Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BJYM भिलाई: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, युवा सम्मेलन में पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक संग भाजपा नेताओं का जमावड़ा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BJYM भिलाई: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, युवा सम्मेलन में पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक संग भाजपा नेताओं का जमावड़ा

Azmat ali 14/12/2025 1 minute read
BJYM Bhilai Self-Reliant India Resolution Campaign, Gathering of BJP Leaders along with Former Ministers, MPs, MLAs in the Youth Conference

पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा-पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर भारत संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

  • युवाओं से नौकरी के बजाय स्वरोजगार अपनाने और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करने का आह्वान किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के निर्देश पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय परिसर में किया गया।

बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया व भारत संकल्प अभियान-युवा सम्मेलन’ का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय थे।

अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने किया

विशेष अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, जिला महामंत्री सुषमा जेठानी व मनीष अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक मनोज तिवारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से नौकरी के बजाय स्वरोजगार अपनाने और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर भारत संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा ताकि हर वर्ग के लोगों तक स्वदेशी की भावना जागृत हो।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इस मूलमंत्र को अपना कर पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है, यह अभियान 25 सितम्बर को शुरू हुआ है, जो 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा।

हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन जन तक पहुँचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मलेन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य वोकल फार लोकल के सन्देश को हर भारतीय तक पहुंचाना है।

राकेश पांडेय ने स्वदेशी पर जोर दिया

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को युवाओं के नवाचार और उद्यमिता ही साकार कर सकते हैं। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को देश की आर्थिक मजबूती का आधार बताया।

विधायक रिकेश सेन बोले—

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही के लिए था जिसके परिणाम स्वरूप बहत्तर एयरपोर्ट से अब डेढ़ सौ एयरपोर्ट पूरे देश ने है।
एम्स अस्पतालों की संख्या भी पहले की तुलना में पांच गुना वृद्धि हुई है।
सड़कों, उद्योगों, तकनीकी क्षेत्रों में भी लगातार विकास की गाथाएं लिखी जा रही है।
आज के भारत की तस्वीर दुनिया के सामने स्पष्ट है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास जगाया है।

जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश को सोना गिरवी रखकर काम चलाना पड़ा था, लेकिन आज भारत आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीति बना रहा है।

जानिए कार्यक्रम में कौन-कौन था

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, जिला मंत्री पारस जंघेल, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, भाजयुमो प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह, रोहन सिंह, प्रशम दत्ता, सूरज साहू, आनंद ताम्रकार, प्रकाश सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री विशालदीप नायर व रितेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, आशीष दुबे, पूनमचंद सपहा, राहुल भोसले, विशाल शाही, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, राम शर्मा, सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, जिला प्रचार प्रसार मंत्री निखिल सोनी, चंदन यादव, स्वाध्याय मंडल संयोजक पी राज, सतीश दुबे, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, अर्पणा मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, विनय सेन, मनीष पीपरोल, रोहित तिवारी, प्रवेश शर्मा, शीतल साहू, महामंत्री आशु तिवारी, अनिल नायक, जनेश जयसिंह, सन्नी यादव, प्रेम पासवान, इंद्रभान पाटिल, आकाश क्षत्रिय, निरंजन सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के साथीगण उपस्थित रहे। यह जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP कर्मचारियों, रिटेंशन, निजीकरण पर प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद विजय बघेल की DIC संग बैठक, 10 दिन का अल्टीमेटम
Next: Bhilai Jaypee Cement Limited दिवालिया घोषित, लगेगा Adani का बोर्ड…!

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.