Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • किसान क्रेडिट कार्ड पर लोकसभा में लल्लन सिंह की रिपोर्ट, जिलों का आंकड़ा गायब
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

किसान क्रेडिट कार्ड पर लोकसभा में लल्लन सिंह की रिपोर्ट, जिलों का आंकड़ा गायब

03/12/2024 1 minute read
Lallan Singh's report in Lok Sabha on Kisan Credit Card, data of districts missing
  • नाबार्ड ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदर्शन के लिए सात क्षेत्रीय भाषाओं में केसीसी पर एक फिल्म भी रिलीज की है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर लोकसभा में सवाल उठाया गया। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आंकड़े पेश किए, लेकिन जिलेवार आंकड़े नहीं दे सके।

पशुपालन और मत्स्यपालन के लिए संचालित केसीसी की संख्या और उसके साथ 30.09.2024 तक बकाया राशि का राज्यवार विवरण अनुबंध में दिया गया है। जिला-वार आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड एक बचत-सह-ऋण उत्पाद है। वर्ष 2019 में, केसीसी योजना को पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन की कार्यशील पूंजीगत की आवश्यकता को कवर करने के लिए विस्तारित किया था। बैंक 1.60 लाख रुपए तक कोलैटरल फ्री लोन प्रदान कर सकते हैं।

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की “संशोधित ब्याज सबवेंशन योजना” के अंतर्गत केसीसी कार्डों पर पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन कार्यकलापों के लिए कार्यशील पूंजीगत आवश्यकता पर बैंकों को 1.5 प्रतिशत की ब्याज सबवेंशन और किसानों को 3 प्रतिशत का शीघ्र चुकौती प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। ऋण एक वर्ष के कार्यकाल के लिए प्रदान किए जाते हैं।

केसीसी का लाभ उठाकर किसान रियायती ब्याज दरों पर कार्यशील पूंजीगत ऋण प्राप्त कर पाते हैं, जो उन्हें पशुपालन, पोल्ट्री और मत्स्यपालन जैसे कार्यकलापों के लिए अपनी अल्पकालिक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।
यहां तक कि किसानों के पास भी पशुधन बीमा, व्यक्तिगत बीमा, संपत्ति बीमा और स्वास्थ्य बीमा (जहां भी उत्पाद उपलब्ध है) का लाभ लेने का विकल्प है। यह ऋण परिक्रामी (रिवॉलविंग) नकद ऋण के रूप में होता है, जिससे किसान अपने नकदी प्रवाह और आय सृजन पैटर्न के आधार पर आवश्यकतानुसार निधि निकालने और चुकाने में सक्षम होते हैं।

ऋण के संस्थागत स्रोतों के माध्यम से इन वित्तीय लाभों को सुनिश्चित करके, केसीसी योजना किसानों को बेहतर संसाधनों में निवेश करने, उत्पादकता में सुधार करने और अंततः उनकी आय बढ़ाने में मदद करती है।

केसीसी योजना तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए, यह विभाग वित्तीय सेवा विभाग और राज्य पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग के सहयोग से वर्ष 2020 से राष्ट्रव्यापी एएचडीएफ केसीसी अभियान चला रहा है।

प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी हितधारकों की भूमिका को परिभाषित करते हुए अभियान के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए गए थे। इसके अलावा, कई अन्य अभियान भी आयोजित किए गए हैं, जैसे घर घर केसीसी अभियान, किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी, पीएम जनमन, पीएम फसल बीमा योजना, आदि।

नाबार्ड ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदर्शन के लिए सात क्षेत्रीय भाषाओं में केसीसी पर एक फिल्म भी रिलीज की है और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जागरूकता पैदा करने के लिए यू-ट्यूब पर अपलोड की है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 50वां शहीद दिवस: धनबाद चासनाला कोलियरी में 375 मजदूरों की मौत का मंजर आज भी ताज़ा, 27 को श्रद्धांजलि सभा
Next: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर SAIL चेयरमैन के हाथों मिला तोहफा, RSP, BSL, ISP, DSP सुर्खियों में

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.