Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • संसद भवन में घुसपैठ, BJP सांसद के नाम पर गेट पास लेकर लोकसभा में घुसे 2 युवक, मचा कोहराम
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

संसद भवन में घुसपैठ, BJP सांसद के नाम पर गेट पास लेकर लोकसभा में घुसे 2 युवक, मचा कोहराम

13/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Youth-entered-Parliament-House-with-gate-pass-in-the-name-of-BJP-MP-created-chaos-2

लोकसभा की कार्रवाही के दौरान हंगामा करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। संसद भवन हमले की बरसी के दिन भी बड़ा कांड हो गया। संसद की कार्रवाई के दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। हड़कंप मचा। अफरा-तफरी मची गई। सांसदों ने आरोपित युवक को घेरकर पकड़ लिया।

बीएसपी के सांसद दानिश अली ने आरोपित युवक के पास पहचान पत्र निकाला, जिसमें सागर शर्मा लिखा था। मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर उसका गेट पास बनाया गया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरड़ा ने कहा कि संसद भवन से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य लोग बाहर से पकड़े गए हैं।

सुबह लोकसभा की कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल माल्दह से बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। इसी बीच एक युवक दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गया। लोगों को लगा कि गिर गया। पकड़ो-पकड़ो की आवाज गूंजी। कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया था। दोबारा कार्रवाई शुरू हो गई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है। मैसूर के बीजेपी सांसद के नाम पर पास बना था। युवक ने स्मोक स्ट्रिक से धुआं धुआं कर दिया था। संसद में इस तरह की वारदात को अंजाम दिए जाने पर सवाल उठाया जा रहा है। आइबी के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। एंटी टेरर सेल के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

13 दिसंबर 2001 में संसद पर हमला हुआ था। सुबह शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग मौजूद रहे। बरसी के दिन इस तरह की घटना पर अधीर रंजन चौधरी पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया। सांसदों ने दबोच लिया। पार्लियामेंट की सिक्योरिटी पर बड़ा सवाल उठा दिया गया है।

संसद के बाहर भी प्रदर्शन किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अलग से मीटिंग की और सबके सुझावों को लिया और उस पर अमल करने की बात कही। पास बनाते समय क्या-कया सावधानी बरतनी चाहिए, इस पर भी मंथन किया गया। उन्होंने कहा देश और राष्ट्र की सेवा के लिए हम लोग यहां आए हैं। घटना के बाद भी सदन चलता रहेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों के लिए मॉडल इस्पात क्लब, सेक्टर-4 व 7 की बदलेगी सूरत
Next: Chhattisgarh Chief Minister Oath Ceremony Live: मैं विष्णु देव साय-शपथ लेता हूं कि…और 2 डिप्टी सीएम ने लिया शपथ

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.