Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट ने यूटिलिटी ज़ोन के कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया शिरोमणि अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट ने यूटिलिटी ज़ोन के कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया शिरोमणि अवॉर्ड

24/05/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant gave Shiromani Award to employees and officers of the utility zone

पुरस्कार विजेताओं को प्रवीणता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और कार्मिक के जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

  • यूटिलिटी ज़ोन के बीएसपी कर्मचारियों को शिरोमणि पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के यूटिलिटी ज़ोन के चार कर्मियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (यूटिलिटी) अनिल कुमार जोशी ने की।

ये खबर भी पढ़ें: पढ़ाई संग करते रहे साइकिलिंग और खेलते रहे साइकिल पोलो, बोर्ड रिजल्ट 100%

इस अवसर पर आयोजित समारोह में दिसंबर 2024 के लिए इंजीनियरिंग एसोसिएट (पीएलईएम) शुक्ला प्रसाद खरे, जनवरी 2025 के लिए जूनियर इंजीनियर (एसीडब्ल्यूई) मिलिंद कुमार श्यामकुवर, फरवरी 2025 के लिए जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (जल प्रबंधन) पियूष यादव एवं मार्च 2025 के लिए जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (सीएएस एवं सीडब्ल्यूपी) हरतोष कुमार पाण्डेय को शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro BAKS की मांग: SAIL अधिकारियों की करें छटनी, कर्मचारियों की भर्ती, ये है मैनपॉवर आंकड़े

मुख्य अतिथि अनिल कुमार जोशी ने अपने संबोधन में पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उनके कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पुरस्कार न केवल कर्मियों के योगदान को मान्यता देते हैं, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बोकारो टाउनशिप सेक्टर 2ए के ट्रांसफार्मर में भीषण आग, कार्मिकों की बढ़ी मुसीबत, हड़कंप

इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्य महाप्रबंधक (जल प्रबंधन) ए. बनर्जी, महाप्रबंधक (एसीडब्ल्यूई) एस. के. बेहरा, महाप्रबंधक (पीएलईएम) एमवी. बाबू, महाप्रबंधक (ओपी-2 विभाग) पी सी बाग, उप प्रबंधक (एसीडब्ल्यूई) अरुण शेंडे, उप प्रबंधक (सीएएस एवं सीडब्ल्यूपी) मुरली मनोहर पांडेय, महाप्रबंधक (ओपी-2 विभाग) मोहम्मद नदीम खान, एवं महाप्रबंधक एच. प्रतिभा सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूर भी किसी से कम नहीं, जीते पुरस्कार

समारोह में पुरस्कार विजेताओं को प्रवीणता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और कार्मिक के जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया तथा उनके कार्यस्थल में दिए गए योगदान की सराहना की गई।

ये खबर भी पढ़ें: CBSE 10th-12th Result 2025: भिलाई इस्पात संयंत्र के स्कूलों का शानदार रिजल्ट, पढ़ें डिटेल

कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ प्रबंधक (एचआर–शक्ति एवं विद्युत) नवनीता चौहान द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन सहायक प्रबंधक मिहिर मनोहर, सेक्शन एसोसिएट कन्हैया लाल सोनी एवं एचआर शक्ति एवं विद्युत विभाग की टीम द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL IISCO Burnpur Steel Plant यूनियन चुनाव पर रोक, कोलकाता हाईकोर्ट से स्टे

शिरोमणि पुरस्कार उन कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है जो सीमित संसाधनों के भीतर सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए कार्यक्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हैं तथा संयंत्र के लक्ष्यों की पूर्ति में अपना योगदान देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP के डीजीएम के बेटे कृषांग ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किया 98.8% अंक, शहर-स्कूल में वाहवाही

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP ED Works संयंत्र स्तरीय सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता, पढ़िए विजेताओं के नाम
Next: बदलते मौसम से दुर्ग प्रशासन अलर्ट, बाढ़ से निपटने कंट्रोल रूम, राहत शिविरों की तैयारी शुरू

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.