Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP समर कैंप के समापन पर खिलाड़ियों के जोश हाई, हौसलों की छलांग लगाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP समर कैंप के समापन पर खिलाड़ियों के जोश हाई, हौसलों की छलांग लगाई

06/06/2025 1 minute read
At the conclusion of BSP summer camp, the players' spirits were high
  • बीएसपी द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2025 का समापन।
  • सभी प्रतिभागियों को खेल सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL  – Bhilai Steel plant) तत्वाधान में क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2025 का समापन 05 जून 2025 को पंत स्टेडियम, सेक्टर-1 के फुटबाल ग्राउंड में संध्याकाल सम्पन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: किरायेदारों की पूरी कुंडली मकान मालिक देंगे थानेदारों को

समापन समारोह के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) सुब्रत मुखोपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ. रविन्द्रनाथ एम, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर, मुख्य महाप्रबंधक( नगर प्रशासन एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता, ओ.ए. के महासचिव परविन्दर सिंह, महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) विजय कुमार शर्मा एवं पूर्व मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) राजीव कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: कोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार साढ़े 3 लाख की रिश्वत लेते धराया

मुख्य अतिथि सुब्रत मुखोपाध्याय ने बच्चों के जोश को देखते हुए बीएसपी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में खेलों के महत्व, बारीकियों और गरिमा के संबंध में संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों से राष्ट्रीय स्तर पर खेलने हेतु योग्य बनने की कामना की। प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए वे अत्यंत आनंदित हुए|

ये खबर भी पढ़ें: Central Bureau of Investigation: सीबीआई ने डाक विभाग से किया MoU साइन, ये फायदा

उन्होंने सभी खेलों के लिए, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों को, बीएसपी प्रबंधन के सक्रिय सहयोग और क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के कार्मिकों को इस प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन हेतु बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

ये खबर भी पढ़ें: CBI Operation Chakra: जापानी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 अरेस्ट

समारोह के विशिष्ठ अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने अपने व्यक्तव्य में सभी खिलाडियों और प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया व भरोसा दिलाया की भिलाई इस्पात संयंत्र आने वाले समय में इससे भी बेहतर योगदान देगा ताकि यहाँ के बच्चे खेल एवं अन्य विधाओं में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भिलाई का नाम रौशन कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो के इस कर्मचारी संघ चुनाव पर विवाद, उपायुक्त तक पहुंचा मामला

समापन समारोह में स्वागत उद्बोधन देते हुए मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर ने ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास, समयबद्धता एवं अनुशासन साथ-साथ बच्चों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए भी महत्वपूर्ण है जिससे इन प्रतिभाओं को परिष्कृत किया जा सके। बीएसपी प्रबंधन का ये लक्ष्य है कि ऐसे खेल गतिविधियों के माध्यम से उनके कर्मियों व परिजनों, खिलाडियों व बच्चों की प्रतिभा को उजागर किया जाय। उन्होंने खेल में बच्चों के उत्साह को देख हर्ष जताया और इस प्रशिक्षण में उपस्थित नन्हे प्रतिभाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP: इस्को एम्प्लाइज प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन संडे को, 8 टीमों में टक्कर

इस अवसर पर क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं से उप महाप्रबंधक व ओलम्पियन राजेन्द्र प्रसाद, उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) अभिजीत भौमिक, उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) डेनिस क्रिस्टी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण सहित विभिन्न खेलों के प्रतिभागी, उनके अभिभावकगण एवं प्रशिक्षक, शिक्षा विभाग के पीटीआई, विभागीय कार्यकर्तागण एवं अन्य खेल प्रेमी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल शाबाश योजना: बोकारो स्टील प्लांट के 38 कर्मचारियों को मिला झोला भरकर पुरस्कार

समापन समारोह के अवसर पर खिलाडियों द्वारा कुछ खेलों का शानदार प्रदर्शन भी किया गया | जिसमें जिम्नास्टिक, रिले रेस, बॉक्सिंग, कुश्ती, कराटे, जूडो, जिम्नास्टिक आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम का संचालन श्री सुप्रियो सेन ने किया।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा दिनांक 15 मई 2025 से 05 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भिलाई टाउनशिप के विभिन्न क्रीड़ागणों में, 23 खेलों के लिए लगभग 141 कुशल प्रषिक्षकों के द्वारा किया गया था ।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी ने बीजीएच और नगर प्रशासन विभाग में मारा छापा

इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बीएसपी व गैर बीएसपी शालाओं के 2200 से अधिक छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर हेतु कुल 29 प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए थे, जो विभिन्न खेलों के लिए थे | ऐसा सर्व सुविधायुक्त प्रशिक्षण केंद्र प्रदान करने वाला एकमात्र संगठन भिलाई इस्पात संयंत्र है।

ये खबर भी पढ़ें: बदलते मौसम से दुर्ग प्रशासन अलर्ट, बाढ़ से निपटने कंट्रोल रूम, राहत शिविरों की तैयारी शुरू

इस समापन समारोह में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों को पुरस्कार व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही इन सभी प्रतिभागियों को सेल- बीएसपी का टी शर्ट, स्वीट बॉक्स और मिल्कशेक प्रदान किये गए। इस कोचिंग कैम्प में सभी बच्चों को इनकी क्षमता के अनुरूप गढ़ा गया और इनकी प्रतिभा को और निखारा गया। प्रशिक्षण के दौरान गुड़, चना आदि पौष्टिक आहार स्वरूप प्रदान किया गया। आधुनिक प्रशिक्षण हेतु सभी प्रतिभागियों को खेल सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट ने यूटिलिटी ज़ोन के कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया शिरोमणि अवॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल में लगा SAIL BSP, BSL, ISP, DSP, RSP का स्टील
Next: सेक्टर 9 अस्पताल के बाहर सूर्यनमस्कार कलाकृति का अनावरण, योग की झलक

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.