Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • शपथ लेने से पहले विष्णु देव साय ने Bhupesh Baghel, TS Baba को किया फोन, CM साहब करते हैं पथरी का इलाज, पढ़िए स्टोरी
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

शपथ लेने से पहले विष्णु देव साय ने Bhupesh Baghel, TS Baba को किया फोन, CM साहब करते हैं पथरी का इलाज, पढ़िए स्टोरी

12/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Before-taking-oath-Vishnu-Dev-Sai-called-Bhupesh-Baghel-TS-Baba-CM-Saheb-treats-stones-read-story
  • संघर्षों में बीता विष्णु देव साय का जीवन।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 दिसंबर को शपथ लेने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज टेलीफोन कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को 13 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant सेक्टर-1 में और भिलाई नगर निगम पॉवर हाउस से खदेड़ रहा कब्जेदारों को, अवैध निर्माण पर चल रहा बुलडोजर

जड़ी-बूटियों का है ज्ञान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जंगली जड़ी-बूटियों के अच्छे जानकार हैं। वह पथरी की अचूक दवा देते हैं। उनके कई लाभार्थी उनकी दवा की प्रशंसा करते हैं। श्री साय ने जनजाति समाज के विकास के लिए काम किया। कंवरधाम के विकास का श्रेय उन्हें दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bhilai Steel Plant के ओर हैंडलिंग प्लांट में बड़ी खबर, DIC ने किया उद्घाटन

जनजाति समाज के आयोजनों में उनकी पत्नी कौशल्या अग्रणी भूमिका में रहती हैं। साय की दो पुत्रियों में से बड़ी बेटी निवृत्ति की शादी धमतरी में हुई है। दूसरी पुत्री स्मृति अभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उनके पुत्र तोशेंद्र ने पत्रकारिता व लिट्रेचर की पढ़ाई की है और वर्तमान में रायपुर में फिटनेस इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Chief Minister: विष्णु देव साय का पंच से लेकर सीएम तक का सफर, दादा भी थे विधायक

दादा से मिली सियासत की विरासत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जनसंघ की विरासत अपने दादा स्वर्गीय बुधनाथ साय से मिली। उनके दादा स्वतंत्रता के पश्चात सन् 1947 से 1952 तक तत्कालीन सीपी एंड बरार विधानसभा में मनोनीत विधायक भी रहे। श्री साय का परिवार शुरू से ही जनसंघ से जुड़ा रहा। उनके बड़े पिताजी स्वर्गीय श्री नरहरि प्रसाद साय वर्ष 1977-79 तक जनता पार्टी सरकार में संचार राज्य मंत्री रहे।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant सेक्टर-1 में और भिलाई नगर निगम पॉवर हाउस से खदेड़ रहा कब्जेदारों को, अवैध निर्माण पर चल रहा बुलडोजर

आदिवासी बहुल गांव बगिया में खुशियों का खिला फूल

जिला मुख्यालय जशपुर से 57 किलोमीटर दूर छोटे से आदिवासी बहुल गांव बगिया के निवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय किसान परिवार से आते हैं। बगिया की प्राथमिक शाला में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने कुनकुरी के लोयोला मिशनरी स्कूल में एडमिशन लिया।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Chief Minister: विष्णु देव साय पहुंचे भगवान राम की चौखट पर

कॉलेज की पढ़ाई के लिए वह अंबिकापुर गए। जब वह प्रथम वर्ष में थे, तभी उनके पिता रामप्रसाद साय का निधन हो गया। घर परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए वह पढ़ाई छोड़कर गांव वापस आ गए। बगिया में मैनी नदी के तट पर साय परिवार का आवास है।

ये खबर भी पढ़ें : प्रतिबंधित समय में BSP की सड़क पर बाहरी वाहनों की आवाजाही, बढ़े हादसे, CITU-पुलिस की बैठक में बड़ा फैसला

विष्णु देव साय मंत्री, सांसद, विधायक रहे, लेकिन वह अपने पैतृक गांव को नहीं छोड़ा। अपने दो भाईयों को पढ़ाकर-लिखाकर उन्होंने काबिल बनाया। उनके एक भाई जयप्रकाश साय भारत हैवी इलेक्ट्रिकल में इंजीनियर हैं। एक भाई ओमप्रकाश साय सरपंच थे। अभी चार माह पूर्व ही उनका असामयिक निधन हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बायोमेट्रिक पर गृह मंत्रालय का नाम आते ही BJP-BSP वर्कर्स यूनियन तिलमिलाई, कहा-लोकसभा में नुकसान पहुंचाने की तैयारी

विष्णु देव को घर में बुलाते हैं बाबू

साय की मां जसमनी देवी ने कहा मेरे बेटे बाबू (विष्णु देव का निकनेम) ने सबसे पहले परिवार की सेवा की, फिर गांव की सेवा की, विधायक, सांसद, मंत्री रहकर क्षेत्र की सेवा की, अब मुख्यमंत्री बनकर राज्य की सेवा करेगा। भावुक होकर उन्होंने कहा कि आज ओमप्रकाश रहता, तो यह खुशी दोगुनी हो जाती।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड के खलनायक रज़ा मुराद पहुंचे सेक्टर-9 हॉस्पिटल, हुआ एक्स-रे, सेल्फी लेने वालों का मजमा

विष्णु देव साय पढ़ाई के लिए किए गए अपने संघर्ष को अक्सर याद करते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में स्कूलों के विकास पर सदैव ध्यान दिया। अपने गांव में जिस सरकारी स्कूल में उन्होंने प्राइमरी की पढ़ाई की थी वह अब हाईस्कूल बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Boakro Steel Plant: खदान और प्लांट के 9 अफसरों को मिला एग्जीक्यूटिव ऑफ़ द क्वार्टर अवार्ड

खेती-बाड़ी में रुचि रखते हैं सीएम-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खेती किसानी में बहुत रुचि रखते हैं। नदी के तट पर अपने घर में वह सब्जियां उगाते हैं। कोरोना काल में वह गांव में सब्जी उगाते रहे और अन्य किसानों को भी प्रेरित करते रहे। उन्होंने मैनी नदी पर पुल बनवाया। नदी की रेत में खीरा, ककड़ी, मूंगफली आदि की खेती के लिए गांव के किसानों को प्रेरित किया। उनके प्रयासों से गांव में कृषि के क्षेत्र में उन्नति हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन गुड न्यूज: मद्रास हाईकोर्ट के आदेश से 2014 से पहले रिटायर्ड की बढ़ी उम्मीद, EPFO फंसा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के सेफ्टी डिपार्टमेंट की लापरवाही ने ली मजदूर की जान, लाश के पास किचकिच, होगा FIR
Next: पेंशनर्स का पैसा EPFO कहां कर रहा निवेश, सरकार ने दी बड़ी जानकारी

Related Stories

SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.