Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP में SEFI-DIC मीटिंग: लंच टाइम में नहीं जा सकेंगे घर, बनेंगे नए एक्जीक्यूटिव क्वार्टर, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस राशि 1300, पेंशन-प्रमोशन पर जोर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP में SEFI-DIC मीटिंग: लंच टाइम में नहीं जा सकेंगे घर, बनेंगे नए एक्जीक्यूटिव क्वार्टर, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस राशि 1300, पेंशन-प्रमोशन पर जोर

Azmat ali 04/02/2026 1 minute read
SAIL ISP New Executive Quarters to be Built Electrical Maintenance Amount to Rs 1300 Read Points from SEFI DIC Meeting (1)

सेफी चेयरमैन एनके बंछोर संग पदाधिकारियों ने आईएसपी बर्नपुर में की अहम बैठक, अधिकारियों के कल्याण व विकास मुद्दों पर हुआ मंथन।

  • Uniform Work Timings पर डीआईसी ने आश्वासन दिया।
  • समान कार्य समय लागू किया जाएगा।
  • ऑपरेशनल डिसिप्लिन के तहत लंच टाइम में घर जाने की प्रथा बंद हो सकती है।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को स्टील प्लांट (ISP) बर्नपुर में महत्वपूर्ण बैठक हुई। सेफी (SEFI) चेयरमैन एनके बंछोर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट का दौरा किया और अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ कल्याण, पदोन्नति, वेतन, आवास और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

सेफी प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गापुर एवं इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के डायरेक्टर इंचार्ज सुरजीत मिश्र से मुलाकात की। सभी एक्जीक्यूटिव्स और कर्मचारियों से अपील की गई कि वे एकजुट होकर आईएसपी के नए विस्तार परियोजनाओं को समय पर, सुरक्षित और कुशलतापूर्वक पूरा कराने में मदद करें, ताकि संगठन और राष्ट्र निर्माण में मजबूत योगदान दिया जा सके। यह दौरा सेफी, प्रबंधन और अधिकारियों के बीच एकता, कल्याण और प्रगति का मजबूत संदेश देकर समाप्त हुआ।

बैठक में नरेंद्र कुमार बंछोर-चेयरमैन, सेफी, संजय कुमार आर्य-महासचिव, नरेंद्र कुमार सिंह-उपाध्यक्ष, अजय कुमार पांडेय-उपाध्यक्ष, IOA से सुशील कुमार सुमन-अध्यक्ष, निशिकांत चौधरी-महासचिव, देबप्रिय दास-उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार-उप महासचिव, राजेंद्र कुमार नायक-उप कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।

सभी जोन प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पूर्व सेफी चेयरमैन हजरा और पूर्व IOA अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा की उपस्थिति ने बैठक को और मजबूती दी गई।

डायरेक्टर इंचार्ज से चार घंटे की विस्तृत बैठक

इसके बाद सेफी और IOA प्रतिनिधिमंडल ने आईएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज (DIC) से लगभग चार घंटे तक चली विस्तृत, सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा की।

बैठक के प्रमुख बिंदु और निर्णय

Uniform Work Timings
डीआईसी ने आश्वासन दिया कि समान कार्य समय लागू किया जाएगा। हालांकि, ऑपरेशनल डिसिप्लिन के तहत लंच टाइम में घर जाने की प्रथा बंद हो सकती है।

गंभीर चिकित्सा मामलों में निरंतर सहयोग
डीआईसी ने दोहराया कि गंभीर मेडिकल आपात स्थितियों में उनका सहयोग पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा।

सभी यूनिटों में समान HRA
समान HRA की मांग को आगामी बोर्ड मीटिंग में उठाने का आश्वासन दिया गया।

पदोन्नति प्रतिशत में सुधार
E-3 से E-4 और E-5 से E-6 पदोन्नति के अवसर बढ़ाने पर सकारात्मक चर्चा हुई।

नए एक्जीक्यूटिव क्वार्टरों का निर्माण
नए एक्जीक्यूटिव क्वार्टर बनाने के प्रयास जारी हैं, जल्द पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई गई।

MTT बैच (2008–2016) के वेतन विसंगति का मामला
लंबे समय से लंबित इस मुद्दे को बोर्ड स्तर पर उठाने का निर्णय लिया गया।

टाउनशिप इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
क्वार्टर मेंटेनेंस, सड़क निर्माण, जल संकट समाधान और ड्रेनेज सुधार पर काम प्रगति पर है।

1300 वार्षिक इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस राशि
सभी अधिकारियों को छोटे इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के लिए सालाना ₹1300 दिए जाएंगे, जिससे मौजूदा मेंटेनेंस व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।

गुणवत्तापूर्ण स्कूल और बस सेवा बहाली
डीपीएस जैसे अच्छे स्कूलों का दौरा किया गया, लेकिन कम छात्र संख्या चुनौती बनी हुई है। स्कूल बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग पर सकारात्मक उम्मीद जताई गई।

आईएसपी एक्जीक्यूटिव्स के लिए एंटरटेनमेंट अलाउंस
बीएसएल की तर्ज पर एंटरटेनमेंट अलाउंस पर डीआईसी ने कहा-“इस पर विचार किया जाएगा।”

NPS स्कीम पर चर्चा
एनपीएस से जुड़े एक्जीक्यूटिव्स के मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।

1995 पेंशन स्कीम
1995 पेंशन योजना से संबंधित विषयों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

IOA कैलेंडर का विमोचन
सेफी नेतृत्व ने IOA कैलेंडर का विमोचन किया, जिसे एकता और उत्साह का प्रतीक बताया गया।

2008 MTT एवं IIT MTT की सीनियरिटी का मुद्दा
प्रथम सीनियरिटी का मामला बोर्ड मीटिंग में उठाने का आश्वासन डीआईसी ने दिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Junior Officer Promotion Policy: E-0 परीक्षा हर साल कराइए या सीटों की संख्या 2% से करें 4%
Next: Alloy Steel Plant Durgapur: अलग-अलग हादसों में 1 मजदूर की मौत, श्रमिक नेता का कटा पैर

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.