Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी रिटायरमेंट से पहले करा गए एक और MoU, स्कूली बच्चों को मिलेगा मिल्क
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी रिटायरमेंट से पहले करा गए एक और MoU, स्कूली बच्चों को मिलेगा मिल्क

Azmat ali 31/08/2025 1 minute read
Another MoU Before the Retirement of Bokaro Steel Plants Director Incharge BK Tiwari School Children will get Milk

छह डीएवी-इस्पात विद्यालयों, बोकारो महिला समिति द्वारा संचालित दो स्कूलों और 13 सरकारी स्कूलों में वितरित किए जाएंगे।

  • बीएसएल और एनडीडीबी के बीच प्रतिदिन 2300 गिफ्ट मिल्क वितरण के लिए समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) और एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन (NFN) के बीच इस्पात भवन में एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते के तहत सीएसआर-सहायता प्राप्त विभिन्न स्कूलों और सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन 2300 गिफ्ट मिल्क पैक बच्चों को नि: शुल्क वितरित किए जाएंगे।

यह पहल एनएफएन के फ्लैगशिप “गिफ्ट मिल्क प्रोग्राम” का हिस्सा है। वर्ष 2015 में स्थापित एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन का लक्ष्य बच्चों और जरूरतमंद व्यक्तियों को दूध और अन्य पौष्टिक उत्पादों के माध्यम से पोषण सहायता प्रदान करना है।

ये खबर भी पढ़ें: प्रोविडेंट फंड रिफंडेबल लोन और एडवांस की सीमा अब 75 लाख तक, IISCO Steel Plant Burnpur के कर्मचारियों को राहत

बोकारो स्टील प्लांट और एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन (NFN) के बीच हुए इस समझौते के तहत 200 एमएल फ्लेवर्ड दूध, जो विटामिन A और D से भरपूर होगा, छह डीएवी-इस्पात विद्यालयों, बोकारो महिला समिति द्वारा संचालित दो स्कूलों और 13 सरकारी स्कूलों में वितरित किये जाएंगे। दूध वितरण परियोजना के लिए बोकारो जिला प्रशासन के द्वारा सरकारी स्कूलों को चिन्हित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: रिटायर्ड अधिकारी का लाखों रुपए फंसा, BSL-EPFO रांची पर उठी अंगुली, बेटी की शादी से पहले तनाव

समझौता ज्ञापन कार्यक्रम में बीएसएल के सीएसआर विभाग के महाप्रबंधक (सीएसआर) बिश्वजीत बनर्जी, सहायक महा प्रबंधक ऋचा कुणाल, वरीय प्रबंधक नीरज त्रिपाठी, एनडीडीबी के वरीय प्रबंधक सौरभ कुमार, मेधा डेरी के मनीष कुमार के साथ वरीय अधिशासी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Tata Steel: न्यूनतम बोनस 39,004 और अधिकतम 3,92,213 रुपए

बीएसएल के सीएसआर विभाग के महाप्रबंधक (सीएसआर) बिश्वजीत बनर्जी ने इस समझौता ज्ञापन की सराहना करते हुए इस पहल की सफलता के लिए लाभार्थियों की सतत मॉनिटरिंग और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया तथा कहा कि यह पहल स्कूल जाने वाले बच्चों में कुपोषण से निपटने के लिए एक उपयोगी कदम है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भावी डीआइसी का बतौर ईडी वर्क्स बोकारों में स्वागत, BSOA पदाधिकारियों ने सेफ्टी, प्रोडक्शन पर ये कहा…
Next: पूर्व DIC BK Tiwari सीटू दफ्तर में बोले-प्रोडक्शन होगा 9.2 एमटी, रिटायरमेंट के बाद भी BSL का देंगे साथ

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.