Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: लोहा चोरी में ट्रक समेत 3 चालक, 2 सुपरवाइजर बैन, BSP में ट्रकों की आवाजाही रुकी, HTC के डायरेक्टर इंद्रजीत ने कहा-मामला कुछ और
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: लोहा चोरी में ट्रक समेत 3 चालक, 2 सुपरवाइजर बैन, BSP में ट्रकों की आवाजाही रुकी, HTC के डायरेक्टर इंद्रजीत ने कहा-मामला कुछ और

Azmat ali 24/09/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant 3 Drivers 2 Supervisors and a Truck have been Banned for iron Theft Truck Traffic Halted at BSP HTC Director Indrajit Clarified

बीएसपी के अधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों प्लांट के अंदर कुछ गाड़ियों को पकड़ा गया था। सीआइएसएफ की रिपोर्ट पर कार्रवाई।

  • हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) संग अन्य कंपनी की गाड़ियों पर कार्रवाई की गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी के आरोप में पकड़े गए ट्रक, चालक, सुपरवाइजर को बैन करने का मामला तूल पकड़ चुका है। प्रबंधन पर दबाव बनाने के लि 3 दिन से भारी वाहनों की आवाजाही को ट्रांसपोर्टर्स ने रोक दिया है।

दूसरे राज्यों से आने वाली गाड़ियों को भी रोक दिया गया है। प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए यह दांव खेला गया है। सीआइएसएफ की रिपोर्ट पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) संग अन्य कंपनी की गाड़ियों पर कार्रवाई की गई है।

बीएसपी प्रबंधन ने 2 सुपरवाइजर अखिलेश कुमार तिवारी, आत्मानंद का गेट पास कैंसिल कर दिया है। साथ ही 3 गाड़ी और 3 ड्राइवर को बैन कर दिया है। इस विवाद पर पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू का पक्ष सूचनाजी.कॉम ने लिया।

उन्होंने कहा-प्लांट के अंदर चोरी आदि को लेकर कोई विवाद नहीं है। जबकि बीएसपी में कई सालों से काम करने वाले लिफ्टर का विरोध है। बीएसपी प्रबंधन लिफ्टर का गेट पास नहीं बना रहा है। इसलिए उन्होंने कामकाज ठप कर दिया है।

22 तारीख से उन्होंने काम बंद किया, जिसके चलते भारी वाहनों की आवाजाही भी रुक गई है। वे भी एसोसिएशन के सदस्य हैं, इसलिए उनके समर्थन में हम लोगों को आना पड़ा। गुरुवार को ईडी वर्क्स के साथ बैठक होगी, जिसमें उम्मीद है कि मामला हल कर लिया जाएगा।

बीएसपी के अधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों प्लांट के अंदर कुछ गाड़ियों को पकड़ा गया था। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन-एचटीसी की गाड़ी आदि को लेकर खुलासा हुआ था कि रेत आदि भरकर लाया जाता था। अंदर, इसे उतारने के बाद लोहा लोडकर गाड़ियां बाहर निकल जाती थीं।

इस धांधली को पकड़ने के बाद सीआइएसएफ ने जांच-पड़ताल किया। आरोपित ट्रक चालकों, सुपरवाइजर और गाड़ियों को बैन कर दिया गया। सुपरवाइजर अखिलेश कुमार तिवारी, आत्मानंद का गेट पास कैंसिल करने के खिलाफ ट्रक मालिकों ने प्लांट के अंदर गाड़ियों को भेजने से रोक दिया है।

बता दें कि बीएसपी के बोरिया गेट से करीब डेढ़ सौ गाड़ियों का मूवमेंट रोज होता है। ताजा विवाद पर बीएसपी प्रबंधन की ओर से पुलिस को पत्र लिखा गया है। लोकल ट्रांसपोर्टर के साथ कई राउंड की बैठक हो चुकी है।

प्रबंधन का कहना है कि कामकाज बंद करना ठीक नहीं है। चोरी और हेराफेरी के मामले में पकड़े गए आरोपितों का गेट पास कैसे बहाल कर दिया जाएगा। कौन अपनी नौकरी खतरे में डालेगा। जबकि ट्रक मालिक मांग कर रहे हैं कि प्रबंधन लिखित में दे कि वह जल्द ही रिव्यू करके सारे मामले को वापस ले लेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त यूनियन के नेताओं को मिला खास प्रशिक्षण, पढ़ें डिटेल
Next: आयरन ओर माइंस राजहरा: अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह व सचिव बने सिमैया, NJCS को कमजोर कर रहा सेल मैनेजमेंट

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.