Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई क्लब और स्टील क्लब चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, जल्द आएगी तारीख, अध्यक्ष हैं BSP DIC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई क्लब और स्टील क्लब चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, जल्द आएगी तारीख, अध्यक्ष हैं BSP DIC

Azmat ali 10/07/2026 1 minute read
Bhilai Club and Steel Club Elections Coming Soon BSP DIC is the President

BSP के दोनों क्लब कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। गवर्निंग बॉडी का कार्यकाल 2 वर्ष के लिए था। जून में अवधि पूरी हो चुकी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के भिलाई क्लब और स्टील क्लब के चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। डायरेक्टर इंचार्ज और ईडी एचआर स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दो साल की कार्यकारिणी का कार्यकाल जून में समाप्त हो चुका है। नई कार्यकारिणी के लिए जल्द चुनाव की घोषणा की जाएगी। कवायद शुरू होते ही दावेदारों का चेहरा भी सामने आना शुरू हो जाएगा।

दोनों क्लब का चुनाव जून 2024 में हुआ था। भिलाई क्लब के सेक्रेटरी मनोज दुबे और स्टील क्लब के सेक्रेटरी डी. विजिथ हैं। भिलाई क्लब में करीब 800 और स्टील क्लब में साढ़े 7 सौ मेंबर बताए जा रहे हैं। बता दें कि दोनों क्लब के अध्यक्ष डीआइसी हैं। सीनियर वाइस प्रासिडेंट कोई ईडी होता है। डीआइसी नॉमिनेट करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 4: पुलिस ने Technical Evidence से GM हिमांशु मलिक, कर्मचारी मनोज को किया अरेस्ट, बीएसपी 4 जुलाई को कर चुकी 3 को सस्पेंड

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) क्लब की गवर्निंग बॉडी के गठन, कार्यकाल और चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रावधान तय किए गए हैं। गवर्निंग बॉडी का कार्यकाल दो वर्ष का है। इसे आवश्यकता पड़ने पर एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा। वहीं, एक बार निर्वाचित होने वाले पदाधिकारी अगले कार्यकाल के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बन सकेंगे। दूसरे क्लब में चुनाव लड़ने का अधिकार है।

ये खबर भी पढ़ें: ‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’

दो समूहों से चुने जाएंगे छह 

ग्रुप-1: ई-5 और उससे ऊपर के ग्रेड के अधिकारी चुनाव लड़ सकेंगे। इस समूह से तीन सदस्य चुने जाएंगे।
ग्रुप-2: ई-1 से ई-4 ग्रेड के अधिकारी चुनाव लड़ सकेंगे। इस समूह से भी तीन सदस्य चुने जाएंगे। इस प्रकार गवर्निंग बॉडी में कुल छह निर्वाचित पदाधिकारी होंगे।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया’

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IISCO Steel Plant: 376 करोड़ का प्रोजेक्ट, उत्पादन क्षमता 2.5 MTPA से बढ़कर होगी 4.08 एमटीपीए, MoU साइन
Next: SAIL Rourkela Steel Plant: 30 कर्मचारियों का रिटायरमेंट, 22 अधिकारियों की इसी महीने वीआर से विदाई

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.