Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • टिकट मिलते ही देवेंद्र पहुंचे हनुमानजी और प्रभु राम की चौखट, मां के चरणों में गिर पड़े, इनके नाम है यह रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

टिकट मिलते ही देवेंद्र पहुंचे हनुमानजी और प्रभु राम की चौखट, मां के चरणों में गिर पड़े, इनके नाम है यह रिकॉर्ड

18/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
As-soon-as-Devendra-got-the-ticket-he-reached-Hanumanji-and-Lord-Ram-temple-fell-at-the-feet-of-his-mother-this-record-is-in-the-name-of-Devendra

देवेंद्र यादव साल 2008 में पहली बार एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष बने। देवेंद्र 2009 में रुंगटा कॉलेज के एनएसयूआई प्रतिनिधि रहे।

अज़मत अली, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव काफी रोमांचक होने जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल के गृह जिले में खासतौर से सबकी नजर टिकी हुई है। भिलाईनगर सीट से एक बार फिर विधायक देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने टिकट दे दिया है। जिस वक्त टिकट की घोषणा हुई, देवेंद्र खुर्सीपार में बैठक कर रहे थे।

खबर मिलते ही हर कोई खुशी में उछल पड़ा। देवेंद्र वहां से भागते हुए सीधे सेक्टर-9 हॉस्पिटल स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सेक्टर-5 स्थित अपने आवास गए। गेट पर ही मां इंतजार कर रही थीं। आंखों में खुशियों के आंसू लिए मां की चरणों में देवेंद्र गिर पड़े।

ममता की छांव में देवेंद्र भी भावुक हो गए। टिकट कटने की तमाम आशंकाओं पर विराम लगने का जश्न मनाया गया। पत्नी आरती की थाली लिए खड़ी रहीं। बड़े भाई धर्मेंद्र यादव और बेटा साथ रहा। बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एक-दूसरे को मिठाइयां खिला रहे थे।

घर-परिवार में कुछ क्षण बिताने के बाद विधायक देवेंद्र खुर्सीपार श्रीराम चौक पहुंचे। यहां प्रभु राम का आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। वहीं, कांग्रेसी प्रमुख्य बाजारों में मिठाइयां बांटते रहे। एक बार फिर लोगों से समर्थन मांगा।

देश के सबसे कम उम्र के मेयर का खिताब देवेंद्र के नाम

देवेंद्र यादव के नाम देश का सबसे उम्र के महापौर बनने का भी खिताब है। महज 25 साल 10 माह की उम्र में देवेंद्र भिलाई के मेयर बने। साल 2016 में वह चुनाव जीते। इसके बाद 2018 में पार्टी ने उन्हें भिलाईनगर सीट से टिकट दिया और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को हरा दिया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फंडनवीस के नाम सबसे कम उम्र का मेयर बनने का खिलाब था, जिसे देवेंद्र यादव ने तोड़ा था।

2008 से सियासत में रखा कदम

कांग्रेस प्रवक्ता आशीष यादव ने बताया कि देवेंद्र यादव साल 2008 में पहली बार एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष बने। देवेंद्र 2009 में रुंगटा कॉलेज के एनएसयूआई प्रतिनिधि रहे। 2009 से 2011 तक जिला अध्यक्ष एनएसयूआई रहे। 2011 से 2014 तक प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई रहे। 2014 से 2015 तक राष्ट्रीय सचिव। 2015 से 2016 तक राष्ट्रीय महासचिव एनएसयूआई रहे। 2017-18 में वे राष्ट्रीय सचिव यूथ कांग्रेस बनाए गए। 2020 से 2021 तक वे सदस्य पुस्तकालय समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से काफी नजदीक हुए

देवेंद्र यादव सीएम भूपेश बघेल के काफी करीबी है। सीएम के कहने पर ही इन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी जिम्मेदारी दी गई। देवेंद्र यादव ने अहम भूमिका निभाई थी। भिलाई से दिल्ली तक नाम रोशन हुआ। इसी बीच ईडी के राडार पर भी आ गए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: देवेंद्र यादव से सीधी टक्कर, पांडेय जी का आया बड़ा बयान
Next: SAIL Bonus 2023 विवाद: 23 हजार का ऑफर सब पर तमाचा, आई हड़ताल की तारीख

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.