Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RSP: राउरकेला स्टील प्लांट ने प्रोडक्शन में मचाया धमाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: राउरकेला स्टील प्लांट ने प्रोडक्शन में मचाया धमाल

03/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-RSP-Rourkela-Steel-Plant-created-a-boom-in-production
  • सेल आरएसपी द्वारा महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जुलाई में अब तक के सर्वश्रेष्ठ मासिक इस्पात उत्पादन के साथ अप्रैल-जुलाई में रिकॉर्ड निष्पादन हासिल।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल (SAIL) राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने वित्त वर्ष 2023-24 में प्रमुख क्षेत्रों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन निष्पादन दर्ज किया। अप्रैल-जुलाई के दौरान संयंत्र ने 1503879 टन हॉट मेटल, 1373483 टन क्रूड स्टील और 1381750 टन विक्रेय योग्य स्टील का उत्पादन कर उपरोक्त अवधि में इन तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ निष्पादन किया।

ये खबर भी पढ़ें: Independence Day 2023: Attari-Wagah बॉर्डर, Longewala Border और Sabarmati Ashram में मनाएं भारत की आज़ादी का जश्न, आमने-सामने BSF-पाकिस्तानी रेंजर्स

इस्पात संयंत्र ने सी.पी.एल.वाई. (पिछले साल की इसी अवधि) की तुलना में हॉट मेटल में 4.8%, क्रूड स्टील में 3.3% और सेलेबल स्टील में 12.9% की भारी वृद्धि दर्ज की, जो संयंत्र के पहले का सर्वश्रेष्ठ अप्रैल-जुलाई निष्पादन से भी अधि‍क थे।

ये खबर भी पढ़ें: CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के 35 हजार चिटफंड पीड़ितों को सरकार लौटा रही राशि, सीएम भूपेश बघेल बने गवाह

ब्लास्ट फर्नेस-5 ने चालू वित्त वर्ष के पहले 4 महीनों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 967097 टन हॉट मेटल का उत्पादन किया, जो सी.पी.एल.वाई. 2018 में हासिल किए गए 928529 टन के सर्वश्रेष्ठ उत्पादन को पार कर गया।

इसी तरह, स्टील मेल्टिंग शॉप-II ने 1203142 टन क्रूड स्टील का उत्पादन किया। उपरोक्त अवधि में वर्ष-दर-वर्ष 2.5% की वृद्धि हुई। सिंटर प्लांटों ने चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों यानी अप्रैल-जुलाई में 2373507 टन का सर्वश्रेष्ठ सिंटर उत्पादन करके शानदार प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें: तिरंगे के साये में गुफरान चला साइकिल से हज करने, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में कटती रात, भिलाई में बताई सारी बात

आरएसपी (Rourkela steel Plant) ने अप्रैल-जुलाई में 1339540 टन सेलेबल स्टील का प्रेषण करके अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रेषण हासिल किया, जिससे सीपीएलवाई में प्राप्त 1218146 टन के अपने पहले के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार हुआ।

जुलाई, 2023 में उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, इस्पात संयंत्र ने क्रूड स्टील (370,523 टन) और सेलेबल स्टील (408,776 टन) में अपना सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन हासिल किया, जबकि हॉट स्ट्रिप मिल-2 और न्यू प्लेट मिल ने भी क्रमशः 2,23,081 टन एच.आर. क्वायलों और 90,200 टन प्लेटों का उच्चतम मासिक उत्पादन कर अपना सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन दर्ज किया। इसके अलावा, सी.पी.पी-I और सी.पी.पी-III ने जुलाई, 2023 में सामूहिक रूप से 74.1 मेगा वाट का उत्पादन किया, जो उनके सर्वश्रेष्ठ मासिक निष्पादन को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant और खदान के विजिलेंस अफसरों का तबादला, हैप्पी स्ट्रीट पर लूट का शिकार होने वाले सीएंडआइटी के DGM अब विजिलेंस में

डायरेक्टर इंचार्ज अतनु भौमिक ने उत्साहपूर्ण निष्पादन के लिए कर्मीसमूह को बधाई दी है। उन्होंने उनसे उद्योग में आगे बढ़ने और नए मानक स्थापित करने के लिए सुरक्षा और तकनीकी-आर्थि‍क पर विशेष ध्यान देते हुए आगे बढ़ने का आग्रह किया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Job News: 5500 पदों के लिए 10 अगस्त को भिलाई में रोजगार मेला
Next: भिलाई महापौर परिषद से पट्‌टा नवीनीकरण, नए को पट्‌टा देने, तालाब ठेका निरस्त और सड़क निर्माण के प्रस्ताव पास

Related Stories

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.