Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ: 15 को बोकारो, राउरकेला के पदाधिकारी भी जुट रहे भिलाई में, पढ़िए क्या है खास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ: 15 को बोकारो, राउरकेला के पदाधिकारी भी जुट रहे भिलाई में, पढ़िए क्या है खास

Azmat ali 11/02/2026 (Last updated: 11/02/2026) 1 minute read
BAKS Bhilai Members from Bokaro and Rourkela are also Gathering in Bhilai Read What is Special 1

15 फरवरी को बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा, शपथ ग्रहण व रक्तदान शिविर भी होगा आयोजित। तैयारियां युद्धस्तर पर।

  • बीएकेएस के बैनर तले बालाजी ब्लड बैंक, सुपेला के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) भिलाई की वार्षिक आमसभा 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह आमसभा प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक इंजीनियर्स भवन, एमपी हॉल, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर, भिलाई में संपन्न होगी। दोपहर 1:00 बजे से भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

सभा के दौरान वर्ष 2024-25 की वार्षिक गतिविधियों और आर्थिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजनाओं, यूनियन द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों तथा ट्रेड यूनियन में आवश्यक सुधारों पर विस्तार से चर्चा होगी। उपस्थित सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं वर्किंग कमेटी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह रहेगा। आमसभा में अध्यक्ष अमर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर कुमार, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव किशोर कुमार साव, उपमहासचिव नवीन ध्रुव, सचिव अजय रत्न, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा, उपकोषाध्यक्ष टिकेंद्र पटेल सहित पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रहेगी।

सभा में बीएकेएस बोकारो के अध्यक्ष हरिओम, महासचिव दिलीप कुमार तथा आरएकेएस राउरकेला के अध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव और महासचिव अभिजीत प्रजापति भी विशेष रूप से शामिल होंगे।

चर्चा के प्रमुख विषयों में बीएसपी कर्मचारियों की समस्याएं, विभिन्न मुद्दे, बीएसपी व सेल प्रबंधन का रवैया, इस्पात मंत्रालय की भूमिका तथा विभिन्न यूनियनों द्वारा लड़े जा रहे मुकदमों की प्रगति शामिल रहेगी।

इस अवसर पर बीएकेएस के बैनर तले बालाजी ब्लड बैंक, सुपेला के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

महासचिव किशोर कुमार साव ने कहा कि बीएकेएस कर्मचारियों द्वारा गठित एक लोकतांत्रिक यूनियन है, जो निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा संचालित होती है। उन्होंने दावा किया कि कम समय में ही यूनियन ने बीएसपी/सेल प्रबंधन और सरकार को कर्मचारियों की आवाज की ताकत का एहसास कराया है। उन्होंने सभी बीएसपी कर्मचारियों से आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP 12 फरवरी हड़ताल: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में INTUC, CITU, AITUC, HMS उतरी मैदान में
Next: 12 फरवरी हड़ताल: सीटू बोला-“आप तो नहीं लड़ सकते, कम से कम हम मजदूरों को तो लड़ने दो साहब”

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.