Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BAKS Bhilai आमसभा Live: कर्मचारियों को हो रहे नुकसान और यूनियन चुनाव पर सीधा निशान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bhilai आमसभा Live: कर्मचारियों को हो रहे नुकसान और यूनियन चुनाव पर सीधा निशान

23/02/2025 1 minute read
BAKS Bhilai general meeting live Losses to employees and direct target on elections

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिओम ने भी सभा को संबोधित किया। कर्मचारियों को एकजुट होने का दम भरा है।

सुप्रीम कोर्ट बोल रहा है कि एरियर नही देना क्राइम है। यही क्राइम कर्मचारियों के साथ सेल में हो रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) की आमसभा रविवार को इंजीनियर भवन में हो रही है। बीएकेएस के अन्य प्लांट के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। आमसभा में कर्मचारियों के मुद्दे पर चर्चा हो रही है। साथ ही यूनियन चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान कर दिया गया है।

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ बोकारो के अध्यक्ष हरिओम ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा-ये लड़ाई सबकी है और सामूहिक है। आपके अंदर ये चिंगारी उठनी चाहिए। व्यवस्था की चिंगारी अपने अंदर जगाएं। हमको एरियर नहीं मिल रहा है। जबकि सुप्रीम कोर्ट बोल रहा है कि एरियर नही देना क्राइम है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 5 का चौथा स्टोव बनेगा 106.48 करोड़ में, MoU साइन, 20 महीने की डेडलाइन

हमारे साथ यह क्राइम सेल प्रबंधन कर रहा है। हम जूनियर इंजीनियर बनते हैं तब भी हमारा 39 माह का एरियर दबा रहेगा। अधिकारी अगर, पीठ थपथपा रहा है तो समझ जाइए, फंसाया जा रहा है। एक कर्मचारियों को पकड़कर सिखाते हैं और भय का माहौल बनाते हैं।

हरिओम ने कहा-इंसेटिव रिवाइज नहीं हो रहा है। 180-190 रुपए तक लाया गया, इसका नुकसान हमारे कर्मचारियों को हो रही है। एनजेसीसएस और सेल प्रबंधन की सांठगांठ का असर हमारे परिवार पर पड़ रहा है। चुनाव आने वाला है। जो लोग यहां बैठे हैं, वह एक-एक कर्मचारियों को जोड़ें। सबको संगठित करें। अपनी ताकत का एहसास कराएं।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 रिजल्ट घोषित, ये विजेता, मिलेगा 15-15 हजार तक

सभा को सुनिल शर्मा ने भी संबोधित किया। सुनील निलंबन, ट्रांसफर, इंक्रीमेंट कटौती, एफआईआर की मार झेल चुके हैं। उन्होंने कहा-हमारे पास पहले कोई प्लेटफॉर्म नहीं था। अब समझ में आ गया है, जितनी यूनियन है वह अपना फायदा साध रही हैं। हमारे अधिकार को यूज करके वह अपना व्यक्तिगत लाभ ले रही है। हमारे अधिकार को हाशिए पर रखा गया था। अब खुद की यूनियन है। सब लोग एकजुट हो जाएं।

बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ की आमसभा में यूनियन की साल भर की गतिविधियों को सदस्यों के साथ साझा किया जा रहा है। यूनियन के आय-व्यय के लेखा-जोखा को भी जारी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में जेरिएट्रिक ओपीडी शुरू, बुजुर्गों को राहत

यूनियन का कहना है कि वर्तमान में सेल प्रबंधन (SAIL Management) के तानाशाही रवैये, पुराने यूनियनों के वर्षो से मठाधीश नेताओं के क्रियाकलापो से बीएसपी कर्मचारी काफी निराश है। साथ ही बीएकेएस द्वारा लगातार मुद्दों को लिखित रूप से उठाने, सरकार, मंत्रालय के संज्ञान में लाने तथा अंत में न्यायालय की शरण में जाने पर सभी कर्मचारी बीएकेएस को आशाभरी नजरों से देख रहे है।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड: राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 और आरआईएनएल का जीवनदान

आमसभा में संवाद के विषय

1 . भिलाई इस्पात संयंत्र में रिकॉगनाईज्ड यूनियन का चुनाव।
2 . अधिकारियों तथा अन्य महारत्न कंपनियों के तर्ज पर वेज रीविजन को प्रभावी करना तथा फिटमेंट और पर्क्स का एरियर।
3 . औद्योगिक शांति हेतु, पीएसयू कर्मियों के लिए पे रीविजन कमेटी (PRC) का गठन।
4 . एनजेसीएस में सिर्फ निर्वाचित प्रतिनिधियों को स्थान।
5 . सुपरवाइजरी कैडर, ग्रेड वाईज पदनाम के साथ महारत्ना स्टेटस का लाभ।
6 . इंसेंटीव रिवार्ड फॉर्मूला/राशि में संशोधन।
7 . कमेटी/काउंसिल की स्थापना तथा लगातार मीटिंग के माध्यम से स्थानीय सुविधाओं जैसे आवास आवंटन/अनुरक्षण, साफ सफाई, विद्दुत, अस्पताल की सुविधाओं में सुधार , शिकायत निवारण कमेटी के माध्यम से प्रबंधन की एकतरफा कारवाई पर रोक।
8 . पदोन्नति, स्टैगेशन इंक्रीमेंट, हाउस पर्क्युजीट की सुविधा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी के डीआईसी, ईडी और कर्मचारियों संग Larg Group Interaction का रिजल्ट कब आएगा…
Next: झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस बोकारो मुख्यालय में कुर्सी के लिए अधिकारी ने दी कर्मचारी को मां-बहन की गाली, हंगामा

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.