Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई महापौर परिषद से पट्‌टा नवीनीकरण, नए को पट्‌टा देने, तालाब ठेका निरस्त और सड़क निर्माण के प्रस्ताव पास
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर परिषद से पट्‌टा नवीनीकरण, नए को पट्‌टा देने, तालाब ठेका निरस्त और सड़क निर्माण के प्रस्ताव पास

03/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Mayor-Council-passed-proposal-for-lease-renewal-lease-to-new-one-pond-contract-canceled-and-road-construction
  • भिलाई के महापौर परिषद से विभिन्न विकास कार्यो के लिए मिली स्वीकृति। महापौर नीरज पाल ने बैठक कर प्रस्ताव किया पारित।
  • वार्ड 65 सेक्टर 10 सड़क 18 में अधोसंरचना मद से मंच निर्माण, वार्ड 70 हुड़को के पिछे वाले रोड को 14वें वित्त आयोग की स्वीकृत राशि से सी.सी. रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई निगम की सामान्य सभा में कई फैसले लिए गए हैं। महापौर परिषद से विभिन्न विकास कार्यो के लिए स्वीकृति मिल गई है। शिवाजी नगर खुर्सीपार क्षेत्र में 1984 में जारी पटटा का नवीनीकरण तथा अन्य क्षेत्र की भूमि पर काबिज झुग्गी झोपड़ी में निवासरत लोगों को राजीव गांधी आश्रय योजना के लंबित पटटा प्रदान किये जाने के लिए सामान्य सभा के माध्यम से शासन को भेजे जाने का तथा सीसी रोड एवं मंच निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: 15 अगस्त 2023: भिलाई में आजादी के 76वें जश्न पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा, तैयारी शुरू

महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न बैठक हुई। खुर्सीपार क्षेत्र के शिवाजी नगर एवं निगम क्षेत्र की अन्य भूमि पर काबिज रहकर झुग्गी झोपड़ी में निवासरत लोगो को राजीव गांधी आश्रय योजना के लंबित पटटा प्रदान करने तथा 1984 में जारी पटटा का नवीनीकरण के प्रकरणों को तैयार कर सामान्य सभा के माध्यम से शासन को भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: देश-विदेश की हर आपदा में मदद का फरिश्ता बनकर पहुंचते हैं SAIL कर्मी मनोज

इसी प्रकार कोहका एवं कुरूद क्षेत्र के मछली पालन हेतु दिये गये तालाबों को निरस्त कर पुनः निविदा (Tender) आमंत्रित किये जाने का निर्णय लिया गया है। वार्ड 65 सेक्टर 10 सड़क 18 में अधोसंरचना मद से मंच निर्माण, वार्ड 70 हुड़को के पिछे वाले रोड को 14वें वित्त आयोग की स्वीकृत राशि से सी.सी. रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखी चिट्‌ठी, पढ़िए पत्र में क्या लिखा

बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, साकेत चंद्राकर, केशव चैबे, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गंवई, श्रीमती मालती ठाकुर, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, मीरा बंजारे उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP: राउरकेला स्टील प्लांट ने प्रोडक्शन में मचाया धमाल
Next: Bhilai Mahila Samaj: भिलाई महिला समाज का 66वां स्थापना दिवस 4 अगस्त को, आप भी आइए

Related Stories

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.