Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking: तांदुला से छोड़ा पानी, महमरा एनीकट के 10 फीट ऊपर बह रही शिवनाथ, 20 गांवों में बाढ़ का खतरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Big Breaking: तांदुला से छोड़ा पानी, महमरा एनीकट के 10 फीट ऊपर बह रही शिवनाथ, 20 गांवों में बाढ़ का खतरा

23/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-Breaking-Water-released-from-Tandula-Shivnath-flowing-10-feet-above-Mahamra-Anicut-danger-of-flood-in-20-villages
  • दुर्ग के करीब 20 गांवों में बाढ़ का खतरा। प्रशासन ने जारी किया अलर्ट। आसपास के जलाशयों में बढ़ा पानी। तांदुला को पानी छोड़ने के कारण शिवनाथ का बढ़ रहा जलस्तर।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफार पर चल रहे है। वहीं प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नदी शिवनाथ का जल स्तर काफी बढ़ गया है।

एक्सप्रेसवे, हाइवे, इंफास्ट्रक्चर, PM आवास, रेलवे प्रोजेक्ट से SAIL की होगी बंपर कमाई, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का आया बयान

दुर्ग स्थित महमरा एनीकट से 10 फीट ऊपर शिवनाथ का पानी पहुंच चुका है। शिवनाथ तट से लगे गांवों में दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के 55 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा सस्ता लोन, बैंक ऑफ इंडिया, HDFC, ICICI, IDBI और PNB से MoU साइन

शिवनाथ नदी के कैचमेंट एरिया में बीते चार दिन से निरंतर बारिश होने से तांदुला नदी, खरखरा नदी और शिवनाथ नदी के अन्य सहायक नदी, नाला और नहरों में जल स्तर बढ़ते जा रहा है। इससे मंगलवार को महमरा एनीकट स्थित शिवनाथ नदी का पानी 10 फीट ऊपर बह रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बायोमेट्रिक मशीन की तोड़फोड़ पर BSP एक्शन में, आरोपी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

इन गांवों में बाढ़ का खतरा

शिवनाथ के पानी में निरंतर इजाफा होने के कारण दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा नदी तट के सभी गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। अफसरों को बाढ़ प्रभावित इलाके झोला, भोथली, रुदा, खाड़ा, चंगोरी, थनौद, पीसेगांव, महमरा, पुलगांव, कोसमी, मोहलई, नगपुरा, मालूद, बेलौदी, पीपरछेड़ी, झेंझरी, हटगांव, गनियारी, सहगांव पर पैनी नजर बनाए रखने निर्देश दिया गया हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 में ईपीएस 95 पेंशन का जिक्र तक नहीं, 7500 रुपए पेंशन अधर में

आसपास के जलाशय भरे

दुर्ग स्थित जल संसाधन संभाग तांदुला के कार्यपालन अभियंता एस.के.पाण्डेय ने बताया कि राजनांदगांव जिला स्थित मोंगरा बैराज से बीते दिनों 40 हजार क्यूसेक जल शिवनाथ नदी में छोड़ा गया है। मंगलवार यानी आज पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: आंखों में आंसू, जुबां पर सरकार को कोसने वाले शब्द, हे प्रभु…! बजट में ये क्या हो गया EPS 95 पेंशन के साथ

निरंतर वर्षा होने से आगे मोंगरा बैराज से अधिक पानी छोड़ने की और ज्यादा संभावना हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर वर्षा के कारण तांदुला जलाशय में 40 फीसदी, खरखरा जलाशय में 43 फीसदी, खपरी जलाशय में 42 फीसदी और गोंदली जलाशय में 22 फीसदी जलभराव हो चुका हैं। संभाग के अंतर्गत वर्षा की स्थिति ऐसी बनी रही तो इन जलाशयों में जलभराव में और वृद्धि होगी।

ये खबर भी पढ़ें: Minor Children के लिए नई पेंशन योजना ‘वात्सल्य’, माता-पिता और अभिभावकों का अंशदान, 18 साल के बाद NPS

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: एक्सप्रेसवे, हाइवे, इंफास्ट्रक्चर, PM आवास, रेलवे प्रोजेक्ट से SAIL की होगी बंपर कमाई, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का आया बयान
Next: Bhilai Breaking: सूर्या मॉल में छापा, KFC, पिज्जा हट, डॉमिनोज, मैकडॉनल्ड्स और हल्दीराम में खिला रहे घटिया पिज्जा-बर्गर, 30 दिन में धुलता है ट्रे, वेज-नॉनवेज एक साथ

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026
SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.