Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Breaking: सूर्या मॉल में छापा, KFC, पिज्जा हट, डॉमिनोज, मैकडॉनल्ड्स और हल्दीराम में खिला रहे घटिया पिज्जा-बर्गर, 30 दिन में धुलता है ट्रे, वेज-नॉनवेज एक साथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Breaking: सूर्या मॉल में छापा, KFC, पिज्जा हट, डॉमिनोज, मैकडॉनल्ड्स और हल्दीराम में खिला रहे घटिया पिज्जा-बर्गर, 30 दिन में धुलता है ट्रे, वेज-नॉनवेज एक साथ

23/07/2024 1 minute read
Bhilai-Breaking-Raid-in-Surya-Treasure-Island-Mall-Team-reached-KFC-Pizza-Hut-Dominos-McDonalds-and-Haldirams

मॉल के अलावा भिलाई में कई जगह पहुंची जांच टीम। एक साथ स्टोरेज हो रहा था वेज और नॉनवेज।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस वक्त भिलाई से बड़ी खबर आ रही है। शहर के स्मृतिनगर, जुनवानी में स्थित सूर्या ट्रेजर आइलैंड मॉल में छापा मारा गया है। खाद्य सुरक्षा मानक के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही की गई है। पिज्जा-बर्गर को लेकर जहां सवाल उठाए गए। वहीं, अवैध गुमास्ता लाइसेंस  भी मिला है।

ये खबर भी पढ़ें: Minor Children के लिए नई पेंशन योजना ‘वात्सल्य’, माता-पिता और अभिभावकों का अंशदान, 18 साल के बाद NPS

दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दुर्ग के अफसरों के द्वारा दुर्ग जिले में खाद्य गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई है। खाद्य सुरक्षा अफसरों ने सूर्या ट्रेजर आयलैंड मॉल भिलाई स्थित KFC, डॉमिनोज, मैकडानल्ड, पिज्जा हट, हल्दीराम में रेड मारा गया है।

एक्सप्रेसवे, हाइवे, इंफास्ट्रक्चर, PM आवास, रेलवे प्रोजेक्ट से SAIL की होगी बंपर कमाई, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का आया बयान

दुर्ग जिला प्रशासन के अफसरों ने बताया कि रिसाली स्थित डॉमिनोज पर भी रेड मारा गया। इस जांच-पड़ताल में कंपनीज के खाद्य पदार्थो के रख-रखाव और जरूरी दस्तावेज संबंधी भारी लापरवाही पकड़ी गई हैं।

KFC : अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अफसरों ने सूर्या ट्रेजर आयलैंड मॉल में मल्टीनेशलन रेस्टोरेंट चेन कंपनी KFC में खाद्य के तलने के लिए जो तेल उपयोग किया जाता है इसमें कई खामियां पाई गई। मौके पर जांच की गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के 55 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा सस्ता लोन, बैंक ऑफ इंडिया, HDFC, ICICI, IDBI और PNB से MoU साइन

खाद्य तेल का सैंपल कलेक्ट करके टेस्टिंग के लिए भेजा गया हैं। उपयोग किए जा रहे तेल को तय TPM (Total Polar Material) से ज्यादा होने पर दोबारा उपयोग नहीं किए जाने के लिए कड़ा निर्देश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 Live: रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ का बजट, गठबंधन का असर, बिहार-आंध्र प्रदेश को खास पैकेज

पिज्जा हट : पिजा हट में जांच करने पर वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक ही फ्रीजर में रखा गया था। पैकिंग के लिए उपयोग हो रहे ट्रे में भारी गंदगी पाई गई, जिसे बताया गया कि एक महीने में केवल एक बार ही सफाई की जाती हैं।

यहां कार्यरत स्टाफ का मेडिकल चेकअफ रिपोर्ट नहीं मिला। वेज और नॉनवेज प्रोसेसिंग एरिया में बनाए गए काउंटर में पहचान के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इस दौरान सुधार करने के लिए दस दिन की मोहलत मांगी गई है, जिस पर अधिकारियों ने इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया।

ये खबर भी पढ़ें: बायोमेट्रिक मशीन की तोड़फोड़ पर BSP एक्शन में, आरोपी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

मैकडॉनल्ड्स : मैकडॉनल्ड्स में वेज और नॉनवेज व्यंजनों को एक ही रूम में स्टोर करके रखा जाता रहा। रेस्टोरेंट में स्टाफ का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और रजिस्टर्ड कंपनी से पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं मिला। अफसरों के द्वारा नोटिस थमा दिया गया हैं।

डॉमिनोज : मॉल में संचालित डॉमिनोज में खाद्य विभाग की टीम को खाद्य लाइसेंस डिसप्ले में नहीं मिला। एक ही फ्रीजर में वेज और नॉनवेज को रखा जा रहा है। इसके साथ ही यहां के स्टाफ के मेडिकल जांच रिपोर्ट के नाम पर भ्रमित किया गया। गैर मौजूद कर्मियों के मेडिकल सर्टिफिकेट को दिखाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 में ईपीएस 95 पेंशन का जिक्र तक नहीं, 7500 रुपए पेंशन अधर में

विवेचना करने पर यह पाया गया कि जिन लोगों का मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाया जा रहा वह यहां कार्यरत है ही नहीं। रजिस्टर्ड एजेंसी से पेस्ट कंट्रोल नहीं कराया जाने की स्थिति भी जांच में पाई गई। वेज और नॉनवेज पिज्जा सेंकने के लिए एक ही ट्रे का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर डॉमिनोज का गुमास्ता लाइसेंस अवैध पाया गया। विभाग द्वारा नोटिस थमाकर दस दिन का वक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: आंखों में आंसू, जुबां पर सरकार को कोसने वाले शब्द, हे प्रभु…! बजट में ये क्या हो गया EPS 95 पेंशन के साथ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking: तांदुला से छोड़ा पानी, महमरा एनीकट के 10 फीट ऊपर बह रही शिवनाथ, 20 गांवों में बाढ़ का खतरा
Next: RAIL और SAIL BSP के श्रमिक संगठनों ने बजट की उधेड़ी बखिया, मजदूरों-पुरानी पेंशन पर भड़का गुस्सा

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026
SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.