बोकारो स्टील सेंटर वर्कर्स यूनियन (एआईयूटीयूसी) के मोहन चौधरी, सुभाष प्रमाणिक तथा बोकारो कर्मचारी पंचायत (एचएमएस) के रमाकांत वर्मा ने संबोधित किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL का बेस्ट इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट ऑफ द ईयर बना ISP, बीएसपी से ED एसएस कर, CGM अनूप कुमार और GM सौरभ को एक्सीलेंस अवॉर्ड, DSP, RSP, CMO से इनका नाम
Next: भारत दाल 60 रुपए किलो, 30 किलो का पैकेट मिलेगा 55 रुपए के हिसाब से

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.