Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भारत वन परियोजना स्थल पर भिलाई महिला समाज ने रोपे पौधे, बीएसपी ओए भी आया सामने
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भारत वन परियोजना स्थल पर भिलाई महिला समाज ने रोपे पौधे, बीएसपी ओए भी आया सामने

Azmat ali 16/07/2025 1 minute read
Bhilai Mahila Samaj planted saplings at the Bharat Van Project site, BSP OA also came forward

‘भारत वन’ परियोजना का क्रियान्वयन सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा एनवायरो क्रिएटर्स फाउंडेशन के सहयोग से हो रहा है।

  • 17 जुलाई 2025 को संयंत्र के ऑफिसर एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं सेवा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधि के अंतर्गत ग्राम नेवई में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) के समीप विकसित किए जा रहे ‘भारत वन’ परियोजना स्थल पर 16 जुलाई 2025 को भिलाई महिला समाज द्वारा बीएसपी- सीएसआर विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष स्मिता गिरी, छवि निगम एवं श्रीमती पूनम कुमार, सचिव सोनाली रथ, कोषाध्यक्ष शिखा जैन, संयुक्त कोषाध्यक्ष रीता तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य रूमा दत्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहीं। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस सामूहिक प्रयास में अपनी सहभागिता निभाई।
उल्लेखनीय है कि ‘भारत वन’ परियोजना का क्रियान्वयन सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा एनवायरो क्रिएटर्स फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत ग्राम नेवई में 17 एकड़ भूमि पर 114 प्रजातियों के एक लाख आठ हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जैव विविधता को सुदृढ़ किया जा सके।

महिला समाज की पदाधिकारियों ने ‘भारत वन’ को सामुदायिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताया और संयंत्र प्रबंधन को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह क्षेत्र पूर्व में कचरे का डंपिंग ग्राउंड हुआ करता था, जिसे अब एक हरित वन क्षेत्र में रूपांतरित कर पर्यावरणीय पुनर्स्थापन का प्रेरणास्रोत बनाया जा रहा है। इस परियोजना में दो तालाब, एक एम्फीथिएटर, सोलर पैनल, पेयजल सुविधा, शौचालय, जंगल सूचना बोर्ड, भ्रमण हेतु 3 किलोमीटर का पैदल ट्रैक, पार्किंग क्षेत्र तथा सम्पूर्ण परिसर की चेन लिंक फेंसिंग जैसी सुविधाओं का विकास भी प्रस्तावित है।

विदित हो कि इस परियोजना का भूमिपूजन 27 अप्रैल 2025 को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (टीए एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता एवं ‘मियावाकी मैन ऑफ इंडिया’ के रूप में विख्यात डॉ. राधाकृष्णन नायर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था।

इसी क्रम में 17 जुलाई 2025 को संयंत्र के ऑफिसर एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं सेवा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुक्केबाजी में भिलाई स्टील प्लांट की टीम 8 पदक के साथ बनी विजेता
Next: देवघर श्रावणी मेला के लिए बोकारो स्टील प्लांट ने रवाना किया मेडिकल मोबाइल यूनिट

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.