Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी बीआरएम हादसे पर हड़कंप, प्लांट में उठी शराबबंदी की आवाज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी बीआरएम हादसे पर हड़कंप, प्लांट में उठी शराबबंदी की आवाज

15/01/2025 (Last updated: 15/01/2025) 1 minute read
Stir over BSP BRM accident, voice for prohibition of liquor raised in the plant

भिलाई स्टील प्लांट के बार एंड रॉड मिल हादसे पर कर्मचारियों ने छेड़ी मुहिम। उच्च प्रबंधन मामले को गंभीरता से ले और कार्रवाई करे।

  • पिछले दिनों सूचनाजी.कॉम ने सुरक्षा एवं सुरक्षा सप्ताह मनाने के चलताऊ तरीके को लेकर खबर प्रसारित किया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के बार एंड रॉड मिल-बीआरएम हादसे ने सबको चौका दिया है। प्रबंधन सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, जूता-दास्ताना पर ही रोको-टोको करती है। लेकिन, जहां से सबसे ज्यादा हादसा होने का डर रहता है, वहां आंख बंद कर लेने की फितरत अब खतरनाक रूप ले चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-5 में धमाका, हॉट मेटल बिखरा बाहर, अफरा-तफरी

एक वरिष्ठ कर्मी ने खुलकर कहा कि प्रबंधन बीएसपी में कैसे शराबबंदी करा सकता है, जब खुद ही जाम से जाम टकराने के खेल में अफसर शामिल हो जाते हैं। हाल तो यह है कि विभागीय पिकनिक समारोह में भी दारू का इंतजाम किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने डायरेक्टर इंचार्ज से प्रमोशन, बकाया पैसा और 20 लाख के मेडिक्लेम पर की सीधी बात

दारू पीने के बाद अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी तक जा रहे हैं। इस पर उच्च प्रबंधन को खासतौर से ध्यान देने की जरूरत है। अगर, गेट पर शराब की चेकिंग शुरू कर दी जाए तो कई कर्मचारियों और अधिकारियों को घर जाना पड़ जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय  सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन के उपाध्यक्ष बने कोमल प्रसाद

सूचनाजी.कॉम ने पहले ही जताई थी आशंका

पिछले दिनों सूचनाजी.कॉम ने सुरक्षा एवं सुरक्षा सप्ताह मनाने के चलताऊ तरीके को लेकर खबर प्रसारित किया था। और कहा था कि सुरक्षा संयंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसीलिए इसमें कोई खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। किंतु एक तरफ सुरक्षा सप्ताह मानते हुए दूसरे तरफ असुरक्षित कार्यों पर अंकुश ना लगाना दुर्घटनाओं को प्रायोजित करने जैसा है जिस पर प्रबंधन अभी भी गंभीर नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट ने सरकारी आईटीआई से किया एमओयू साइन

खानापूर्ति करके नहीं रोक सकते हैं दुर्घटनाओं को

सुरक्षा का मतलब सुरक्षा उपकरण तक की सीमित नहीं है, बल्कि व्यवहार में सुरक्षा को लाना बहुत जरूरी है। अर्थात बिहेवियर सेफ्टी कार्यक्षेत्र के सुरक्षित माहौल के लिए बहुत जरूरी है। किंतु शराब पीकर मशीन अथवा क्रेन ऑपरेट करना, मेंटेनेंस करना और उसे जानते हुए भी अधिकारियों के द्वारा उस घटनाओं पर रोको टोको ना करना, सुरक्षा को लेकर खाना पूर्ति से ज्यादा कुछ नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: हार्ड कोर फर्नेस एक्सपर्ट अतनु भौमिक का SAIL RSP में युग खत्म, बनी फिल्म, BSL DIC बीके तिवारी ने दी विदाई

वहीं, एक हाथ में मोबाइल, दूसरे हाथ में पुलपिट अथवा क्रेन का लीवर वाली घटनाएं भी संयंत्र के अंदर आमतौर पर दिखती रहती है। जब-जब घटनाएं घटती है, तब तब प्रबंधन इन सब घटनाओं पर लेक्चर शुरू कर देता है। किंतु जैसे ही घटनाएं ठंडी हो जाती है। प्रबंधन एवं कर्मी इन घटनाओं को लेकर फिर सहज होने लगते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: क्यूसीएफआई न्यूज: भिलाई चैप्टर को मिला बेस्ट चैप्टर अवार्ड, इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल के प्रयासों को मिला बल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: एनपीएस और ओपीएस को लेकर छत्तीसगढ़ के विभागों में हलचल, मत कीजिए ये गलती
Next: रिटायरमेंट के बाद तनाव नहीं, खुश रहने का ये है फॉर्मूला, जरूर पढ़िए

Related Stories

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.