Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking : छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग की बड़ी सर्जरी, कलेक्टर, SP-ASP को हटाया, देखें पूरी लिस्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग की बड़ी सर्जरी, कलेक्टर, SP-ASP को हटाया, देखें पूरी लिस्ट

11/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Assembly-Elections-2023-Area-of-__work-of-administrative-and-police-officers-of-Durg-Rajnandgaon-Bilaspur-Raigarh-Korba-changed

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां चुनाव आयोग ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। आयोग द्वारा कई जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (SP), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) व अन्य अफसरों को हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election-2023: खबरदार…! अगर, किसी सियासी पार्टी ने इस्तेमाल किया ये…

आयोग ने दो कलेक्टरों सहित एसपी, एएसपी को हटा दिया गया है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आदर्श आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग (Election Commission) ने मोर्चा संभाल लिया है। इस कड़ी में आयोग ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए छत्तीसगढ़ में दो कलेक्टर, 03 SP, 02 ASP और मंत्रालय में पदस्थ एक विशेष सचिव स्तर के अफसर को हटा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  DURG से ताल्लुक रखने वालों को बालोद और बेमेतरा में मिला BJP का टिकट, भिलाई स्टील प्लांट से भी नाता, देखिए लिस्ट

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले (Chief Electoral Officer Reena Baba Saheb Kangale) ने इससे अवगत कराया। रीना कंगाले ने कहा कि जिन कलेक्टर्स को हटाया गया है, उनमें बिलासपुर के कलेक्टर संजीव झा और रायगढ़ के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का नाम सम्मिलित है। साथ ही दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक मीणा, कोरबा के पुलिस अधीक्षक उदय किरण और दुर्ग के SP शलभ कुमार सिन्हा को भी हटा दिया गया है। इनके अलावा बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के ASP संजय ध्रुव पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  सीजी चुनाव 2023: भाजपा से 3 सांसद, दो-दो IAS, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, एक्स CM, केन्द्रीय मंत्री, पद्मश्री और 13 पूर्व मंत्री मैदान में

जिलों में पदस्थ एसपी, एएसपी और कलेक्टरों के अलावा मंत्रालय स्तर के एक अधिकारी को भी हटा दिया गया है। मंत्रालय में खाद्य विभाग में विशेष सचिव के तौर पर तैनात मनोज सोनी को भी आयोग ने हटाने का आदेश जारी कर दिया है। चुनाव आयोग ने यह पत्र जारी कर अधिकारियों को हटाने का निर्णय लिया है। सूत्रों की मानें तो आयोग ने आदेश की कॉपी छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : BJP प्रत्याशी की कुंडली: गजेंद्र के नेतृत्व में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, तो 20 साल से जमीनी स्तर पर एक्टिव हैं ललित चंद्राकर

गौरतलब है कि लंबे समय से एक स्थान पर जमे अफसरों को चुनाव आयोग द्वारा हटाया गया है। चर्चा है कि चुनाव आयोग द्वारा कुछ और अधिकारियों को हटाने की कार्रवाई की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें :  सीजी चुनाव 2023: भाजपा ने दुर्ग जिले में प्रेम प्रकाश पांडेय, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, कोरसेवाड़ा को थमाया टिकट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Assembly Election-2023: खबरदार…! अगर, किसी सियासी पार्टी ने इस्तेमाल किया ये…
Next: Assembly Election-2023: धारा 144 लागू, बंदूक, राइफल, भाला, बल्लम, बरछा लेकर निकले सड़क पर तो उठा ले जाएगी पुलिस

Related Stories

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.