Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के नाम प्रोडक्शन का एक और रिकॉर्ड, क्रूड स्टील, रेल पटरी और इसकी लंबी छलांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के नाम प्रोडक्शन का एक और रिकॉर्ड, क्रूड स्टील, रेल पटरी और इसकी लंबी छलांग

12/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Another-record-of-production-in-the-name-of-Bhilai-Steel-Plant-crude-steel-railway-track-and-it-created-a-stir
  • संयंत्र ने स्थापित किये सर्वश्रेष्ठ सितम्बर कीर्तिमान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के विभिन्न विभागों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सितम्बर 2023 माह में उत्पादन के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। संयंत्र के लगभग सभी विभागों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्पादन में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हुए सर्वश्रेष्ठ सितम्बर माह 2023 का रिकॉर्ड दर्ज किया है। अपने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ते हुए, उत्पादन के साथ प्रेषण के क्षेत्र में नयी उपलब्धि हासिल की है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL NEWS: श्रम मंत्रालय हरकत में, बाहरी NJCS नेताओं पर लटकी तलवार, TA-DA खतरे में

जानिए किस मिल और शॉप का क्या है आंकड़ा

हॉट मेटल:
हॉट मेटल का सितम्बर माह 2023 में कुल उत्पादन 4,86,233 टन दर्ज किया गया, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ सितम्बर माह 2008 में बनाये गए 4,73,907 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant में झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस यूनियन मीट, जानिए हुआ क्या

क्रूड स्टील:
क्रूड स्टील का सितम्बर माह 2023 में कुल उत्पादन 4,62,745 टन दर्ज किया गया, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ सितम्बर माह 2008 में बनाये गए 4,42,744 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है।

 ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस: साहब…खारिज कर दीजिए बोनस का फॉर्मूला, नहीं चाहिए इससे रकम

विक्रेय योग्य इस्पात
विक्रेय योग्य इस्पात का सितम्बर माह 2023 में कुल उत्पादन 4,38,097 टन दर्ज किया गया, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ सितम्बर माह 2021 में बनाये गए 4,06,667 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant: कब्जेदारों ने GM संग टीम पर पथराव कर BSL को जगाया, कल से अतिक्रमणकारियों पर दिखेगा कहर

फिनिश्ड स्टील:
फिनिश्ड स्टील का सितम्बर माह 2023 में कुल उत्पादन 4,15,718 टन दर्ज किया गया, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ सितम्बर माह 2021 में बनाये गए 3,35,897 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  DURG से ताल्लुक रखने वालों को बालोद और बेमेतरा में मिला BJP का टिकट, भिलाई स्टील प्लांट से भी नाता, देखिए लिस्ट

डिस्पैच रिकॉर्ड:
संयंत्र में प्रेषण के क्षेत्र में भी सर्वश्रेष्ठ सितम्बर माह 2023 के रिकॉर्ड में नया कीर्तिमान दर्ज किया है। लॉन्ग रेल की लोडिंग, सितम्बर 2023 में 86,406 टन रहा, जोकि सितम्बर माह 2022 में 75,955 टन दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP कर्मचारी आत्महत्या केस में बड़ा अपडेट, Bokaro में होगा अंतिम संस्कार, कौन थी फोन करने वाली…

प्रेषण के लिए हाई टेंसाइल प्लेटों की लोडिंग, सितम्बर 2023 में 1,21,420 टन दर्ज किया गया है, जोकि सितम्बर 2008 में 1,15,406 टन दर्ज किया गया था। डायरेक्ट डिस्पैच की लोडिंग के लिए, सितम्बर 2023 में 3,05,148 टन दर्ज किया गया है, जोकि सितम्बर 2021 में 2,34,200 टन से अधिक है। इसके साथ ही विक्रेय योग्य स्टील की लोडिंग के लिए, सितम्बर 2023 में 4,30,344 टन दर्ज किया गया है, जोकि सितम्बर 2021 में 3,92,758 टन दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : BJP प्रत्याशी की कुंडली: गजेंद्र के नेतृत्व में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, तो 20 साल से जमीनी स्तर पर एक्टिव हैं ललित चंद्राकर

यूनिवर्सल रेल मिल:
संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल की टीम ने सितम्बर 2022 को बनाये अपने पुराने कीर्तिमान को पीछे छोड़ते हुए, सितम्बर 2023 में उत्पादन क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। फिनिश्ड रेल उत्पादन में 73,775 टन के अपने पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए 79,083 टन का नया रिकॉर्ड बनाया है।
प्राइम रेल में भी 69,348 टन के अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 74,798 टन का नया रिकॉर्ड दर्ज करने के साथ ही लॉन्ग रेल के उत्पादन में 66,506 टन के अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 72,293 टन का नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL के झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस की महाबैठक Bokaro में, ये हुआ फैसला

लॉन्ग रेल, फिनिश्ड स्टील (Long Rail, Finished Steel) एवं विक्रेय योग्य स्टील:
इसी कड़ी में संयंत्र का कुल लॉन्ग रेल उत्पादन सितम्बर 2023 में 84,322 टन रहा, जोकि सितम्बर 2022 में 76,373 टन से अधिक है। कुल फिनिश्ड स्टील उत्पादन सितम्बर 2023 में 4,15,718 टन रहा, जोकि सितम्बर 2021 में 3,35,897 टन दर्ज किया गया था। वहीँ कुल विक्रेय योग्य स्टील का उत्पादन सितम्बर 2023 में 4,38,097 टन रहा, जोकि सितम्बर 2021 में 4,06,667 टन दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : बोनस ताजा खबर 2023: Coal India में 12 साल में बढ़ा 5 गुणा और SAIL में ढाई गुणा भी नहीं बढ़ सका  Bonus, 8 साल पीछे

एसएमएस-3 (SMS-3):
संयंत्र के एसएमएस-3 टीम की कड़ी मेहनत और लगन से सितम्बर 2023 में कास्ट स्टील का उत्पादन 2,89,595 टन दर्ज किया गया, जोकि सितम्बर 2022 में दर्ज किये गए 2,34,927 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। बिलेट्स उत्पादन में भी सितम्बर 2023 में 2,05,092 टन के रिकॉर्ड के साथ 1,93,471 टन के जुलाई 2023 में बनाये अपने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : BJP प्रत्याशी कुंडली: अटल जी के लिए खून की गंगा बहाई थी प्रेम प्रकाश पांडेय ने, पढ़िए BSP की नौकरी और सियासी सफर

बार एवं रॉड मिल (Bar and Rod Mill):
संयंत्र के बार एवं रॉड मिल का उत्पादन रिकॉर्ड सितम्बर 2023 में 88,058 टन का रहा, सितम्बर 2021 में यह रिकॉर्ड 60,717 टन दर्ज किया गया था।

 ये खबर भी पढ़ें : International Day Of The Girl Child 2023: छत्तीसगढ़ में नोनी जोहार पर जुट रहीं फिल्मी हस्तियां, पढ़िए पूरा शेड्यूल

कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (Coke Oven and Coal Chemical Department):
इसी कड़ी में संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग ने, सितम्बर 2023 में प्रतिदिन 803 ईक्यू की पुशिंग करते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ पुशिंग रिकॉर्ड बनाया। कोकओवन का पिछला सर्वश्रेष्ठ ओवन पुशिंग (Oven Pushing) का रिकॉर्ड सितम्बर 2009 को प्रतिदिन 781 ईक्यू की पुशिंग का था।

ये खबर भी पढ़ें : BMS का भंडाफोड़: BSP CPF ट्रस्ट का पद बिका 2 लाख में…!, चन्ना केशवलू, हरिशंकर और वशिष्ठ का नाम पुलिस से कोर्ट तक

सिंटर (Sinter):
संयंत्र के सिंटर प्लांट ने भी कुल सिंटर का उत्पादन सितम्बर 2023 में 6,87,004 टन दर्ज किया गया है, जोकि सितम्बर 2021 में 6,85,535 टन दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant के 14 कार्मिकों की शहादत के गम में डूबा BSP OA, सबने ली ये शपथ…

प्लेट मिल (Plate Mill):
संयंत्र के प्लेट मिल ने कुल फिनिश्ड प्लेट उत्पादन, सितम्बर 2023 में 1,20,215 टन का रहा, जबकि पिछला रिकॉर्ड सितम्बर 2014 में 1,19,471 टन दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP ब्लास्ट में जान गंवाने वाले 14 शहीदों को भिलाई बिरादरी ने दी श्रद्धांजलि

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Property Tax: भिलाई नगर निगम एरिया में रहने वाले ध्यान दें, नए सिरे से होगी संपत्तिकर की गणना, 2% की छूट
Next: BSP के GM डॉ. सोनटेके ने 24 देशों के सामने सेफ्टी पर रखी बड़ी बात, जानिए शोध पत्र में क्या है खास

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.