Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • America News: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संसद में पहला भाषण, अमेरिका में थर्ड जेंडर खत्म, Elon Musk को बड़ी जिम्मेदारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

America News: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संसद में पहला भाषण, अमेरिका में थर्ड जेंडर खत्म, Elon Musk को बड़ी जिम्मेदारी

05/03/2025 (Last updated: 05/03/2025) 1 minute read
America News President Donald Trump first speech in Parliament, third gender ends in America Elon Musk gets big responsibility (1)

ट्रंप ने दूसरे कालकाल के पहले संबोधन में थर्ड जेंडर को खत्म करने का एलान कर दिया है। संबोधन की शुरुआत अमेरिका इज बैक से की।

सेक्स चेंज अमेरिका में अपराध माना जाएगा। 

अमेरिकन आर्मी समेत अन्य संस्थानों में थर्ड जेंडर के लिए कोई जगह नहीं 

अमेरिका में भरपूर एनर्जी के लिए 100 पॉवर प्लांट खोलने की घोषणा की गई।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद में कई घोषणाओं से हैरान कर दिया है। पिछली सरकार में राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन पर तीखे हमले किए। घोषणाओं के बीच पिछली सरकार पर तंज कसते रहे और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

पिछली सरकार में अमेरिकी पैसे की बर्बादी का आरोप लगाते हुए सारी योजनाओं को बंद करने की घोषणा की गई। साथ ही दुनिया भर के कामयाब लोगों को अमेरिका में दावत दी गई है, ताकि अमेरिका की अर्थव्यवस्था का मजबूत किया जा सके। चीन और भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाने की बात कही। टैरिफ के बदले हम टैरिफ लाएंगे। अमेरिका को आगे बढ़ाने के लिए यह जरूरी है। हम इसके लिए तैयार हैं। अमेरिका को अमीर बनाने के लिए यह जरूरी है। इसलिए दुनिया भर के कामयाब लोगों को यहां दावत दी जा रही है। यहां आइए, यहां बनाइए और कामयाब होइए।

ट्रंप ने दूसरे कालकाल के पहले संबोधन में थर्ड जेंडर को खत्म करने का एलान कर दिया है। संबोधन की शुरुआत अमेरिका इज बैक से की। सदन तालियों से गूंजता रहा। इस बीच विपक्ष के एक सदस्य ने ट्रंप पर कुछ कमेंट किया, जिसको संज्ञान में लेकर उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया गया।

ट्रंप ने बाइडेन को इतिहास का सबसे खराब राष्ट्रपति करार दे दिया। साथ ही गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदलकर अब गल्फ ऑफ अमेरिका किया गया है। फ्री स्पीच की बात कही। अब इसकी अमेरिका में वापसी हो चुकी है। अमेरिका में अब सबको बोलने की आजादी होगी।

सर्विस सेक्टर की बात करते हुए कहा कि आप अपनी प्रतिभा से ही आगे बढ़ें, न कि जेंडर। अमेरिका में अब सिर्फ दो जेंडर होंगे। ट्रांसजेंडर को खत्म कर दिया गया है। मेल और फीमेल जेंडर ही होगा। ट्रांसजेंडर के बहाने महिलाओं की सीट पर काबिज होते थे, जिससे महिलाओं का हक मरता था। वहीं, स्कूलों में ट्रांस जेंडर पर कोई पढ़ाई नहीं होगी। यह एक आपराधिक कृत है। इसलिए यह पूरी तरह से बैन होगा।

स्कूलों में सिर्फ 2 जेंडर पॉलिसी लागू होगी। जो इस नियम को लागू नहीं करेगा, उसकी फंडिंग को रोक दिया जाएगा। महिला खिलाड़ियों का जिक्र किया, जिनको ट्रांसजेंडर की वजह से अपने कॅरियर से हाथ धोना पड़ा। इसलिए तीसरे जेंडर की अब कोई जगह नहीं है। अमेरिका में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा-उनकी पहली प्राथमिकता अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। महंगाई एक ऐसा मुद्दा था,जिसकी मार सबको पड़ी। ऐसी नीति हम अपनाने जा रहे हैं, जिससे महंगाई को नियंत्रित करेंगे।

अमेरिका में भरपूर एनर्जी के लिए 100 पॉवर प्लांट खोलने की घोषणा की गई। एलन मस्क को बड़ी जिम्मेदारी दी। इनकी जिम्मेदारी है कि सरकारी विभागों की आय बढ़ाना और रोजगार पैदा करना है। डॉज के मुखिया इलॉन मस्क की ट्रंप की तारीफ की। साथ ही पूर्व सरकार पर हमला बोला कि करोड़ों मिलियन डालर दुनिया भर में बर्बाद किया गया, जिस पर अमेरिकी का हक था।

अमेरिका में अवैध घुसपैठ का जिक्र करते हुए कई केस बताए। कइयों की मौत का उल्लेख किया। कई घुसपैठियों के द्वारा अमेरिकन की हत्या का आरोप लगाया। इसलिए जोर दिया कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों के लिए कोई जगह नहीं है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी भविष्य निधि, ईएसआईसी या राष्ट्रीय पेंशन योजना के वंचितों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, मिलेगी 3000 पेंशन
Next: रेलवे विभागीय परीक्षा पेपर लीक, CBI ने किया 1.17 करोड़ बरामद, 26 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार

Related Stories

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.