Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 265 जोड़े बंधे शादी के बंधन में, गिफ्ट मिला चांदनी का मंगलसूत्र, बीछिया, कपड़े, सूटकेश और घड़ी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

265 जोड़े बंधे शादी के बंधन में, गिफ्ट मिला चांदनी का मंगलसूत्र, बीछिया, कपड़े, सूटकेश और घड़ी

15/01/2025 (Last updated: 15/01/2025) 1 minute read
265 couple's wedding, Chandni's mangalsutra, beechiya, clothes, suitcase and watch received as gifts
  • जिले के विभिन्न 07 स्थानों में हुआ यह आयोजन।

सूचनाजी न्यूज दुर्ग। राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत बुधवार को 7 स्थानों पर विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 265 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट की जमीन और आवासों के कब्जे पर अब आई CBI

नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देने सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चन्द्राकर, गजेन्द्र यादव, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा एवं रिकेश सेन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल वैवाहिक मंडप में पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL SC ST Employees Federation से बड़ी खबर, गुटबाजी पर पलटवार, मान्यता नहीं मिलने का दावा

स्कूल मैदान कोलिहापुरी में आयोजित कार्यक्रम में 55 जोड़े, विवेकानंद सभागार दुर्ग में 34 जोड़े, खण्डेलवाल भवन वैशाली नगर भिलाई में 32 जोड़े, सतनाम भवन भिलाई-3 नगर निगम कार्यालय के पास आयोजित कार्यक्रम में 20 जोड़े, रिक्रियेशन क्लब नंदिनी नगर अहिवारा में 72 जोड़े, दौलत वाटिका जामगांव एम में आयोजित कार्यक्रम में 15 जोड़े तथा खुबचंद बघेल सामुदायिक भवन पाटन में आयोजित कार्यक्रम में 40 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट विरोध-प्रदर्शन से नहीं थमने वाला, कब्जेदारों को खदेड़ने का अभियान रहेगा जारी

संपूर्ण विवाह वैदिक रीति-रिवाज एवं अनुष्ठानों के साथ गायत्री समाज के द्वारा संपन्न किया गया। विवाह उपरान्त सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा उपहार के रूप में चांदनी का मंगलसूत्र एवं बीछिया, संपूर्ण श्रृंगार सामग्री, कपड़े, सूटकेश एवं हाथ घड़ी इत्यादि वर-वधु को दिये गये।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के युवा कर्मी चाहते हैं अंडमान निकोबार की सैर, कॅरियर ग्रोथ, प्रमोशन, पढ़िए जीएम से और क्या कहा

शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कन्या के नाम से 35 हजार रूपए की राशि का चेक अतिथियों ने अपने करकमलों से प्रदान किये। कन्या विवाह से लाभान्वित सभी जोड़ों के परिजनों ने हर्षपूर्वक वैवाहिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाई।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी न्यूज: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल में सेफ्टी पर खास इवेंट

कन्या विवाह में उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रशंसा व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की सराहना की गई। आयोजन में सांसद-विधायकों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी सम्मिलित हुए।

ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड को मिला बड़ा सर्टिफिकेट

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को होने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करना, शादी के मौके पर फिजूल खर्ची को रोकना और सामुदायिक विवाह के आयोजन से सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट खाली न कराए आवास, सेल दुर्गापुर के तर्ज पर लाइसेंस पर दीजिए मकान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी करा रहा आईटीआई भवन निर्माण कार्य, ईडी ने किया भूमिपूजन
Next: एनपीएस और ओपीएस को लेकर छत्तीसगढ़ के विभागों में हलचल, मत कीजिए ये गलती

Related Stories

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.