व्यापार महोत्सव 2025: उद्यमियों को वित्तीय प्रबंधन, आईपीओ और स्टॉक मार्केट पर मिला टिप्स, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ये कहा
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव ने व्यापारिक समुदाय को प्रेरित किया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई चेम्बर (Bhilai Chamber) द्वारा आयोजित "व्यापार महोत्सव 2025" के तीसरे दिन शनिवार को हजारों की संख्या में लोग सिविक सेंटर महोत्सव स्थल पहुंचे। व्यापार महोत्सव के तीसरे दिन आज युवा महोत्सव मनाया गया। साथ ही उद्यमियों को वित्तीय प्रबंधन, आईपीओ, और स्टॉक मार्केट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के महत्वपूर्ण टिप्स मिले। ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी बीआरएम हादसे पर हड़कंप
- छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव ने व्यापारिक समुदाय को प्रेरित किया।
उन्होंने आईपीओ के महत्व को विस्तार से समझाते हुए बताया कि यह प्रक्रिया न केवल कंपनियों के लिए पूंजी जुटाने का साधन है, बल्कि निवेशकों को विकास का हिस्सा बनने का अवसर भी प्रदान करती है।
ये खबर भी पढ़ें: 265 जोड़े बंधे शादी के बंधन में, गिफ्ट मिला चांदनी का मंगलसूत्र, बीछिया, कपड़े, सूटकेश और घड़ी
उन्होंने व्यापारियों को स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव को समझने की सलाह दी और कहा कि जो लोग जोखिम का सही मूल्यांकन कर सकते हैं और लंबी अवधि की योजना बना सकते हैं, वे इस क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। उनके उद्बोधन में वित्तीय योजना, बाजार के रुझान और निवेश की स्थिरता को प्रमुखता दी गई। उनका सत्र उपस्थित लोगों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ।
ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी करा रहा आईटीआई भवन निर्माण कार्य, ईडी ने किया भूमिपूजन
उन्होंने यह भी कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों को चाहिए कि वे अपनी वित्तीय रणनीतियों में नवाचार लाएँ और निवेश के नए रास्ते खोजें। उनके व्यावहारिक सुझावों और प्रेरक विचारों ने दर्शकों को नई ऊर्जा और दृष्टिकोण दिया।
ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के सभी ठेका श्रमिकों को मिले ऑनलाइन आईडी नंबर, रुकेगा फर्जीवाड़ा और शोषण
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने उद्बोधन में उन्होंने राज्य की आर्थिक प्रगति और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: RAKS का तीखा हमला, कर्मचारियों पर प्रबंधन का चुभता है नजरिया
छत्तीसगढ़ इसका प्रमुख हिस्सा बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं, जिनसे छत्तीसगढ़ में व्यापार के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के नए डायरेक्टर इंचार्ज की तलाश शुरू, 11 फरवरी तक करें आवेदन, अनिर्बान दासगुप्ता हो रहे रिटायर
श्री चौधरी ने छत्तीसगढ़ को उद्योग और व्यापार का केंद्र बनाने के लिए की गई पहलों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य में एमएसएमई, स्टार्टअप्स और औद्योगिक इकाइयों के लिए विशेष योजनाएँ लागू की गई हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant के कर्मचारियों-अधिकारियों को चौक-चौराहों पर लगा तिलक, मिली टॉफी, ताकि न तोड़ें ट्रैफिक रूल्स
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों और मानव संसाधन दोनों के मामले में समृद्ध राज्य है। यहाँ की सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इन संसाधनों का सही उपयोग हो और व्यापारियों को निवेश के लिए प्रोत्साहन मिले।
उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ की प्रगति में भागीदार बनें और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में सहयोग करें। हमारा उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ केवल भारत में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर व्यापार और निवेश का प्रमुख केंद्र बने।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, मकर संक्रांति पर 318 लोगों का गृह प्रवेश
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य की सरल और पारदर्शी नीतियाँ, व्यापारिक अनुकूल प्रक्रियाएँ, और निवेशकों को प्रोत्साहन देने के लिए दी जा रही सुविधाएँ, छत्तीसगढ़ को व्यापार के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं। श्री चौधरी का यह संबोधन छत्तीसगढ़ के विकास और आर्थिक प्रगति को गति देने के उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है। उनकी बातों ने उपस्थित व्यापारियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश और व्यापार को लेकर नई प्रेरणा दी।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day 2025: भिलाई स्टील प्लांट की निर्माण गाथा दिखेगी लेज़र शो में, बॉलीवुड सिंगर सुनाएंगे गाना
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव ने व्यापारिक समुदाय को प्रेरित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यापार केवल आर्थिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने व्यापारियों को याद दिलाया कि उनकी मेहनत और नवाचार देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल मिल और आरसीएल में सुरक्षा सप्ताह, हादसों से बचने का मंत्र
उन्होंने राज्य में व्यापारिक संभावनाओं और स्थानीय उत्पादों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ का व्यापारिक ढांचा, जिसमें कृषि, हस्तशिल्प और छोटे उद्योग शामिल हैं, हमें आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का रास्ता दिखाता है। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को तकनीकी नवाचार अपनाने और गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।
ये खबर भी पढ़ें: 150 से अधिक स्टॉल, 900 व्यापारिक संस्था का जमावड़ा 16 से 19 तक, डॉ. विवेक बिंद्रा देंगे बिजनेस आइडिया