Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बनारस रेल इंजन कारखाना ने 8 वर्षों में 2500 विद्युत रेल इंजन का रचा कीर्तिमान, राष्ट्र को समर्पित
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

बनारस रेल इंजन कारखाना ने 8 वर्षों में 2500 विद्युत रेल इंजन का रचा कीर्तिमान, राष्ट्र को समर्पित

Azmat ali 19/07/2025 1 minute read
Banaras Locomotive Varanasi created a record of manufacturing 2500th Electric Locomotive in 8 years dedicated it to the nation

बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह 2500वें इलेक्ट्रिक लोको को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाराणसी में जश्न का माहौल।

बरेका ने रचा नया इतिहास: 2500वें विद्युत रेल इंजन का भव्य लोकार्पण।

सूचनाजी न्यूज, वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने तकनीकी उत्कृष्टता और नवाचार की नई ऊंचाइयों को छूते हुए 2500वें विद्युत रेल इंजन को राष्ट्र को समर्पित किया। इस ऐतिहासिक लोकोमोटिव का लोकार्पण महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा बरेका परिसर में हर्षोल्लास के साथ किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर नेशनल प्रेस पार्टी के 44 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी निदेशक सूचना एवं प्रचार, रेलवे बोर्ड, दिलीप कुमार के नेतृत्व में बरेका का औपचारिक दौरा किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘हॉल ऑफ फेम’ में एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण से हुई, जिसमें बरेका के निर्माण इतिहास, निर्यात उपलब्धियों, स्वदेशीकरण, हरित ऊर्जा प्रयासों एवं तकनीकी नवाचारों को रेखांकित किया गया।

इसके उपरांत प्रतिनिधियों ने बरेका की अत्याधुनिक कर्मशालाओं का भ्रमण कर लोकोमोटिव निर्माण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

2500वें इंजन को गर्व के साथ किया गया राष्ट्र को समर्पित

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बरेका की महिला कार्यबल-अनिता देवी (फिटर), श्रुति श्रीवास्तव (सहायक), मो. निजामुद्दीन (एसएसई), एवं कृष्ण कुमार (एमसीएम) के साथ मिलकर 2500वें इलेक्ट्रिक लोको को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का प्रतीक बना।

इस दौरान प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद सदस्य एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने इस पल को स्मरणीय बना दिया।

8 वर्षों में 2500 विद्युत रेल इंजन: एक कीर्तिमान

2017 में दो विद्युत इंजन के निर्माण से शुरू हुई यह यात्रा मात्र 8 वर्षों में 2500वें विद्युत लोकोमोटिव तक पहुँची है। यह बरेका की उत्पादन क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति, और तकनीकी सामर्थ्य का प्रमाण है।

अब तक बरेका द्वारा कुल 10,822 लोकोमोटिव बनाए जा चुके हैं, जिनमें

7498 डीज़ल इंजन
2500 विद्युत इंजन
641 गैर-रेलवे ग्राहकों हेतु डीज़ल इंजन
174 निर्यातित डीज़ल इंजन
1 ड्यूल ट्रैक्शन इंजन
8 कन्वर्जन इंजन शामिल हैं।

FY 2024-25 में बरेका ने रिकॉर्ड 472 इलेक्ट्रिक लोको का निर्माण किया, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। बरेका की यह उपलब्धि न केवल एक औद्योगिक सफलता है, बल्कि यह भारत की तकनीकी प्रगति, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम का भी प्रतीक है।

WAP-7 : तकनीक और भरोसे का प्रतीक

2500वां इंजन, आधुनिक तकनीक से लैस WAP-7 श्रेणी का है, जिसमें 6000 HP क्षमता, वातानुकूलित कैब, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, और 140 किमी/घंटा की गति क्षमता जैसे गुण समाहित हैं। यह इंजन दक्षिण पश्चिम रेलवे के कृष्णराजपुरम शेड को भेजा जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर बरेका की पहचान

हाल ही में मोज़ाम्बिक रेलवे द्वारा बरेका को 10 आधुनिक डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का ऑर्डर मिला है, जिनमें से 2 इंजन जून 2025 में रवाना हो चुके हैं। शेष 8 इंजनों की आपूर्ति दिसंबर 2025 तक पूर्ण की जाएगी।

गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम में बरेका के सभी शीर्ष अधिकारी विवेक शील (प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर), आलोक अग्रवाल (प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक), विनोद कुमार शुक्ल (प्रमुख मुख्य इंजीनियर), मुक्तेश मित्तल (प्रधान वित्त सलाहकार), लालजी चौधरी (प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रशासन), डॉ. देवेश कुमार (प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी), देवराज कुमार मौर्य (महानिरीक्षक सह प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त), अंकुर चंद्रा (मुख्य सतर्कता अधिकारी), मनोज कुमार गुप्ता (मुख्य विद्युत इंजीनियर), अनुराग कुमार गुप्ता (मुख्य अभिकल्प इंजीनियर–विद्युत), अनुज कटियार (उप महाप्रबंधक एवं मुख्य जन संपर्क अधिकारी), एवं राजेश कुमार (जन संपर्क अधिकारी) सहित सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कनेक्टकॉन पीआर कॉन्क्लेव 2025: BSL पहले, VISL दूसरे, BSP तीसरे स्थान पर, DIC का भिलाई में पहला बयान
Next: कोल इंडिया पहुंचे जॉन अब्राहम, पढ़ें फ़ायरसाइड चैट

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.