Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Alloy Steel Plant Durgapur: अलग-अलग हादसों में 1 मजदूर की मौत, श्रमिक नेता का कटा पैर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Alloy Steel Plant Durgapur: अलग-अलग हादसों में 1 मजदूर की मौत, श्रमिक नेता का कटा पैर

Azmat ali 04/02/2026 1 minute read
Alloy Steel Plant Durgapur Contract Worker Dies in Accident Labor Leaders Leg Amputated

फायर ब्रिगेड के चेंबर में गिरे मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार। एएलआरएस हादसे में श्रमिक का पैर कटने से हड़कंप।

  • हाइड्रा का बूम डंपर में टकराया, अन्यथा मजदूर की जान बचनी मुश्किल थी।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर से अच्छी खबर नहीं है। बढ़ते हादसों ने तनाव बढ़ा दिया है। एक मजदूर की मौत हो गई है। एक अन्य हादसे में श्रमिक का पैर कट गया है। सेफ्टी को लेकर बड़े सवाल उठा दिए गए हैं। दो अलग-अलग हादसों ने जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

1 फरवरी को बीबीएम हादसा में जख्मी मजदूर की मौत बुधवार सुबह हो गई। फायर ब्रिगेड के ओपन चेंबर में 35 वर्षीय मानस मंडल गिरे थे। सीने में गहरी चोट लगी। 8 बाई 6 के चेंबर से किसी तरह बाहर निकाला गया था।

सीने में चोट लगने से वह लगातार कराहते रहे। ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार भोर में करीब साढ़े 4 बजे मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार होगा। मृतक मजदूर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 8 साल की एक बेटी, पत्नी और माता-पिता पर आफत आ गई है।

एएसपी ठेका मजदूर कांग्रेस इंटक के जनरल सेक्रेटरी का कटा पैर

दूसरी घटना 2 फवरी को हुई। 50 साल के लखन राय चपेट में आ गए। लखन एएसपी ठेका मजदूर कांग्रेस इंटक के जनरल सेक्रेटरी हैं। मना करने के बाद अधिकारियों ने जबरन काम कराया, जिससे हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि एएलआरएस में ठेका मजदूर सुबह साढ़े 10 बजे मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। प्लांट गैरेज के हेड मिस्त्री लखन राय खराब हाइड्रा के इंजन को चालू करा रहे थे। ऑपरेट करने के लिए कोशिश कर रहे थे। इंजन स्टार्ट किया गया तो अचानक से झटका मारा। इससे हाइड्रा पलट गया।

बगल में खड़े डंपर में बूम टकराया। अगर, डंपर बीच में नहीं आता तो मजदूर की जान बचनी मुश्किल थी। लेकिन, लखन का पैर चपेट में आ गया। पैर की ऐड़ी कट गई। चमड़े के सहारे कटा हुआ मांस लटका था।

दुर्गापुर के विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ईएसआइसी के डाक्टर ने ऑपरेशन किया है। लेकिन बंगाल के स्वास्थ्य साथी कार्ड से ऑपरेशन किया गया है। ईएसआइसी का ट्रीटमेंट नहीं मिला। पहले चरण का ऑपरेशन हुआ है। चार चरण का बाकी है। प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। परिवार में 2 लड़का, एक लड़की है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP में SEFI-DIC मीटिंग: लंच टाइम में नहीं जा सकेंगे घर, बनेंगे नए एक्जीक्यूटिव क्वार्टर, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस राशि 1300, पेंशन-प्रमोशन पर जोर
Next: BSP DIC Cricket Trophy: इस साल भी फाइनल में CICA और NIT Raipur में टक्कर, IIMM 11 रन से सेमीफाइनल में हारी

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.