Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के सेफ्टी डिपार्टमेंट की लापरवाही ने ली मजदूर की जान, लाश के पास किचकिच, होगा FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के सेफ्टी डिपार्टमेंट की लापरवाही ने ली मजदूर की जान, लाश के पास किचकिच, होगा FIR

12/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Negligence-of-safety-department-took-the-life-of-a-worker-FIR-will-be-filed
  • परिवार और यूनियन के लोग सुबह से ही अस्पताल में डटे रहे। 5 लाख रुपए मुआवजा की मांग की गई थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited)-सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) के सेफ्टी डिपार्टमेंट (Safety Department) की लापरवाही से मजदूर की जान चली गई। ठेका मजदूर जिस स्थान पर 3 मंजिल की ऊंचाई पर काम कर रहा था, वह दयनीय स्थिति में था।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking: भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट, 3 मंजिल ऊंचाई से गिरा मजदूर, टूटी हड्डियां, आइसीयू में भर्ती

जर्जर प्लेटफॉर्म पर मजदूर को खड़ा कर दिया गया। सड़ चुके प्लेटफॉर्म से मजदूर करीब 35 फीट नीचे गिरा। मल्टीपल फ्रैक्चर और सिर में गहरा जख्म होने की वजह से जान नहीं बचाई जा सकी। बीती रात सेक्टर 9 हॉस्पिटल के आइसीयू में अंतिम सांस ली।

ये खबर भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के CM होंगे मोहन यादव, OBC चेहरा पर भाजपा का दांव, 2 डिप्टी सीएम भी

परिवार और यूनियन के लोग सुबह से ही अस्पताल में डटे रहे। 5 लाख रुपए मुआवजा की मांग की गई। बीएसपी प्रबंधन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि परिवार के एक आश्रित को नौकरी दी जाएगी। इस वजह से नौकरी के विषय पर हंगामा नहीं हो सका।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bhilai Steel Plant के ओर हैंडलिंग प्लांट में बड़ी खबर, DIC ने किया उद्घाटन

ठेकेदार से होता रहा विवाद  

वहीं, ठेकेदार से पांच लाख रुपए की मांग को लेकर किचकिच होती रही। काफी देर तक विवाद बना हुआ था। अंत में तय हुआ कि 2 लाख रुपए मुआवजा और अंतिम संस्कार आदि कार्य के लिए 70 हजार रुपए दिया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हुआ। परिवार शव लेने को तैयार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Chief Minister: विष्णु देव साय का पंच से लेकर सीएम तक का सफर, दादा भी थे विधायक

ये यूनियन नेता अस्पताल में डटे रहे   

सेक्टर-9 अस्पताल (Sector 9 Hospital) में सीटू से जगन्नाथ त्रिवेदी, रोशन राम टेके, इंटक ठेका यूनियन से संजय साहू, सीपी वर्मा, गुरुदेव, जसवीर, मनोहर लाल, दीनानाथ सार्वा लोइमू से राजेंद्र सिंह परगनिहा, बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें : घासीदास-तरण तारण जयंती 2023: 2 दिन तक मटन-चिकन की दुकानें रहेंगी बंद

एफआइआर दर्ज किया जाएगा

भट्‌ठी थाना के प्रभारी ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस विवेचना की जाएगी। सभी पक्षों का बयान लिया जाएगा। सीधेतौर पर जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज किया जाएगा। कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant सेक्टर-1 में और भिलाई नगर निगम पॉवर हाउस से खदेड़ रहा कब्जेदारों को, अवैध निर्माण पर चल रहा बुलडोजर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RFID और बायोमेट्रिक पर गरमाई सियासत, सेल चेयरमैन तक घेराबंदी, लोकसभा चुनाव की दुहाई
Next: शपथ लेने से पहले विष्णु देव साय ने Bhupesh Baghel, TS Baba को किया फोन, CM साहब करते हैं पथरी का इलाज, पढ़िए स्टोरी

Related Stories

SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.