Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोनस मीटिंग से पहले SAIL चेयरमैन, सभी डायरेक्टर, DIC और NJCS लीडर इसी महीने पहली बार होंगे आमने-सामने
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस मीटिंग से पहले SAIL चेयरमैन, सभी डायरेक्टर, DIC और NJCS लीडर इसी महीने पहली बार होंगे आमने-सामने

13/09/2023 1 minute read
Before-the-bonus-meeting-SAIL-Chairman-all-directors-DIC-and-NJCS-leaders-will-meet-face-to-face-for-the-first-time-this-month-1
  • सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश, सभी डायरेक्टर, सभी प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज एनजेसीएस सदस्यों के साथ प्रोडक्शन-प्रोडक्टिविटी पर मंथन करेंगे।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited)-सेल प्रबंधन और नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील-एनजेसीएस नेता इसी माह आमने-सामने होंगे। अक्टूबर में बोनस मीटिंग करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश, सभी डायरेक्टर, सभी प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज एनजेसीएस सदस्यों के साथ प्रोडक्शन-प्रोडक्टिविटी पर मंथन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: बोनस, वेज एग्रीमेंट, एरियर को लेकर Durgapur Steel Plant के कर्मचारियों ने ईडी पीएंडए को घेरा, जमकर नारेबाजी

सेल (SAIL) के उत्पादन, बाजार, विस्तारीकरण योजना, आधुनिकीकरण आदि पर खुलकर बातचीत की जाएगी। प्लांट स्तर पर तालमेल बनाने और एकजुट होकर उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम करने पर कई फैसले लिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95, Gratuity की समस्या का समाधान कर रहा Ex-Employees Welfare Association BSP & SAIL, कीजिए इन नंबरों पर कॉल

डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह (Director Personal KK Singh) खुद मीटिंग को लेकर सक्रिय हैं। एनजेसीएस (NJCS) नेताओं से फोन पर बातचीत कर रहे हैं। प्रबंधन के मुताबिक इसी माह के आखिरी सप्ताह में दिल्ली में बैठक प्रस्तावित है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: सीधी भर्ती के पदों पर Stipend का प्रावधान समाप्त

Suchnaji.com ने प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी (production, productivity) और बोनस (Bonul) को लेकर एनजेसीएस नेता राजेंद्र सिंह (Rajendra SIngh), ललित मिश्र और डाक्टर जी. संजीवा रेड्‌डी से बाचतीत की। राजेंद्र सिंह का कहना है कि प्रोडक्शन-प्रोडक्टिविटी की मीटिंग होने वाली है। एरियर पर बात की जाएगी। चेयरमैन ने खुद हम लोगों के साथ मीटिंग में यह बात बोली थी। प्रबंधन ने खुद स्वीकारा है कि इस मीटिंग के बाद बोनस की मीटिंग अक्टूबर में बुलाई जाएगी। अच्छी बात है, सेल चेयरमैन, सभी डायरेक्टर्स, सभी डीआइसी की मौजूदगी कर्मचारियों के लंबित मुद्दों पर सामने-सामने बातचीत होगी।

ये खबर भी पढ़ें : करोड़ों की LIC पॉलिसी मेच्योर, लेने नहीं आ रहा कोई, BSP के पास पूरी लिस्ट, आप भी कीजिए पता…

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर जी. संजीवा रेड्डी (National President Dr. Sanjeeva Reddy) ने बताया कि उनकी तबीयत अभी ठीक नहीं है। बोनस मीटिंग को लेकर सेल प्रबंधन (SAIL Management) की तरफ से फिलहाल, मुझसे किसी ने बातचीत नहीं की है। लोकल लीडर जानते होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : CM Bhupesh Baghal की बड़ी घोषणा, नया रायपुर में लीजिए 540 रुपए स्क्वायर फीट में जमीन

वहीं, एनजेसीएस नेता (NJCS Leaders) व एसडब्ल्यूएफआई के जनरल सेक्रेटरी ललित मोहन मिश्र (General Secretary Lalit Mohan Mishra ) ने कहा कि कर्मचारियों को बेहतर बोनस दिलाने के लिए हर बार लड़ाई होती है। इस बार भी होगी। पिछली बार संघर्ष करने के बाद बेहतर बोनस की तरफ बढ़े थे।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant में एक्सीडेंट, 60% झुलसा मजदूर

इस बार भी इससे ज्यादा के लिए आवाज उठाई जाएगी और कर्मचारियों (Employees) को एकजुट होकर इस हक की आवाज को भी मजबूत करना होगा। फिलहाल, प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी को लेकर मीटिंग होने जा रही है। इसमें काफी हद तक मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। अक्टूबर में बोनस मीटिंग (Bonus Meeting) की बात कही जा रही है। हम सबका फोनस बोनस मीटिंग पर ही है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: बोनस, वेज एग्रीमेंट, एरियर को लेकर Durgapur Steel Plant के कर्मचारियों ने ईडी पीएंडए को घेरा, जमकर नारेबाजी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: समय से पहले स्टील मेटल, इंजीनियरिंग फेडरेशन का चुनाव, त्यागी, राजेंद्र सिंह और संजय वढ़ावकर के हाथ सत्ता, हरभजन सिद्धू ने दिया-वोट पर चोट का नारा
Next: PM Modi का MP-CG दौरा: मध्य प्रदेश को 50,700 करोड़ व छत्तीसगढ़ को देंगे 6,350 करोड़ की सौगात, तीसरी रेल लाइन और दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर का भी नाम

Related Stories

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.