Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पेंशनर्स ध्यान दें: EPFO से आ रही बड़ी खबर, पढ़िए स्टोरी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

पेंशनर्स ध्यान दें: EPFO से आ रही बड़ी खबर, पढ़िए स्टोरी

20/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Attention-pensioners-Big-news-coming-from-EPFO-read-the-story
  • सितंबर के दौरान जोड़े गए कुल 8.92 लाख नए सदस्यों में से लगभग 2.26 लाख नई महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। ईपीएफओ के अनंतिम पेरोल (Provisional Payrole) आंकड़ों से पता चलता है कि ईपीएफओ (EPFO) ने सितंबर 2023 में 17.21 लाख सदस्यों को जोड़ा है। पेरोल आंकड़ों को महीने-दर-महीने देखें तो अगस्त, 2023 की तुलना में सितंबर, 2023 में 21,475 सदस्यों की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, साल-दर-साल के आंकड़े बताते हैं कि सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में कुल 38,262 सदस्यों की बढ़ोतरी हुई।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP कर्मचारी की पड़ी रही लाश, नौकरी पर हंगामा, आश्वासन पर हुआ पोस्टमार्टम

पेरोल के आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर, 2023 के दौरान लगभग 8.92 लाख नए सदस्यों ने नामांकन किया है।  इन नए शामिल हुए सदस्यों में 18-25 वर्ष के आयु वर्ग के सदस्यों की कुल हिस्सेदारी 58.92 फीसदी है।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 Higher Pension: EPFO दिल्ली की तरफ सबकी नजर, पैसे की चाहिए ताजा खबर

इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा हैं। ज्यादातर पहली बार नौकरी चाहने वाले हैं।
11.93 लाख सदस्य बाहर निकलने, फिर से ईपीएफओ (EPFO) में शामिल

ये खबर भी पढ़ें :  सीजी में सरकार किसी की भी बने, महिलाओं की बल्ले-बल्ले, 500 में सिलेंडर और 12 हजार या 15 हजार रुपए घरों में आना तय

आंकड़ों से यह बात सामने आती है कि लगभग 11.93 लाख सदस्य बाहर निकलने के बाद फिर से ईपीएफओ में शामिल हुए। इन सदस्यों ने अपनी नौकरियां बदलीं और ईपीएफओ (EPFO) के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें :  CG-MP संग 5 राज्यों से ज्यादा गुजरात-कनार्टक समेत 6 राज्यों में पकड़ाए थे दारू-सामान और करोड़ों रुपए

अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने की जगह अपने संचय को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना, जिससे उनकी सामाजिक सुरक्षा की स्थिति में बढ़ोतरी हुई। अगस्त, 2023 की तुलना में सितंबर, 2023 के दौरान 3.64 लाख निकास के साथ इसकी संख्या में 12.17 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
इसके अलावा पेरोल के आंकड़े इस बात को भी रेखांकित करते हैं कि जून, 2023 से ईपीएफओ से बाहर निकलने वाले सदस्यों की संख्या में लगातार कमी आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant ने भूकंपरोधी वायर रॉड्स के प्रोडक्शन में बनाया एक और रिकॉर्ड

लगभग 2.26 लाख नई महिला सदस्य

आंकड़ों के लैंगिक विश्लेषण से पता चलता है कि सितंबर के दौरान जोड़े गए कुल 8.92 लाख नए सदस्यों में से लगभग 2.26 लाख नई महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं। इसके अलावा सितंबर के दौरान महिला सदस्यों की कुल संख्या लगभग 3.30 लाख दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें :  विधानसभा चुनाव खत्म, लेकिन  Bhilai नगर निगम मुख्यालय नहीं लौट रहे अधिकारी-कर्मचारी, 150 गैर हाजिर

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा आगे

आंकड़ों के राज्य-वार विश्लेषण से पता चलता है कि 5 राज्यों-महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा में सदस्यों की संख्या में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Election Big Breaking: लौट रहे मतदान कर्मियों पर नक्सली हमला, ब्लास्ट में एक जवान शहीद

इन राज्यों का कुल सदस्यों की बढ़ोतरी में लगभग 57.42 फीसदी का योगदान है।  इन राज्यों में सितंबर, 2023 के दौरान कुल 9.88 लाख सदस्य जुड़े हैं। वहीं, इनमें महाराष्ट्र ने 20.42 फीसदी सदस्यों को जोड़कर अग्रणी राज्य बना है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Vision स्टेटमेंट सर्वे  Bokaro और  Rourkela Steel Plant में अब लाइव

चीनी उद्योग, कूरियर सेवाओं, लोहा व इस्पात में इजाफा

उद्योग-वार आंकड़ों की महीने-दर-महीने तुलना बताती है कि चीनी उद्योग, कूरियर सेवाओं, लोहा व इस्पात, अस्पतालों, यात्रा एजेंसियों आदि में सदस्यों की संख्या में विशिष्ट बढ़ोतरी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : सीजी चुनाव 2023 में पहली बार डाला वोट, लग सकती है कइयों को चोट

कुल सदस्यता में से लगभग 41.46 फीसदी अतिरिक्त विशेषज्ञ सेवाओं (जनशक्ति आपूर्तिकर्ताओं, सामान्य ठेकेदारों, सुरक्षा सेवाओं, विविध गतिविधियों आदि से मिलकर) से संबंधित है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP अधिकारी पांडेयजी और 8 यूनियनों ने देवेंद्र के लिए किया फिल्डिंग, क्या 1993 दोहराएगा…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: जिस BSP कर्मी को ट्रक ने रौंदा था, बवाल के बाद हुआ अंतिम संस्कार
Next: गोवा में 54th IFFI 2023: माधुरी दीक्षित को मिला खास अवॉर्ड

Related Stories

Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.