SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम
रक्तदान से सम्मान तक: दो दिवसीय आयोजन में सामाजिक सरोकार, सुरक्षित कार्यसंस्कृति और डिप्लोमा इंजीनियर्स के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुआ सार्थक मंथन। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई द्वारा इंजीनियर दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम सेवा, सुरक्षा, सम्मान और डिप्लोमा
- रक्तदान से सम्मान तक: दो दिवसीय आयोजन में सामाजिक सरोकार, सुरक्षित कार्यसंस्कृति और डिप्लोमा इंजीनियर्स के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुआ सार्थक मंथन।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल
प्रबंधन के सहयोग के लिए जताया आभार
वार्षिक प्रतिवेदन में डिप्लोमा इंजीनियर्स के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रबंधन से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान विशेष रूप से डेसीगनेशन में सुधार, मंथली मेंबरशिप डिडक्शन शुरू करवाने, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन कार्यालय के रेनोवेशन तथा एसोसिएशन के अनुरोध पर AI Digital Trophy जैसी पहल शुरू किए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कॉन्क्लेव में डिप्लोमा इंजीनियर्स के कॅरियर पर ये मांग
- डेसीगनेशन में सुधार करते हुए एंट्री लेवल से ही Junior Engineer पदनाम दिए जाने का अनुरोध।
- वरिष्ठ डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए Section Engineer/Senior Section Engineer जैसे उपयुक्त पदनाम दिए जाने की मांग।
- Qualification Based Incentive को वर्तमान ₹10,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख किए जाने का अनुरोध।
- E1 एवं E2 की लेटरल वेकेंसी में निर्धारित योग्यता प्राप्त कर चुके डिप्लोमा इंजीनियर्स को भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिए जाने का अनुरोध।
- E0 पदों में 2 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी बढ़ाने का अनुरोध।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग
जानिए ईडी एचआर ने क्या कहा…
इन मुद्दों पर मुख्य अतिथि ED (HR) पवन कुमार ने कॉर्पोरेट स्तर से जुड़े मुद्दों को कॉर्पोरेट स्तर पर तथा स्थानीय विषयों को स्थानीय स्तर पर समाधान की दिशा में कार्य करने की बात कही। साथ ही उन्होंने आवश्यक सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा इन विषयों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाने की बात कही।
सेफी चेयरमैन व बीएसपी ओए अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स संयंत्र की महत्वपूर्ण मानवशक्ति हैं और उनके विकास को सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने डिप्लोमा इंजीनियर्स को अपने मार्गदर्शन एवं सहयोग का भरोसा दिलाया।
ये खबर भी पढ़ें: IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए
“Unsung Heroes” को मिला मंच पर विशेष सम्मान
कॉन्क्लेव में एक विशेष पहल के तहत ऐसे डिप्लोमा इंजीनियर्स को Individual Recognition प्रदान किया गया, जिन्होंने लंबे समय से निरंतर उत्कृष्ट कार्य किया, लेकिन अभी तक उन्हें अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाई थी।
ऐसे “Unsung Heroes” को सम्मानित कर उनके योगदान को पहचान देने का प्रयास किया गया। एसोसिएशन की इस पहल ने कार्यक्रम को एक विशेष भावनात्मक आयाम दिया और यह संदेश दिया कि निरंतर समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य को पहचान मिलना आवश्यक है।
इसके पश्चात विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरण किया गया। क्वालिटी सर्कल, सेफ्टी सर्कल , एआई डिजिटल ट्रॉफी एवं HAZON सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: EPFO Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी
सत्यवान नायक ने अपने संचालन से बांधा समां
कार्यक्रम का शानदार संचालन सत्यवान नायक द्वारा किया गया, जो डिप्लोमा इंजीनियर्स के मार्गदर्शक भी हैं। उन्होंने अपनी प्रभावी एवं ऊर्जावान एंकरिंग से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा और उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों को कार्यक्रम से जोड़े रखा।
अंत में कोषाध्यक्ष रमेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों, प्रबंधन, पदाधिकारियों, सदस्यों, पुरस्कार विजेताओं तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात डिप्लोमा इंजीनियर्स एवं उनके परिवारों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया। सभी ने परिवार सहित इस आयोजन में सहभागिता की और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए
सेवा से सुरक्षा और सम्मान तक, यही रहा दो दिवसीय आयोजन का सार
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई का यह दो दिवसीय आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा, सुरक्षित कार्यसंस्कृति, उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान और डिप्लोमा इंजीनियर्स के भविष्य एवं विकास के लिए सामूहिक प्रयास का मंच बनकर सामने आया।