Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई महापौर परिषद: विकास कार्यों का खुला पिटारा, महापौर नीरज पाल संग पार्षदों की लगी मुहर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर परिषद: विकास कार्यों का खुला पिटारा, महापौर नीरज पाल संग पार्षदों की लगी मुहर

08/04/2025 1 minute read
Bhilai Mayor Council: Development works approved, Mayor Neeraj Pal and councillors put their seal of approval

जवाहर मार्केट के उन्नयन एवं विकास कार्य के लिए शासन द्वारा 7 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। डीपीआर तैयार होगा।

  • महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, चंद्रशेखर गंवई, मन्नान गफ्फार खान, श्रीमती नेहा साहू, मालती ठाकुर उपस्थित रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में बिन्दुवार 9 एजेण्डा विस्तृत चर्चा हेतु रखा गया था। जिसमें प्रमुख रूप से जोन क्रं. 01 गोकुल नगर क्षेत्रांतर्गत शहर के सभी खटालों को स्थानांतरित करना था।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: भिलाई में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अंबिकापुर मॉडल अपनाने की जरूरत

वर्तमान में लगभग 168 खटालें संचालित हो रहे हैं। अन्य खटालों को भी वहां पर व्यवस्थित करना है। इसलिए रोड नाली सौंदर्यीकरण एवं इलेक्ट्रिफिकेशन का उन्नयन कार्य आदि के लिए प्राक्कलन तैयार कर शासन को राशि 441.76 लाख की स्वीकृति हेतु भेजे जाने के लिए अनुसंशा प्रदान की गई।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महिला समाज की नई कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली जिम्मेदारी

निगम क्षेत्र में स्थित एस.एल.आर.एम. सेंटर में मटेरियल रिकवरी फैस्लिटी के लिए शेड निर्माण कार्य को विस्तृत चर्चा कर समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण कराने हेतु सर्व सम्मति से पारित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र: बार और रॉड मिल का प्रोडक्शन 1.0 मिलियन टन पार, कटा केक

जोन क्रं. 03 अंतर्गत वार्ड क्रं. 37 छावनी थाना के सामने लाल मैदान में डोम शेड, पेवर ब्लाक, ट्यूबलर पोल, मंच निर्माण कार्य को विस्तृत जानकारी के साथ पुनः महापौर परिषद में प्रस्तुत करने को कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: वित्तीय वर्ष में बेहतरीन रिजल्ट, भिलाई स्टील प्लांट के सभी ईडी एक साथ पहुंचे बधाई देने

विधायक वैशाली नगर द्वारा वैशाली नगर क्षेत्र में 9 अधोसरंचना मद एवं 02 राज्य प्रवर्तित मद के कार्य को स्वीकृति हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने एवं स्वीकृति के प्रत्याशा में महापौर परिषद के समक्ष विचारार्थ रखा गया, चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र: न्यू प्लेट मिल ने जीती वित्त वर्ष 2024-25 की चैंपियन ट्रॉफी

फिल्टर प्लांट से निकलने वाले वेस्ट वाटर सिंचाई एवं अन्य कार्यो हेतु उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव लाया गया था, जिसे विचार के बाद परिषद के सदस्यों द्वारा सराहना किये गये और दिये गये सुझाव के अनुसार पुनः प्रस्ताव बनाकर लाने हेतु कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें: गर्मी और लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, लू लगने पर तुरंत ये करें

जवाहर मार्केट के उन्नयन एवं विकास कार्य के लिए शासन द्वारा 7 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जिसका डी.पी.आर. तैयार कर सामान्य सभा में रखे जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। जोन क्रं. 02 वैशाली नगर में क्रिकेट बाक्स, फुटबाल ग्राउण्ड एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु कार्य कराये जाने का वैशाली नगर विधायक द्वारा पत्र प्राप्त हुआ है। जिसे अधोसरंचना मद से स्वीकृति हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने बाबत। स्वीकृति उपरांत निविदा आमंत्रण की अनुमति हेतु महापौर परिषद के समक्ष विचारार्थ रखा गया था, जिसे परिषद के सदस्यों के विचार विमर्श के बाद स्वीकृति प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ने किया MATS और सचदेवा कोचिंग सेंटर सील, 77 लाख बकाया, फंसे व्यापारी नेता सिंघल

महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, चंद्रशेखर गंवई, मन्नान गफ्फार खान, श्रीमती नेहा साहू, मालती ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: राज्यपाल रमेन डेका के सामने दुर्ग जिले के प्रशासनिक–पुलिस अफसरों की पेशी, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी-अधिकारी नए सफ़र की शुरुआत पर, 45 कार्मिक हो रहे रिटायर
Next: Stock Market: मझगांव डॉक 3 रुपए प्रति शेयर का देगा लाभांश, शेयर बाजार की खास खबर

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.