Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Crime: त्योहार पर डांस कर रही लड़की से बदसलूकी, बीयर फेंकी, गला दबाया, जान से मारने की धमकी, FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Crime: त्योहार पर डांस कर रही लड़की से बदसलूकी, बीयर फेंकी, गला दबाया, जान से मारने की धमकी, FIR

Azmat ali 28/12/2025 (Last updated: 29/12/2025) 1 minute read
Bhilai Crime Girl molested Beer thrown at her Strangled Threatened FIR

भिलाई में बढ़ते अपराध और सार्वजनिक कार्यक्रमों में महिलाओं एवं नाबालिगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई में अपराध के बढ़ते मामलों के बीच एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भिलाई छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वीपर मोहल्ला में डीजे डांस के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ बदमाशी, गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोपी ने पहले लड़की पर बीयर गिराई, विरोध करने पर गला पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता (17 वर्ष) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-11, देना बैंक के पीछे बाम्बे आवास क्षेत्र में रहती है और घरेलू काम करती है। 26 दिसंबर 2025 को त्योहार के अवसर पर मोहल्ले में प्रेम के घर के पास डीजे बज रहा था। वह मोहल्ले वालों के साथ डांस कर रही थी।

इसी दौरान अरविंद नामक युवक अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और हाथ में बीयर की बोतल लेकर डांस करने लगा। डांस करते समय बीयर पीड़िता के ऊपर गिरने लगी। जब लड़की ने उसे थोड़ी दूरी बनाकर डांस करने को कहा तो आरोपी नाराज हो गया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा।

गाली देने से मना किया तो बढ़ी दरिंदगी

पीड़िता के अनुसार, गाली देने से मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी, थप्पड़ मारे और उसका गला पकड़ लिया। इस मारपीट में उसे गर्दन, बाईं आंख के नीचे और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं।

घटना के दौरान एस. सुनीता, एस. प्रेमिला सहित आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़िता को बचाया। पीड़िता का कहना है कि गालियां, मारपीट और जान से मारने की धमकी से वह बेहद डर गई है।

लिस से सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर भिलाई में बढ़ते अपराध और सार्वजनिक कार्यक्रमों में महिलाओं एवं नाबालिगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो से विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट ट्रांसफर किए गए रणधीर सोनू बने भिलाई BAKS के कार्यकारी अध्यक्ष, 2 वोट से मिली जीत
Next: SAIL News: कर्मचारी उतरे सड़क पर, बकाया एरियर, ग्रेच्युटी, बोनस, एनजेसीएस, एफोर्डेबिलिटी क्लॉज पर सब तिलमिलाए

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.