Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मुक्केबाजी में भिलाई स्टील प्लांट की टीम 8 पदक के साथ बनी विजेता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मुक्केबाजी में भिलाई स्टील प्लांट की टीम 8 पदक के साथ बनी विजेता

Azmat ali 16/07/2025 1 minute read
भिलाई इस्पात संयंत्र ने 17वीं सब-जूनियर छत्तीसगढ़ राज्य मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2025-26 में 8 पदकों के साथ जीता विजेता का खिताब।

Bhilai Steel Plant's team became the winner with 8 medals in boxing

  • प्रतियोजिता में 11 पॉइंट्स के साथ रायपुर की टीम ने उपविजेता का खिताब भी प्राप्त किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ के अंतर्गत कार्यरत बीएसपी बॉक्सिंग क्लब की सब-जूनियर टीम ने 17वीं सब-जूनियर छत्तीसगढ़ राज्य मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 पॉइंट्स के साथ विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
यह प्रतियोगिता बिलासपुर के रेलवे स्टेडियम में बिलासपुर एमेच्योर मुक्केबाजी एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश के 13 जिलों से कुल 115 मुक्केबाजों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) की सब जूनियर टीम ने भाग लिया और जिसमें 9 मुक्केबाजों की टीम ने 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर विजेता का ख़िताब जीतने में कामयाबी पाई। प्रतिभागी मुक्केबाजों में दिव्यम खोब्रागड़े, निर्भय चौधरी, नमन कु. साव एवं नितिश कु. साव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया वहीं समीर शर्मा, चितेश्वर एवं अनुज साव ने रजत पदक और युवराज पंडित ने कांस्य पदक जीतकर भिलाई इस्पात संयंत्र का नाम रौशन किया।

इसके अतिरिक्त इस प्रतियोजिता में 11 पॉइंट्स के साथ रायपुर की टीम ने उपविजेता का खिताब भी प्राप्त किया।

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) की सब जूनियर टीम की इस उपलब्धि पर बीएसपी बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष, ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी, उप महाप्रबंधक (एससी एंड सीए) राजेन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष (बॉक्सिंग क्लब) रजनीश सिंह तथा सचिव (बॉक्सिंग क्लब) तीरथ राउत, टीम के प्रशिक्षक तीरथ राउत तथा सी.एम. ठाकुर सहित भिलाई स्टील प्लांट मुक्केबाजी क्लब के सभी सदस्यों एवं छत्तीसगढ़ मुक्केबाजी संघ के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई आने से पहले ही डीआईसी चितरंजन महापात्र ने वर्चुअल लिया BSP का चार्ज
Next: भारत वन परियोजना स्थल पर भिलाई महिला समाज ने रोपे पौधे, बीएसपी ओए भी आया सामने

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.