Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Amit Shah Live: छत्तीसगढ़ में BJP का चुनावी शंखनाद, पढ़िए क्या-क्या बोले-गृहमंत्री अमित शाह
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Amit Shah Live: छत्तीसगढ़ में BJP का चुनावी शंखनाद, पढ़िए क्या-क्या बोले-गृहमंत्री अमित शाह

22/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Union-Home-Cooperation-Minister-Amit-Shah-addresses-public-meeting-Durg-Chhattisgarh-
  • भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के जरिए चुनावी शंखनाद कर दिया है।

अज़मत अली, भिलाई। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में इसी साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने हैं। भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। एक-एक सीट और बूथ पर सबकी नजर टिकी हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के जरिए चुनावी शंखनाद कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रवींद्र चौबे, मंत्री रुद्र गुरु जिस दुर्ग जिले से आते हैं, वहीं, गुरुवार को अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दे रहे हैं।

गुरुवार दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद सीधे वह भिलाई पहुंचे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री (Union Home & Cooperation Minister) अमित शाह दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम में जनसभा (Public Meeting) को संबोधित कर रहे हैं। दुर्ग (Durg) में बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं को अमित शाह संबोधित करते हुए ये कहा….

-2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा और 2024 में केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए तैयार हो जाइए। जोर लगाकर एक साथ ताकत दिखाइए। स्टील सिटी से मजबूत आवाज निकलनी चाहिए।

-भारत माता और जय श्रीराम के नारे लगवाते रहे। कार्यकर्ता लगातार नारे लगाते रहे। बीच-बीच में अमित शाह को उन्हें रोकना पड़ा।

-मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पूरे होने पर जनता का आभार जताने के लिए आया हूं।

-अमित शाह बोले-जनसभा में जो जन सैलाब उमड़ा है, उसे देख मैं कहना चाहता हूं कि भूपेश बघेल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

-2023 में विधानसभा चुनाव है, मुझे बताओ-किस पार्टी की सरकार बनेगी, जवाब आया भाजपा की। 2024 में राहुल बाबा और मोदी जी, कौन प्रधानमंत्री बनेगा। जवाब आया मोदी-मोदी।

-सोनिया-मनमोहन की सरकार घोटालों की सरकार थी। 9 साल मोदी सरकार को हो गए, विपक्ष भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है। जब कांग्रेस सरकार थी, आयेदिन देश में आतंकी हमले होते थे, पाकिस्तान से आलिया, मालिया और जमालिया घुस जाते थे। जवानों के सिर काटकर ले जाते थे।

-मोदी सरकार में पुलवामा कांड किया, लेकिन वह भूल चुके थे कि मोदी सरकार है। 10 दिन में सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया।

-गरीब के घर में नल से जल, सिलेंडर, शौचालय, बिजली और गरीब को घर, और 5 लाख तक की सुविधाएं मिल रही है। पांच किलो अनाज मुफ्त में मोदी सरकार दे रही है।

-दुर्ग वालों कोरोना का टीका लगा है या नहीं। किसी को 25 पैसा भी देना पड़ा क्या। नहीं, यह काम मोदी सरकार ने किया है।

-युवाओं टिकट तैयार रखना। जनवरी में राम लला का दर्शन होने वाला है। 70-70 साल तक वोट बैंक के लिए प्रभु राम के साथ अन्याय किया है। मोदी सरकार ने राम को सम्मान दिया है।

-मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत 11वें से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना।

-विदेशी धरती पर मोदी-मोदी के नारे मोदी, भाजपा के लिए नहीं लगते हैं, ये 130 जनता के सम्मान में नारे लगते हैं। मोदी ने देश का सम्मान दुनिया में बढ़ाया है।

-बस्तर का कुछ क्षेत्र छोड़कर उग्रवाद पर काबू लगाया है

-भूपेश सरकार वादा खिलाफी करने वाली सरकार है। शराबबंदी की घोषणा की थी और शराब की होम डिलेवरी हो रही है।

-बेरोजगारी भत्ता मिला क्या, स्वय सहायता का कर्ज माफ करना था नहीं किया।

-बुजुर्गाों को पेंशन नहीं मिल रही है।

-छत्तीसगढ़ की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। भूपेश सरकार पलटना तय है। शराब घोटाला 2000 करोड़ का है। गोठान घोटाला 1300 करोड़, पीएससी घोटाला।

-आदिवासी बच्चे इलाज के अभाव में मारे गए हैं। कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। एक हजार किसानों ने आत्महत्या की है। 5000 से ज्यादा बलात्कार इस प्रदेश में हुए हैं।

-मोदी सरकार ने 74 हजार करोड़ रुपए धान खरीदी के लिए दिया। 90 प्रतिशत पैसा मोदी सरकार ने दिया है।

-छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से भाजपा ने बाहर निकाला था।

-केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, सिर्फ 74 हजार करोड़ दिया था। मोदी सरकार ने 9 साल में 3 लाख करोड़ छत्तीसगढ़ को दिया है।

-38 लाख किसानों को 6 हजार रुपए मोदी सरकार ने दिया है।

-कांग्रेस जोर लगा रही है कि राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाया जाए। मैं देशभर का दौरा कर रहा हूं। यह 17वां राज्य है, जहां आज आया हूं। जहां जनता बोल रही है कि छत्तीसगढ़ और केंद्र में मोदी सरकार ही आ रही है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

-विजय के संकल्प की मुट्‌ठी बांधवाई और भारत माता का जयकारा लगवाया।

खबर अपडेट की जा रही है…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Junior Officer Exam: एक और बवाल, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह व परीक्षा कराने वाली एजेंसी का जिक्र, 242 को बनना था अधिकारी, बने 227?
Next: गृहमंत्री Amit Shah का दुर्ग-भिलाई में चला तीर, साधा Bhilai Steel Plant, सतनामी समाज और गुटबाजी को…

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.