Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BAKS बोकारो चुनाव 2026-29: कर्मचारियों ने किया 73.77 प्रतिशत मतदान, रात में आएगा रिजल्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS बोकारो चुनाव 2026-29: कर्मचारियों ने किया 73.77 प्रतिशत मतदान, रात में आएगा रिजल्ट

Azmat ali 22/03/2026 (Last updated: 22/03/2026) 1 minute read
BAKS Bokaro Elections 2026-29 Employees Cast their Votes Results to be Declared at Night

मतदान स्थल (Polling Venue) जिला परिषद कार्यालय परिसर सेक्टर-01, बोकारो में सुबह 8 बजे से ही मतदान के लिए कर्मचारियों की लगी रही लाइन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। BAKS बोकारो चुनाव 2026-29: बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) के आंतरिक चुनाव 2026-29 के लिए रविवार को वोट डाले गए। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए।  करीब 73.77 मतदान हुआ। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती है। अध्यक्ष पद पर किशोर और दिलीप, महासचिव पर हरिओम और दीपक महतो और कोषाध्यक्ष पर राहुल प्रसाद, वीरेंद्र मिश्र के बीच मुकाबला है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए 2 महिला सीट रिजर्व है, प्रत्याशी 3 हैं। इन्हीं से वोटों की गिनती शुरू होगी।

यूनियन के सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला है। यह चुनाव पूर्ण रूप से गुप्त मतदान (Secret Ballot) के माध्यम से सम्पन्न हुआ, जिसकी सभी तैयारियाँ चुनाव समिति ने पहले से ही कर रखी थी।

मतदान स्थल (Polling Venue) जिला परिषद कार्यालय परिसर सेक्टर-01, बोकारो (रॉक स्टार हॉल, सर्किट हाउस एवं रेड क्रॉस के बीच, बोकारो एयरपोर्ट के निकट) में सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता और अधिक मजबूती, कर्मचारियों की लोकतांत्रिक भागीदारी को व्यापक मंच और समाज के सामने एक सकारात्मक एवं जिम्मेदार यूनियन चुनाव का उदाहरण प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया।

प्रमुख पदों के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में कर्मचारियों से वोट मांगते रहे। बकाया सोशल मीडिया के माध्यम से सभी सदस्यों से अनुरोध होता रहा कि वे समय पर मतदान स्थल पर पहुँचकर अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग अवश्य करें और एक मजबूत नेतृत्व के चयन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

मुख्य चुनाव पदाधिकारी रवि कुमार के मुताबिक BAKS चुनाव समिति सभी से अपेक्षा थी कि यह चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हो, जिससे संगठन और अधिक मजबूत बन सके, ऐसा ही मतदान में दिखा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP NEWS: बीएसपी के टीएंडी में हादसे रोकने के लिए ये है ‘शादी की शर्तें’
Next: Bokaro Steel Plant: स्वाद और संस्कृति का अनूठा संगम, देशभर का जायका BSL के फूड स्ट्रीट में, DIC बोले-वाह क्या स्वाद है…

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.