Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 4 श्री जगन्नाथ मंदिर में बाबा भज विश्वनाथ के 11वें स्थापना दिवस पर भजन और महाआरती
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

सेक्टर 4 श्री जगन्नाथ मंदिर में बाबा भज विश्वनाथ के 11वें स्थापना दिवस पर भजन और महाआरती

Azmat ali 23/04/2026 1 minute read
Bhajans and Maha Aarti on the 11th Foundation Day of Baba Bhaj Vishwanath at Sector 4 Shri Jagannath Temple

भजन संध्या में मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के सीजीएम इंचार्ज (मेंटेनेंस एंड यूटिलिटी) विजय कुमार बेहेरा थे।

  • भजन संध्या और भव्य महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। मंदिर शिल्पी और कलाकारों का हुआ सम्मान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 4 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में स्थापित “बाबा भज विश्वनाथ” महादेव मंदिर का 11 वां स्थापना दिवस 22 अप्रैल 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। तिथि अनुसार आयोजित इस एक दिवसीय उत्सव में सुबह से लेकर देर रात तक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महादेव के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

धार्मिक अनुष्ठान और महाआरती

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक के साथ हुआ, जो दोपहर 2:00 बजे तक चला। कार्यक्रम के मुख्य जजमान श्री बसंत प्रधान ने सपरिवार विधि-विधान से अभिषेक संपन्न किया। संध्या 7:00 बजे मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा, जब ढोल, नगाड़े और घंटवाद्य के साथ भव्य महाआरती की गई। इस अवसर पर हुई आकर्षक आतिशबाजी ने उत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति

देर रात तक चली भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मेंटेनेंस एंड यूटिलिटी) विजय कुमार बेहेरा उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेफी चेयरमैन एवं बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष व समाजसेवी संजय मिश्रा, जगन्नाथ समिति के महासचिव सत्यवान नायक एवं कार्यक्रम के जजमान बसंत प्रधान मंचस्थ रहे।

शिल्पियों और कलाकारों का सम्मान

समिति द्वारा इस अवसर पर मंदिर के शिल्पी आनंद महाराणा तथा महाआरती में उत्कृष्ट ढोल वादन करने वाले कलाकार शत्रुघ्न स्वांईं को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही भजन संध्या में अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करने वाले कलाकारों मधुस्मिता दीक्षित, अंकित साहू, निकिता साहू, श्रेया नाहक, सविता देवांगन, दिलीप साहू, विश्व बंधन नाथ, राहुल किशन, गोविंद, अनिल, प्रकाश देवांगन और चितरंजन दास को भी सम्मानित किया गया।

सफलता के सारथी

श्री जगन्नाथ समिति के महासचिव सत्यवान नायक ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता में बसंत प्रधान, त्रिनाथ साहू, कबि बिस्वाल, अनाम नाहक, रवि स्वाईं, वृंदावन स्वाईं, बी. सी. बिस्वाल, प्रकाश स्वाईं,सुशांत सतपति, रंजन महापात्र, निरंजन महाराणा, प्रकाश दास, वी. के. होता, सुभाष पात्रो, हिमांशु शांति,परितोष पाणिग्रही, आकाश व अविनाश प्रधान, श्रीमती कदंबिनी प्रधान एवं श्रीमती सुजाता साहू सहित उत्कल समाज के वरिष्ठ जनों का विशेष योगदान रहा। महाप्रसाद सेवन के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ। समिति ने सभी भक्तजनों की उपस्थिति और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अधिकारियों के वेतन संशोधन समिति गठन की मांग, SEFI ने PRC पर ये कहा…
Next: SAIL NEWS: क्या 1000 अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, पहले आएगा CR, फिर लागू होगा परमानेंट VRS…?

Related Stories

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.