Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP NEWS: बीएसपी के टीएंडी में हादसे रोकने के लिए ये है ‘शादी की शर्तें’
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP NEWS: बीएसपी के टीएंडी में हादसे रोकने के लिए ये है ‘शादी की शर्तें’

Azmat ali 22/03/2026 1 minute read
BSP NEWS These are the conditions for marriage to prevent accidents in BSP

बीएसपी के परिवहन एवं डीजल संगठन के ओवर आल बेस्ट सेफ्टी मैन के लिए अजय विलियम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

  • परिवहन एवं डीजल संगठन में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी के परिवहन एवं डीजल संगठन में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह वर्क्स बिल्डिंग-14 के कॉफ्रेंस हॉल में तुषार कान्त-मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं), सुकुमारन सुनोव, महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) के मुख्य आतिथ्य एवं गोपीनाथ मलिक, महाप्रबंधक प्रभारी (टी एंड डी) के अध्यक्षता में किया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। तदुपरांत विभागीय सुरक्षा अधिकारी (टी एण्ड डी) विजय कुमार द्वारा सभी को सुरक्षा शपथ दिलाते हुए आयोजन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

मनोज कुमार प्रसाद, महाप्रबंधक (लोको रिपेयर शॉप एवं वैगन रिपेयर शॉप) के स्वागत भाषण के पश्चात गोपीनाथ मलिक, महाप्रबंधक प्रभारी (टी एंड डी) द्वारा सुरक्षा प्रतिवेदन के माध्यम से विभाग में सम्पूर्ण वर्ष में होने वाली सुरक्षा गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।

सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के दौरान विभाग में आयोजित गृह व्यवस्था प्रतियोगिता, सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा कर्मी, नारा व कविता, तात्कालिक भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।

गृह व्यवस्था प्रतियोगिता में विभाग के ऑपरेशन विंग में ब्लास्ट फर्नेश स्टेशन को एवं अनुरक्षण विंग में रेल्वे सिग्नलिंग को प्रथम पुरस्कार तथा ओवर आल बेस्ट गृह व्यवस्था में ब्लास्ट फर्नेश स्टेशन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परिवहन एवं डीजल संगठन के ओवर आल बेस्ट सेफ्टी मैन के लिए श्री अजय विलियम को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।

समापन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टी ए (प्रशिक्षुओं) द्वारा प्रस्तुत सुरक्षा लघु नाटिका “शादी की शर्तें” रहा जिसे निर्देशित विभागीय सुरक्षा अधिकारी (टी एण्ड डी) विजय कुमार द्वारा किया गया एवं मंचन रानी, सुष्मिता, विनीता, ममता एवं वीना द्वारा किया गया।

समापन समारोह का संचालन रितेश कुमार तिवारी एवं रानी द्वारा किया गया। तुषार कान्त, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं), ने व्यवहारिक सुरक्षा पर जोर देते हुये कहा कि किसी भी कार्य को करने से पहले उस कार्य में निहित खतरों पर विचार कर चर्चा किये जाने से कार्य को सुरक्षित किया जा सकता है।

गोपीनाथ मलिक, महाप्रबंधक प्रभारी (टी एंड डी) ने अपने उदबोधन में कहा कि सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परिवहन एवं डीजल संगठन में सुरक्षा के प्रति किये जा रहे है प्रयासों की सराहना की एवं कार्यस्थल की हाउस कीपिंग को ठीक कर व सुरक्षित कार्य प्रणाली को सुनिश्चित कर अपने एवं अपने साथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा। महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) सुकुमारन सुनोव ने सुरक्षा जागरूकता को व्यवहार में लाने पर जोर दिया। समारोह के अंत में रिनोज कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन) ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी गण, अनुभाग/स्टेशन प्रभारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र में नई CNC मशीन की सौगात, प्रोडक्शन पकड़ेगी रफ्तार
Next: BAKS बोकारो चुनाव 2026-29: कर्मचारियों ने किया 73.77 प्रतिशत मतदान, रात में आएगा रिजल्ट

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.