Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त यूनियन के नेताओं को मिला खास प्रशिक्षण, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त यूनियन के नेताओं को मिला खास प्रशिक्षण, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/09/2025
Special Training for the Leaders of the Joint Union of Bhilai Steel Plant Read the Details

दत्तो पंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय निदेशालय रायपुर के शिक्षा अधिकारी ने दिए टिप्स।

  • व्यावहारिक तरीके से श्रम संबंध एवं आपसी संबंध बेहतर बनाने का भी उपाय बताया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संयुक्त ट्रेड यूनियन भिलाई के संयोजकत्व में श्रमिकों की प्रबंधन में भागीदारी विषय पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यक्रम भिलाई निवास में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि दत्तो पंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय निदेशालय रायपुर के शिक्षा अधिकारी पशुपतिनाथ शाह द्वारा विभिन्न ट्रेड यूनियनो के पदाधिकारियों को सहभागिता प्रबंधन एवं अन्य विषयों पर प्रभावशाली जानकारी दी गई।

दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय रायपुर एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन भिलाई के संयुक्त प्रयास से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र का संचालन करते हुए संयुक्त ट्रेड यूनियन के संयोजक एवं इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि उद्योग तभी बेहतरीन ढंग से चल सकता है जब प्रबंधन में श्रमिकों एवं यूनियनों की उचित भागीदारी होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय रायपुर के शिक्षा अधिकारी पशुपतिनाथ शाह ने अपने संबोधन में कहा कि उद्योग को अगर एक सिक्का माना जाए तो दूसरा पक्ष सहयोग है, और सहयोग की इस प्रक्रिया में श्रम संगठनों का योगदान संपूर्ण विश्व में सराहनीय है।

आज भिलाई इस्पात संयंत्र अगर महारत्न कंपनी के रूप में राष्ट्रीय धरोहर बना है तो इसमें श्रमिकों एवं श्रमिक संघों का सराहनीय योगदान है। पशुपतिनाथ साह ने 5ई (एजुकेशन एक्सपीरियंस एनवायरनमेंट एक्सीलरेट इंथूसिज्म) के माध्यम से श्रमिक संगठन को बेहतर बनाने का सुझाव दिया एवं 5ए (आस्क एक्शन अवेयरनेस अचीवमेंट एटीट्यूडनल ट्रांसफॉर्मेशन) के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में उन्होंने व्यावहारिक तरीके से श्रम संबंध एवं आपसी संबंध बेहतर बनाने का भी उपाय बताया।

कार्यक्रम के समापन सत्र में एचएमएस महासचिव प्रमोद मिश्रा, स्टील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, एक्टू के महासचिव बृजेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की। एटक महासचिव विनोद कुमार सोनी ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पशुपतिनाथ शाह का आभार व्यक्त किया एवं इसे एक बेहतरीन प्रशिक्षण कार्यक्रम बताया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस. रवि, धनेश प्रसाद, डी शंकर, किशोर प्रधान, राजेश कुमार, एचएमएस से रघुवर गोंड, सोहन कुमार, चंदन, एटक से संतोष सिंह, स्टील वर्कर्स यूनियन से टंडन दास सहित बड़ी संख्या में ट्रेड यूनियन लीडर उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL DSP NEWS: बोनस की आग से धधक रहा दुर्गापुर स्टील प्लांट, 26 को डायरेक्टर इंचार्ज का घेराव
Next: Bhilai Steel Plant: लोहा चोरी में ट्रक समेत 3 चालक, 2 सुपरवाइजर बैन, BSP में ट्रकों की आवाजाही रुकी, HTC के डायरेक्टर इंद्रजीत ने कहा-मामला कुछ और

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.