विधायक देवेंद्र यादव का उपवास, भिलाई स्टील प्लांट के लिए जगी आस, ये जंग है खास, मोदी सरकार पर भड़ास

Bhilai Satyagraha MLA Devendra Yadav Fasts Protests Continue Over Privatization Retention and Lease of Bhilai Steel Plant

लगातार दूसरे दिन भी विधायक देवेंद्र यादव उपवास पर रहे। यूनियन नेताओं का सरकार पर हमला, बोले-तुम कोशिश करके देख लो, हम होने नहीं देंगे…।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों के हक की लड़ाई विधायक देवेंद्र यादव लड़ रहे हैं। कार्मिक अपने-अपने घरों में संडे मनाते रहे।

विधायक सिविक सेंटर में उपवास पर बैठे रहे। ट्रेड यूनियनों ने खुलकर विधायक का समर्थन किया। उपवास स्थल पर पहुंचे यूनियन नेताओ ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर गुस्सा उतारा। मंच से सरकार को ललकारते हुए कहा-तुम कोशिश करके देख लो, हम होने नहीं देंगे।

सरकार और सेल प्रबंधन की नीतियों, रिटेंशन स्कीम, निजीकरण, सेक्टर 9 हॉस्पिटल, आवास, न्यूनतम वेतन, बकाया 39 माह का एरियर, बोनस आदि विषयों को लेकर विधायक का आंदोलन जारी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: रेल मिल के रोलिंग फील्ड में औंधे मुंह गिर पड़ा फिनिशिंग स्टैंड

बीएसपी कर्मचारियों और भिलाई के रहवासियों की आवाज को केंद्र सरकार की नीतियों का सहारा लेकर दबाने का आरोप है। इसीलिए विधायक ने खुद मोर्चा खोल दिया है। आंदोलन को बीच में छोड़ने का मन नहीं है। मंजिल तक पहुंचाने के लिए दम भरा गया है।

विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक के महासचिव एवं एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा-केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से सेल प्रबंधन का मनोबल बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: प्रबंधन की कथनी और करनी में अंतर: हादसे, चोरी, एरियर, रिटेंशन पर कुछ भी पूछो,बीएसपी का एक ही जवाब-पता नहीं…

विधायक देवेंद्र यादव ने कर्मचारियों के हक की आवाज को उठाया है। इसलिए इंटक यूनियन पूरा समर्थन करती है। आंदोलन को आगे भी रखने की जरूरत पड़ी तो यूनियन साथ रहेगी।

पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी ने भी केंद्र सरकार को कोसा। उन्होंने कहा-मोदी सरकार हिटलर को फॉलो करती है। यही वजह है कि नवफांसीवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार झांसेबाजी से वोट हासिल करती है और जनता को उनके हक से वंचित कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: प्रतिबंधित एरिया में चोर बेखौफ, CISF निगरानी नाकाम, दो वाहन चोरी, FIR

जिस तरह के हिटलर ने गुड डे कम का नारा दिया था, उसी नारे को अच्छे दिन के रूप में मोदी सरकार लेकर आई थी। आज सेल के कर्मचारी त्रस्त हो चुके हैं। भिलाई की बसाहट को बर्बाद करने का खेल जा रहा है। इसे किसी कीमत पर भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हम सबको अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी है। परिवार सहित बाहर आना होगा। भिलाई के सत्याग्रह में लाई हुई भीड़ नहीं है, आई हुई भीड़ है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: रिसाली सेक्टर के आवास का प्लास्टर टूटकर गिरा, कर्मचारी के बेटे की बची जान

विधायक देवेंद्र यादव के सत्याग्रह को समर्थन देने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर नीरज पाल, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, आरएन वर्मा, राजेंद्र सिंह परगनिहा, योगेश सोनी, टी. जोगा राव, लक्ष्मीपति राजू, एकांछ बंछोर, आशीष यादव, श्याम लाल साहू, जय प्रकाश नायर आदि मौजूद रहे। खास बात यह है कि अलग-अलग क्षेत्र से महिलाओं का जत्था भी पहुंच रहा है।