Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Jaypee Cement Limited दिवालिया घोषित, लगेगा Adani का बोर्ड…!
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Bhilai Jaypee Cement Limited दिवालिया घोषित, लगेगा Adani का बोर्ड…!

Azmat ali 14/12/2025 1 minute read
Bhilai Jaypee Cement Limited Declared Bankrupt will be Taken Over by Adani Group

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने भिलाई जेपी सीमेंट के खिलाफ 45 करोड़ कर्ज होने पर दिवालिया घोषित किया।

  • चयनित समाधान आवेदकों को 28 जनवरी 2026 को सूचना दी जाएगी और समाधान योजना जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 रखी गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 4 चौक स्थित जेपी सीमेंट को लेकर बड़ी खबर है। भिलाई जेपी सीमेंट लिमिटेड दिवालिया (Bankrupt) हो गया है। देनदारी बढ़ती जा रही है। अब प्लांट चलाना मुश्किल हो गया है।

इससे संबंधित एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस कंपनी के खिलाफ चल रही दिवाला प्रक्रिया (CIRP) के तहत प्रकाशित किया गया है। नोटिस के माध्यम से कंपनी के कर्जदारों, सप्लायर्स और अन्य दावेदारों से अपने-अपने दावे प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

जेपी सीमेंट के अधिकारियों ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि कंपनी अब संभल नहीं सकी। इसलिए कर्ज बढ़ता गया। पेमेंट तक नहीं हो पा रहा है। अडानी एंटरप्राइजेज ने दिवालिया जयप्रकाश एसोसिएट्स (JAL) को लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कागजी कवायद पूरी की जा रही है। प्रक्रिया चल रही है।

सरकारी कवायद पूरी होते ही अडानी ग्रुप का बोर्ड यहां लग जाएगा। साल 2010 में यह प्लांट भिलाई में बना था। ACC जामुल सीमेंट कारखाना को पहले ही अडानी ग्रुप टेकओवर कर चुकी है। भिलाई के इस प्लांट को लेने के बाद पॉवर बढ़ जाएगा।

अक्टूबर में दिवालिया को लेकर आया था ये आदेश

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज में डूबे समूह जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी भिलाई जेपी सीमेंट के खिलाफ 45 करोड़ रुपये की चूक के लिए दिवाला कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है।

एनसीएलटी की कटक पीठ का यह निर्देश कंपनी के परिचालन ऋणदाता सिद्धगिरि होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर याचिका स्वीकार किए जाने के बाद आया है। सिद्धगिरि होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड पर भिलाई जेपी सीमेंट को कोयले की आपूर्ति के एवज में 45 करोड़ रुपये बकाया थे।

पढ़िए नोटिस में क्या-क्या लिखा है…

नोटिस के अनुसार, भिलाई जेपी सीमेंट लिमिटेड छत्तीसगढ़ के मिलाई और मध्यप्रदेश के सतना में सीमेंट व क्लिंकर उद्योग में कार्यरत है। कंपनी की स्थापित उत्पादन क्षमता 2.20 मिलियन टन प्रतिवर्ष बताई गई है, हालांकि प्लांट मई 2022 से बंद है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के ऑडिटेड फाइनेंशियल स्टेटमेंट के अनुसार कंपनी की आय लगभग 280.35 लाख रुपये रही है। कंपनी में कुल 453 कर्मचारी कार्यरत बताए गए हैं।

दिवाला प्रक्रिया के तहत इच्छुक समाधान आवेदकों (Resolution Applicants) से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2025 तय की गई है। संभावित समाधान आवेदकों की अस्थायी सूची 8 जनवरी 2026 को जारी होगी, जिस पर आपत्तियां 13 जनवरी 2026 तक मांगी जाएंगी। इसके बाद अंतिम सूची 23 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी।

चयनित समाधान आवेदकों को 28 जनवरी 2026 को सूचना दी जाएगी और समाधान योजना जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 रखी गई है। इच्छुक पक्ष अधिक जानकारी के लिए ई-मेल आईडी cirp.bjcl@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

यह नोटिस अंतरिम समाधान पेशेवर द्वारा जारी किया गया है। इसका उद्देश्य कंपनी के पुनरुद्धार के लिए उपयुक्त समाधान खोजने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BJYM भिलाई: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, युवा सम्मेलन में पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक संग भाजपा नेताओं का जमावड़ा
Next: Sector 9 Hospital Privatization, Cardiac Patients, Nursing Sister पदनाम पर CITU की प्रबंधन से बात, मिली ये अच्छी खबर

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.